बॉलीवुड

कभी विनोद खन्ना के प्यार में मदहोश थीं अमृता सिंह, लेकिन माँ की वजह से दुल्हन बनते बनते रह गयी

जैसा कि हम सभी लोग जानते हैं फिल्मों के सेट पर स्टार्स को एक दूसरे से प्यार होना कोई बड़ी बात नहीं है। अक्सर देखा गया है कि स्टार्स फिल्मों की शूटिंग के दौरान एक-दूसरे को दिल दे बैठते हैं परंतु किसी के प्यार को मुकाम मिलता है, तो किसी को नहीं मिलता। 80 और 90 के दशक में अमृता सिंह का नाम जानी-मानी अभिनेत्रियों में शुमार था। अभिनेत्री अमृता सिंह के अभिनय के साथ ही उनकी खूबसूरती के चर्चे भी बॉलीवुड के गलियारों में थे।

अमृता सिंह अपनी फिल्मों के साथ-साथ अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खूब सुर्खियों में रही हैं। अभिनेत्री अपने लव अफेयर्स को लेकर भी खूब मशहूर रहीं। एक समय ऐसा था जब अमृता सिंह का नाम अभिनेता विनोद खन्ना के साथ जुड़ा था। अमृता सिंह विनोद खन्ना के प्यार में पड़ गई थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ही एक-दूसरे से बेइंतहा मोहब्बत करते थे।

करियर के पीक पर विनोद खन्ना ने ले लिया था सन्यास

70 और 80 के दशक में विनोद खन्ना ने अपनी अदाकारी और गुड लुक्स की वजह से लाखों लोगों के दिलों पर राज किया था। यह वह समय था, जब विनोद खन्ना को लेकर यह कहा जाता था कि वह फिल्म इंडस्ट्री में अमिताभ बच्चन की जगह लेंगे। लेकिन जब विनोद खन्ना का कैरियर ऊंचाइयों पर आया तो उन्होंने साल 1978 में फिल्म इंडस्ट्री से दूरियां बना ली थी और उन्होंने संन्यास ले लिया था।

बिखर गया था परिवार

जब विनोद खन्ना ने फिल्मी दुनिया से दूरी बनाकर सन्यास ले लिया तो इसकी वजह से कई प्रोड्यूसर्स को भारी घाटा हुआ था। इतना ही नहीं बल्कि अभिनेता का परिवार भी बिखर गया था। हालांकि, कुछ सालों के बाद विनोद खन्ना ने फिल्मी दुनिया में फिर से वापसी की, परंतु तब तक बहुत देरी हो गई थी। जब वह दोबारा फिल्म इंडस्ट्री में आए तो उन्हें फिर से वह मुकाम हासिल ना हो पाया और ना ही निजी जिंदगी में कुछ ठीक रहा।

विनोद खन्ना की जिंदगी में अमृता सिंह ने मारी एंट्री

आपको बता दें कि विनोद खन्ना अपनी पत्नी गीतांजलि से भी अलग हो गए थे। उसके बाद उनकी जिंदगी में अमृता सिंह की एंट्री हुई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ऐसा बताया जाता है कि विनोद खन्ना और अमृता सिंह एक-दूसरे को बहुत पसंद करने लगे थे। परंतु अमृता सिंह की मां रुखसाना सुल्ताना को इन दोनों के बीच की नजदीकियां बिल्कुल भी पसंद नहीं आईं।

मां चाहती थीं अमृता बने पटौदी खानदान की बहू

अमृता सिंह और विनोद खन्ना का रिश्ता ज्यादा दिनों तक नहीं चला क्योंकि अभिनेत्री की मां को दोनों का रिश्ता बिल्कुल भी मंजूर नहीं था। अभिनेत्री की मां नहीं चाहती थीं कि उनकी बेटी खुद से 12 साल बड़े व्यक्ति संग शादी करें। उन्हीं दिनों अमृता सिंह और सैफ अली खान के अफेयर की खबरें भी मीडिया में उड़ रही थी।

अमृता सिंह की मां रुखसाना सुल्ताना यह चाहती थीं कि अमृता पटौदी खानदान की बहू बनें। ऐसी स्थिति में दोनों के रिश्ते में दीवार बनकर अमृता की मां खड़ी हो गईं। सैफ अली खान ने भी अमृता सिंह और विनोद खन्ना को अलग करने में अहम भूमिका निभाई थी।

विनोद खन्ना ने खुद से 16 साल छोटी कविता से की शादी

जब विनोद खन्ना और अमृता सिंह का रिश्ता खत्म हो गया तो उसके बाद विनोद खन्ना ने साल 1990 में खुद से उम्र में 16 साल छोटी कविता से शादी करने का निर्णय ले लिया। इनके दो बच्चे हैं, जिनका नाम साक्षी और श्रद्धा खन्ना है।

अमृता सिंह ने कर ली सैफ अली खान से शादी

वहीं अमृता सिंह ने भी साल 1991 में सैफ अली खान से शादी रचा ली। शादी के बाद सैफ अली खान और अमृता सिंह भी दो बच्चे सारा अली खान और इब्राहिम अली खान के माता-पिता हैं। परंतु इनकी शादी ज्यादा लंबे समय तक ना चल सकी और साल 2004 में दोनों एक-दूसरे से तलाक लेकर अलग हो गए।

Related Articles

Back to top button