धार्मिक

राशिफल 5 अप्रैल: आज इन 6 राशियों का जीवन खुशहाल बनाएंगे भगवान हनुमान, धन लाभ के बने योग

आज हम आपको मंगलवार 5 अप्रैल का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 5 अप्रैल 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घर परिवार में चल रही परेशानी दूर होगी। दूर संचार माध्यम से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ेगी। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्रोग्राम बना सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी में चल रही परेशानियां दूर होंगी। मानसिक रूप से आप हल्का महसूस करेंगे। कारोबार में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में प्रभाव बढ़ेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपनी फिजूलखर्ची पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। परिवार के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखना होगा। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच-विचार जरूर करें अन्यथा जल्दीबाजी में नुकसान झेलना पड़ सकता है। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। बिजनेस करने वाले लोगों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में आप किसी भी प्रकार का बदलाव मत कीजिए अन्यथा मुनाफे में कमी आ सकती है। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की आवश्यकता है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन शानदार परिणाम लेकर आया है। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। इसका आगे चलकर आपको अच्छा लाभ मिलेगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला ले सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। करियर में सफलता पाने के खास मौके हाथ लग सकते हैं, जिनका फायदा उठाना चाहिए। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आत्मविश्वास बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। आप अपने अधूरे कामों को अपनी मेहनत के बल पर पूरा कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा। रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। परिवार वालों के साथ आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। खास लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आर्थिक दृष्टि से आपका दिन बेहद शुभ नजर आ रहा है. बड़ी मात्रा में धन लाभ हो सकता है। निवेश में आपको अच्छा फायदा मिलेगा। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू कर सकते हैं। मानसिक चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। व्यवसाय में उन्नति और आपकी वित्तीय स्थिति में सुधार संभव है। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। घर परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन थोड़ा निराशाजनक नजर आ रहा है। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी मन मुताबिक सफलता नहीं मिल पाएगी। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पारिवारिक जिम्मेदारियों पर ध्यान देना होगा। आप अपना कोई भी काम जल्दीबाजी में ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहना होगा। आज आपको किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। अगर यात्रा जरूरी है, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने का भय बना हुआ है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई लिखाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता मिल सकती है। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे। आप किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। स्वास्थ्य पर ध्यान देना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपको अपनी किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलने वाला है। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरा करेंगे। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बन सकती है। खास लोगों की मदद से करियर में आगे बढ़ेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है। कोई नई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना सकते हैं। घर-परिवार का वातावरण सकारात्मक बना रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार के सभी सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। आप अपनी चतुराई से बिगड़े हुए काम बना लेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आज हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा। व्यापार में मन मुताबिक धन लाभ मिलने की उम्मीद है। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बच्चों की तरफ से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से मुलाकात कर सकते हैं। परिवार के साथ मिलकर कुछ उचित कार्य होते हुए देखने को मिल सकते हैं। दूर संचार माध्यम से शुभ संदेश मिलेगा। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन पहले से काफी अच्छा नजर आ रहा है। घर के छोटे बच्चों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। जीवन में लाभ प्राप्त करने के बहुत से मौके मिलेंगे, जिनको पहचान कर लाभ उठाना चाहिए। अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो घर के अनुभवी लोगों की सलाह जरूर लें यही आपके लिए बेहतर रहेगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है। व्यवसाय और नौकरी में बहुत सारे लाभ प्राप्त होंगे। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कोर्ट कचहरी के मामलों में फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आपका दिन उतार-चढ़ाव भरा नजर आ रहा है। किसी भी अजनबी पर आप आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। दोस्तों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। घरेलू जरूरतों के पीछे अधिक पैसा खर्च होगा, जिसके कारण आप काफी परेशान रहेंगे। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों का बजट बनाकर चलें। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

Related Articles

Back to top button