मनोरंजन

भारती सिंह के घर आई नन्ही परी? जानें बेटी के जन्म पर क्या बोली कॉमेडियन

अपनी लाजवाब कॉमेडी से दर्शकों को हंसाने वाली भारती सिंह आए दिन चर्चा में रहती है। इन दिनों भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ टीवी का पॉपुलर शो ‘द खतरा खतरा’ में नजर आ रही है। इसके अलावा भारती सिंह टीवी शो ‘देश की शान हुनरबाज’ को भी होस्ट करती हुई नजर आ रही है।

गौरतलब है कि, भारती सिंह इन दिनों प्रेग्नेंट है, ऐसे में आए दिन उनकी प्रेग्नेंसी से जुड़ी खबरें आती रहती है। अब हाल ही में यह खबर सामने आई है कि भारती सिंह ने एक बेटी को जन्म दिया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर उनके पास बधाई का तांता लग गया है। इस पर भारती सिंह ने प्रतिक्रिया जाहिर की और उन्होंने बताया कि, वायरल खबर का सच क्या है?

bharti singh

भारती सिंह ने दिया नन्ही बेटी को जन्म?

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Bharti Singh Fanpage 🦋 (@bhartiisingh16)

दरअसल, सोशल मीडिया पर लगातार इस बात की चर्चा हो रही है कि भारती सिंह मां बन गई है और उन्होंने एक नन्ही परी को जन्म दिया है। जैसे ही यह खबर फैली तो फैंस उन्हें बधाई के कमेंट करने लगे। हालांकि यह सच नहीं है, भारती सिंह ने उनकी डिलीवरी पर चल रही खबरों पर प्रतिक्रिया जाहिर की है और उन्होंने बेबी गर्ल होने की खबर को सरासर गलत बताया है।

bharti singh

भारती सिंह ने अपने बयान में कहा कि, “मुझे बधाई देने वाले प्रियजनों से संदेश और फोन आ रहे हैं। ऐसी खबर है कि, मैंने एक बच्ची का स्वागत किया है। लेकिन यह सच नहीं है। मैं ‘खतरा खतरा’ के सेट पर हूं। यहां 15-20 मिनट का ब्रेक है तो मैंने सोचा, मैं लाइव आकर ये बता दूं कि, मैं अभी भी काम कर रही हूं।”

bharti singh

इसके अलावा भारती सिंह ने बताया कि, “मुझे डर लग रहा है। मेरी डिलीवरी डेट नजदीक है। हर्ष और मैं बच्चे के बारे में बात करते हैं।” आगे भारती फैंस के साथ साझा किया कि, “उन्हें लगता है उनका बच्चा बहुत फनी होने वाला है क्योंकि वे दोनों फनी हैं। किसी भी अफवाह पर विश्वास न करें और हर्ष या उनके द्वारा बड़ी खबर की घोषणा करने की प्रतीक्षा करें।”

भारती ने करवाया मैटरनिटी फोटोशूट
भारती सिंह ने हाल ही में मेटरनिटी फोटोशूट भी करवाया था जो काफी चर्चा में रहा था। इन तस्वीरों में भारती सिंह बेहद खूबसूरत लग रही थी। वही फैंस ने भी उन्हें खूब प्यार दिया था। बता दें, भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया के घर अप्रैल में किलकारियां गूंजने वाली है।

bharti singh

भारती और हर्ष ने साल 2017 में गोवा में बड़ी धूमधाम से शादी रचाई थी। इस कपल की शादी में टीवी इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे पहुंचे थे। गौरतलब है कि भारती सिंह ने साल 2021 दिसंबर में प्रेगनेंसी की घोषणा की थी, ऐसे में फैंस भी काफी उत्साहित है।

Related Articles

Back to top button