मनोरंजन

“भाबीजी घर पर है” के हप्पू सिंह की रियल लाइफ पत्नी है बेहद ग्लैमरस, गोरी मेम को देती हैं मात

टीवी का सबसे पॉपुलर कॉमेडी शो “भाबीजी घर पर है” दर्शकों का सबसे पसंदीदा सीरियल बना हुआ है। इस सुपरहिट सीरियल को हर उम्र के दर्शक देखना बहुत पसंद करते हैं। इस सीरियल का हर एक किरदार बहुत मजेदार है। अनिता भाभी, अंगूरी भाभी, विभूति हो या तिवारी सबने अपना अपना किरदार बखूबी तरीके से निभाया है। कई सालों से यह सीरियल लोगों का मनोरंजन करते हुए आ रहा है।

आज हम इस पोस्ट में हप्पू सिंह का किरदार निभाने वाले योगेश त्रिपाठी की बात करने जा रहे हैं। शो में दरोगा हप्पू सिंह के किरदार को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है। हप्पू सिंह के किरदार में अभिनेता योगेश त्रिपाठी अपने बेहतरीन अभिनय से चार चांद लगा देते हैं। सीरियल में हप्पू सिंह “गोरी मेम” यानी अनीता मिश्रा पर जान छिड़कने हुए नजर आते हैं और उन्हें इंप्रेस करने का कोई ना कोई बहाना तलाश करते रहते हैं।

“भाबीजी घर पर है” सीरियल में हप्पू सिंह का किरदार निभाने वाले अभिनेता योगेश त्रिपाठी असल जिंदगी में बड़े ही सज्जन और सरल स्वभाव के व्यक्ति हैं। काफी लंबे समय से वह इस सीरियल से जुड़े हुए हैं और उन्हें हप्पू सिंह के किरदार में लोग बहुत पसंद करते हैं। आज योगेश त्रिपाठी टीवी इंडस्ट्री के मशहूर अभिनेताओं की लिस्ट में शुमार हो चुके हैं।

हप्पू सिंह उर्फ योगेश त्रिपाठी की रियल लाइफ वाइफ है बहुत ग्लैमरस और स्टाइलिश

भले ही हप्पू सिंह उर्फ योगेश त्रिपाठी शो में गोरी मेम पर जान छिड़कने हैं परंतु क्या आपको यह बात मालूम है कि हप्पू सिंह उर्फ योगेश त्रिपाठी की रियल लाइफ पत्नी बहुत ग्लैमरस और स्टाइलिश हैं।

जी हां, योगेश त्रिपाठी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहते हैं और वह अक्सर अपने परिवार की तस्वीरों को साझा करते रहते हैं। योगेश त्रिपाठी की पत्नी का नाम सपना त्रिपाठी है।

योगेश त्रिपाठी अक्सर अपनी पत्नी के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरों को साझा करते रहते हैं।

वहीं सपना त्रिपाठी भी सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। यहां से उनकी एक तस्वीर इस समय इंटरनेट पर काफी तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें वह अपने बेटे के साथ नजर आ रही हैं। इस फोटो में आप हप्पू सिंह की पत्नी को स्काई ब्लू और सफेद रंग की ड्रेस में देख सकते हैं। वहीं उनके बेटे की बात करें तो वह साइकिल पर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इस फोटो पर योगेश त्रिपाठी ने अपने स्टाइल में कमेंट किया है “मेरो लाल”।

योगेश त्रिपाठी की पत्नी सपना त्रिपाठी अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर अक्सर कोई ना कोई तस्वीर शेयर करती रहती हैं। अगर उनका इंस्टाग्राम अकाउंट देखा जाए, तो वहां पर कई तस्वीरें देखने को मिल जाएंगी, जिसमें वह अपने पति के साथ दिखाई दे रही हैं।

सपना त्रिपाठी के द्वारा जो भी तस्वीर शेयर की जाती हैं, लगभग हर फोटो पर योगेश त्रिपाठी कमेंट करते हुए नजर आते हैं। तस्वीर में देख सकते हैं कि उनका बेटा भी बहुत क्यूट है।

वैसे देखा जाए तो योगेश त्रिपाठी की पत्नी सपना त्रिपाठी दिखने में बेहद खूबसूरत और ग्लैमरस नजर आती हैं। वहीं सपना अपने पति योगेश त्रिपाठी को हर तरह से सपोर्ट करती हैं और दोनों एक साथ काफी अच्छा क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हैं।

Related Articles

Back to top button