बॉलीवुड

अभी तक अपनी नातिन का चेहरा नहीं दिख पाई प्रियंका चोपड़ा की मां, जानिए क्या है वजह

बॉलीवुड इंडस्ट्री की ‘देसी गर्ल’ कही जाने वाली मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा पिछले दिनों सेरोगेसी की मदद से एक बेटी की मां बनी है। ऐसे में प्रियंका चोपड़ा अपनी बच्ची के साथ जमकर एंजॉय कर रही है। वही निक जोनास भी बेटी के पिता बनकर बेहद खुश है और वह अपनी बेटी के साथ समय बिताने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं।

लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस काफी दिनों से बेटी के माता पिता बन गए लेकिन अभी तक उन्होंने अपनी बेटी का नाम नहीं रखा है। जी हां..इतना ही नहीं बल्कि प्रियंका चोपड़ा की मां यानी कि इस नन्ही परी की नानी जी भी अभी तक उसका चेहरा नहीं देख पाई है। तो यह जानते हैं ऐसा क्यों हुआ?

priyanka chopra

अभी तक निक और प्रियंका ने क्यों नहीं रखा बेटी का नाम?
मीडिया रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास को उनके परिवार वालों ने बेटी के नाम के लिए कई तरह के सुझाव दिए, लेकिन इस कपल को अभी तक कोई भी नाम पसंद नहीं आया है। दरअसल, प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनास अपनी इस नन्ही परी का नाम कुछ ऐसा रखना चाहते हैं जो उनके दिल को छू जाए या फिर वह अपनी बेटी का नाम यूनिक और मीनिंग फुल नाम चाहते हैं और इसी की वजह से वह अभी तक यह समझ नहीं पा रहे हैं कि वह अपनी बेटी का नाम क्या रखें। प्रियंका चोपड़ा का कहना है कि वह अपनी बेटी का नाम इस तरह से रखना चाहती है कि उनके पति और उनका कल्चर मिक्स हो।

priyanka chopra

अभी तक क्यों नहीं मिल पाई इस नन्ही परी से नानी मां?
जहां प्रियंका चोपड़ा एक बेटी की मां बन कर खुश है तो वहीं एक्ट्रेस की मां मधु चोपड़ा भी अपनी नातिन के आने से फूली नहीं समा रही है। लेकिन अभी तक उन्होंने अपनी नातिन को फेस टू फेस नहीं देखा है। इस बात का खुलासा खुद प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने किया है। उन्होंने बताया कि वह फिलहाल भारत में है जबकि प्रियंका लॉस एंजिलिस में है।  ऐसे में वह अपनी नातिन का भारत आने का इंतजार कर रही है। मधु चोपड़ा ने बताया कि उन्होंने अभी तक इस नन्ही परी को केवल वीडियो कॉलिंग पर ही देखा है। अब वह जल्द से जल्द उसे गोद में उठाना चाहती है।

priyanka chopra

2018 में शादी के बंधन में बंधे थे निक और प्रियंका
बता दें, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने साल 2018 में शादी रचाई थी। दोनों की शादी जयपुर के उम्मेद भवन में बड़े ही शाही अंदाज से हुई थी। प्रियंका ने हिंदू रीति रिवाज के साथ-साथ क्रिश्चियन रिवाज से भी शादी रचाई थी जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर चर्चा में रही थी।

priyanka chopra

इन फिल्मों में नजर आएंगी प्रियंका चोपड़ा
बात करें प्रियंका के वर्क फ्रंट के बारे में तो वह जल्द ही बॉलीवुड फिल्म ‘जी ले जरा’ में नजर आएगी। इस फिल्म में उनके साथ मशहूर अभिनेत्री कैटरीना कैफ और आलिया भट्ट मुख्य किरदार में होंगी। इसके अलावा प्रियंका के पास ‘मैट्रिक्स’ नाम का एक हॉलीवुड प्रोजेक्ट भी है।

Related Articles

Back to top button