धार्मिक

राशिफल 4 अप्रैल: महादेव की कृपा से इन 2 राशियों की अच्छी रहेगी किस्मत, आय में बढ़ोतरी के संकेत

आज हम आपको सोमवार 4 अप्रैल का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 4 अप्रैल 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन पहले के दिनों की अपेक्षा बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। प्रेम संबंधों में मधुरता देखने को मिलेगी। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा लाभ मिलता हुआ नजर आ रहा है। पैसों की स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी करने वाले लोगों की आय में बढ़ोतरी होगी। घर-परिवार के सदस्यों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। मानसिक चिंता खत्म होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। आप अपने सोचे हुए कामों को पूरा कर सकते हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। आमदनी अच्छी रहेगी लेकिन आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा आगे चलकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से मौसमी बीमारियां आपको अपनी चपेट में ले सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन काफी अच्छा नजर आ रहा है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप तैयार रहेंगे। व्यापार करने वाले लोगों को धन लाभ मिलने की उम्मीद है। कारोबार में वृद्धि होगी। अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। आर्थिक रूप से आज का दिन बहुत ही शुभ रहेगा। संतान से संबंधित कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन काफी उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है, जिसकी वजह से आपका मन काफी चिंतित होगा। आप अपने गुस्से और वाणी पर नियंत्रण रखें। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है, जो आपकी चिंता का कारण बनेगा। जरूरी कामों को पूरा करने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ेगी लेकिन इसके बावजूद भी आपको मन मुताबिक सफलता नहीं मिल पाएगी। गुप्त शत्रु आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए आपको सावधान रहना होगा। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। कोई पुराना रोग उभर सकता है, जिसकी वजह से आप काफी परेशान रहेंगे। घर का माहौल ठीक रहेगा। परिवार के सभी सदस्यों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें। व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नई योजनाएं शुरू कर सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को कार्यस्थल में थोड़ा संभलकर रहना होगा क्योंकि बड़े अधिकारियों के साथ किसी बात को लेकर अनबन हो सकती है। सामाजिक क्षेत्र में नए-नए लोगों से जान पहचान होगी लेकिन किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा करने से बचना होगा अन्यथा आप को धोखा मिल सकता है। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। कारोबार में आपको खूब तरक्की हासिल होगी। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे थे, उनको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आप अपने भविष्य के लिए नई योजनाएं बनाएंगे, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आपके मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसकी वजह से बेचैनी बनी रहेगी। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा काम बिगड़ सकता है। परिवार वालों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया नजर आ रहा है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज प्रेम जीवन में आशा-निराशा लगी रहेगी। आपको अपने साथी की भावनाओं को समझने की आवश्यकता है। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। घरेलू मामलों को लेकर धन खर्च की संभावना प्रबल नजर आ रही है। दोस्तों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। खास लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो भविष्य में फायदेमंद साबित होगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन भाग्यशाली साबित होगा। मानसिक चिंता दूर होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे हैं, उन्हें अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। बिजनेस में धन लाभ मिलने की उम्मीद है। विवाह योग्य लोगों को अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपको यही सलाह दी जाती है कि कोई भी जोखिम लेने से बचें। आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक समय व्यतीत होगा। आमदनी अच्छी रहेगी। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। गुरुजनों का साथ मिलेगा। अचानक दूर संचार माध्यम से सूचना सुनने को मिल सकती है। अगर आपने कोई पुराना निवेश किया है, तो उसका उत्तम परिणाम प्राप्त होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में बढ़ोतरी होगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन उत्तम रूप से फलदायक रहेगा। पुराने दोस्तों से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। विशेष लोगों से संपर्क स्थापित होंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। व्यापार के सिलसिले में छोटी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लाया है। व्यापारियों को मन मुताबिक धन लाभ मिलेगा। पहले किए शुभ कर्मों के कारण शुभ समाचार मिलने की संभावना बन रही है। आप अपने भविष्य के लिए नई योजनाएं बना सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा अन्यथा धन हानि हो सकती है। भूमि, वाहन इत्यादि की सुख सुविधा की प्राप्ति हो सकती है।

Related Articles

Back to top button