अजब ग़जब

राजस्थान में बना दुनिया का पहला ऐसा चूल्हा, 25 लोगों का खाना सिर्फ आधे घंटे मे हो जाएगा तैयार

आप जब भी अपने घर पर कोई छोटा मोटा कार्यक्रम या फिर कोई पार्टी रखते हैं तो आपको भी खाना बनाने की समस्या का ही सबसे पहले सामना करना होता हैं। कोई कार्यक्रम या पार्टी रखने से पहले ही आप यह सोचते हैं कि मेहमानों के लिए खाने में क्या करेंगे और कैसे करेंगे।

अगर कार्यक्रम बड़ा हो तो आप फिर भी किसी केटरिंग वाले को या फिर किसी ऐसे इंसान को काम दे सकते हैं। जो कि रसोई में माहीर हो लेकिन फिर भी आप मेहमानों के खाने की समस्या से निजात नहीं पाते हैं। क्योंकि खाना बनाने के लिए लगने वाला चूल्हा ही बताता हैं कि खाना कितनी देर में तैयार हो पाएगा।

आधे घंटे में बन जाएगा 25 लोगों का खाना

ऐसे में अगर आपके किसी खास ऑकेजन पर खाने में देरी हो जाए तो मेहमानों के बीच आपको ही शर्मिंदा होना पड़ता हैं। ऐसे में राजस्थान के एक शख्स ने एक ऐसे चूल्हे का निर्माण कर दिया हैं। जिसमें आप आराम से 25 लोगों का खाना सिर्फ आधे घंटे में तैयार कर सकते हैं। ऐसे में आपको भी इस चूल्हे के बारे में जरुर जान लेना चाहिए।

असल में ये कारनामा राजस्थान के उदयपुर में शेर खान नाम के शख्स ने कर दिखाया हैं। शेर खान ने एक ऐसा चूल्हा बनाया है, जिसमें अगर 25 लोगों का खाना बनाना है तो सिर्फ 30 मिनट में तैयार ही जाएगा। इस चूल्हे में और भी कई खास बाते हैं। जो कि इस चूल्हे को दूसरों से अलग बनाती हैं।

जानकारी के मुताबिक इस अनोखे चूल्हे पर खाना बनाने में आपको ज्यादा मेहनत भी करने की जरुरत नहीं होगी। इसमें लकड़ी की आग से दाल पकेगी और उसी की हीट से बाटी भी तैयार हो जाएगी। यानी की आपको अब दाल बाटी बनाने के लिए अलग अलग चूल्हों का इस्तेमाल नहीं करना पड़ेगा। इससे आपकी मेहनत तो बचेगी ही साथ ही इससे आपका समय भी कम ही जाया होगा।

इस अनोखे चूल्हे की ये हैं खासियत

शेर खान के बनाए इस चूल्हे में सिर्फ दाल-बाटी ही नहीं, आप हर प्रकार का खाना या फास्ट फूड भी बना सकते हैं। इस चूल्हे को लेकर शेर खान का कहना है कि घरेलू चूल्हे में 25 लोगों का खाना बनाने के लिए करीब 10 किलो लकड़ी जलती है, लेकिन इस चूल्हे में सिर्फ 2 किलो लकड़ी से काम हो जाएगा। साथ ही घरेलू चूल्हे की तुलना में इसमें धुंआ भी कम होगा।

आपको बता दें कि इस अनोखे चूल्हे को शेर खान ने शिल्प ग्राम मेले में दुकान लगाकर बेचना शुरु किया हैं। इस चूल्हे की दूसरी खसियत की बात करें तो शेर खान ने बताया है कि यह चूल्हा दुनिया का पहला ऐसा चूल्हा है आज से पहले ऐसा कोई चूल्हो बनाया नहीं गया हैं। इसमें लकड़ी जलने में ज्यादा समय नहीं लेती हैं।

ऐसे मिली इसे बनाने की प्रेरणा

इसके अलावा इसमें आप 15 मिनट के अंदर ऊपर आलू का मसाला और अंदर पाव बना सकते हैं। इस चूल्हे में आप 15 मिनट में ब्रेड और बर्गर तैयार कर सकते हैं। इस चूल्हे को बनाने की प्रेरणा को लेकर शेर खान ने बताया था कि ज बवे कभी किसी के यहां कार्यक्रम में खाने के लिए जाते हैं। तो वहां हलवाई कंडे पर दाल अलग और बाटी अलग पकाते हुए हलवाई को देखते हैं।

ऐसे में शेर खान ने लकड़ी और कंड़े के ज्यादा इस्तेमाल से इनकी बर्बादी होते देखा। जिसके बाद ही उन्हें ऐसा चूल्हा बनाने का ख्याल आया। लोग शेर खान के इस चूल्हे को काफी पसंद कर रहे हैं। सिर्फ यहीं नहीं लोग इसे खरीदने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं।

Related Articles

Back to top button