ससुराल जाते ही भाग्यश्री के साथ हुआ था कुछ ऐसा, सालों बाद छलका एक्ट्रेस का दर्द, देखें Video
हिंदी सिनेमा की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ के जरिए बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने वाली मशहूर अभिनेत्री भाग्यश्री आए दिन चर्चा में रहती है। भाग्यश्री सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है और हमेशा अपने पति हिमालय दासानी के साथ रोमांटिक तस्वीरें शेयर करती रहती है। बता दे भाग्यश्री ने फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ की सफलता के बाद ही हिमालय दासानी के साथ शादी रचा ली थी और उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से भी दूरी बना ली थीं।
अब हाल ही में भाग्यश्री अपने पति हिमालय दासानी के साथ टीवी के चर्चित शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में नजर आई, जहां पर उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे किए। इसी दौरान भाग्यश्री ने यह भी साझा किया कि, ससुराल में उनके साथ कैसा व्यवहार किया गया वहीं उनके पति हिमालय दासानी ने उनके साथ काफी लंबे समय तक बात भी नहीं की थी। आइए जानते हैं भाग्यश्री की निजी जिंदगी से जुड़ा यह मामला क्या था?
साल 1990 में भाग्यश्री ने रचा ली थी शादी
बता दे, मैंने प्यार किया हिट होते ही साल 1990 में भाग्यश्री ने अपने स्कूल के दोस्त हिमालय दासानी के साथ शादी रचा ली थीं। शादी के बाद इनके घर दो बच्चे हुए जिनका नाम अभिमन्यु दासानी है तो वहीं बेटी का नाम अवंतिका दासानी है।
बता दे अवंतिका दासानी पॉपुलर स्टार किड्स में से एक है। वही सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त हैं। इसके अलावा भाग्यश्री का बेटा भी बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रख चुका है और उन्होंने कई फिल्मों में काम किया है। हालांकि उन्हें अभी तक पॉपुलरिटी हासिल नहीं हुई।
पति हिमालय के साथ ‘स्मार्ट जोड़ी’ में आईं भाग्यश्री
हाल ही में भाग्यश्री अपने पति हिमालय दासानी के साथ टीवी शो ‘स्मार्ट जोड़ी’ में नजर आई। इसी शो से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें भाग्यश्री और हिमालय खाना बनाते हुए नजर आ रहे हैं।
इसी दौरान शो को होस्ट कर रहे मनीष पॉल ने भाग्यश्री से पूछा कि, शादी के बाद आपने कैसे घर संभाला? इसके जवाब में भाग्यश्री बताती है कि, “खाना बनाना तो आता था, बस रोटी बिल्कुल नहीं बनानी आती थी उस वक्त। बहुत अरसे तक इनके मन (हिमालय) में नाराजगी रहती थी कि तुम मम्मी के जैसा खाना नहीं बना सकती हो।”
View this post on Instagram
आगे एक्ट्रेस ने बताया कि, “किचन तो कभी बंद ही नहीं होता था। खाना खत्म नहीं हुआ कि चाय के लिए तैयार, चाय खत्म नहीं हुई कि खाने के लिए तैयार। मैंने कहा बाप रे कितना खाना खाते हैं ये लोग।” बता दे भाग्यश्री और उनके पति हिमालय दासानी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस इसे काफी पसंद कर रहे हैं।