विशेष

TV की सीता बनी मां, शादी के 11 साल बाद दिया बेटी को जन्म, पति ने शेयर किया Video

टीवी इंडस्ट्री से एक के बाद एक खुशखबरी आ रही है। अभी कुछ समय गुड न्यूज आई थी कि कॉमेडियन भारती सिंह बीते रविवार यानि 3 अप्रैल को मां बन गई। उनके घर बेटे का जन्म हुआ। अब इसी खुशी को दुगुना करने के लिए एक और गुड न्यूज आ रही है। टीवी की जानी मानी अभिनेत्री देबिना बनर्जी भी मां बन गई है। उनके घर नन्हीं परी का जन्म हुआ है। दिलचस्प बात ये रही कि देबिना भी भारती की तरह 3 अप्रैल को ही मां बनी। हालांकि कपल ने इसकी जानकारी आज दी है।

देबिना बनर्जी ने दिया बेटी को जन्म

देबिना बनर्जी के पति और एक्टर गुरमीत चौधरी इस गुड न्यूज को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया। उनका माता पिता बनने का ऐलान भी बड़ा प्यारा था। उन्होंने एक वीडियो साझा कि। इसमें पहले गुरमीत अपने दोनों हाथ खोलते हैं, जिसके अंदर से देबिना की दो हाथ निकलते हैं। फिर जब देबिना अपनी हथेलियाँ खोलती है तो अंदर से बेबी गर्ल के हैंड दिखते हैं।

इस वीडियो को साझा करते हुए गुरमीत चौधरी ने कैप्शन में लिखा “3-4-2022 को हम पूरी खुशी के साथ अपनी बेबी गर्ल का इस दुनिया में स्वागत कर रहे हैं। आपके प्यार व आशीर्वाद के लिए शुक्रिया।” इस पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स के धड़ाधड़ कमेंट्स आ रहे हैं। हर कोई उन्हें बधाई संदेश दे रहा है।

शादी के 11 साल बाद मिला मां बनने का सुख

बताते चलें कि देबिना को शादी के पूरे 11 साल बाद मां बनने का सुख मिला है। उन्होंने और गुरमीत ने साल 2011 में शादी रचाई थी। तब से दोनों अपने करियर पर फोकस करने में व्यस्त थे। लेकिन अब शादी के 11 साल बाद दोनों पेरेंट्स बन गए। देबिना ने 34 वर्ष की उम्र में बच्ची को जन्म दिया है। जच्चा और बच्चा दोनों अच्छे हैं।

देबिना और गुरमीत ने 9 फरवरी 2022 अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर प्रेग्नेंसी की खुलासा किया था। तभी से फैंस कपल के बेबी को लेकर उत्साहित थे। अब फैंस को इस बेबी गर्ल का चेहरा देखने का इंतजार है। हालांकि इसके लिए फैंस को थोड़ा और इंतजार करना होगा। अभी सभी सेलेब्स के बीच में यह ट्रेंड भी चल रहा है। वह बच्चे के पैदा होने के तुरंत बाद उसकी तस्वीर साझा नहीं करते हैं। कुछ समय बाद बच्चे की शक्ल दिखाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Gurmeet Choudhary (@guruchoudhary)

काम की बात करें तो देबिना ने 2008 में टीवी सीरियल ‘रामायण’ में सीता का रोल कर घर-घर पहचान हासिल की थी। इसके अलावा वे ‘चिड़िया घर’ जैसे शो में भी नजर आ चुकी हैं। वहीं गुरमीत को हम रामायण, पुनर्विवाह – जिंदगी मिलेगी दोबारा और गीत हुई सबसे प्यारी जैसे सिरियल्स में देख चुके हैं।

Related Articles

Back to top button