धार्मिक

राशिफल 6 अप्रैल: आज 3 राशियों पर श्री गणेश हो रहे हैं प्रसन्न, जीवन में होंगे मंगलमय परिवर्तन

आज हम आपको बुधवार 6 अप्रैल का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 6 अप्रैल 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आपका दिन शुभ परिणाम लाया है। मित्रों और सगे संबंधियों के साथ मुलाकात हो सकती है। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। आज आप कोई छोटा-मोटा व्यापार करने की योजना बना सकते हैं, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा दे सकता है। घर-परिवार में चल रही परेशानियां दूर होंगी। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। पति-पत्नी के बीच चल रही अनबन खत्म होगी। आप अपने जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों को शिक्षकों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलने वाला है। विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। आपके द्वारा की गई यात्रा लाभदायक सिद्ध होगी। पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपको संतान की तरफ से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। आप अपने जरूरी काम समय पर पूर्ण करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारी आपसे बहुत खुश रहने वाले हैं। बिजनेस करने वाले लोगों को कोई लाभदायक समझौता हाथ लग सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आपके अच्छे स्वभाव की लोग तारीफ करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के बेहतरीन अवसर मिल सकते हैं, जिन्हें पहचान कर उनका फायदा जरूर उठाएं। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आप कहीं धन निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक सिद्ध होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। घरेलू जरूरतों के पीछे थोड़ा धन खर्च हो सकता है। ससुराल पक्ष से बेहतर तालमेल बने रहेंगे। अचानक किसी पुराने मित्र से फोन पर लंबी बातचीत हो सकती है, जिससे पुरानी यादें ताजा करेंगे।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपके जीवन में कुछ कठिन परिस्थितियां उत्पन्न होंगी। इसलिए आपको काफी सोच-समझकर चलना होगा। कामकाज में सफलता पाने के लिए आपको अधिक मेहनत करनी पड़ सकती है। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। परिवार वालों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश करेंगे। व्यापार से जुड़ा हुआ कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। आपको अपने लक्ष्य पर फोकस करना होगा। बेकार की गतिविधियों में अपना समय और ऊर्जा बर्बाद मत कीजिए।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन बेहद शानदार नजर आ रहा है। शादीशुदा लोगों के जीवन में अगर कोई परेशानी चल रही है, तो वह खत्म होगी। आप अपने दोस्तों के साथ कोई नया काम शुरू करने का सोच सकते हैं। किसी यात्रा से लाभ मिलने की उम्मीद नजर आ रही है। जो लोग विदेश जाने के इच्छुक हैं, उनको सफलता मिलेगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। ऑफिस का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। मन को नियंत्रित करके आगे बढ़ने का प्रयास कीजिए। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा ना करें।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज कामकाज का बोझ अधिक होने की वजह से परिवार वालों के लिए समय निकाल पाना काफी मुश्किल हो सकता है। आपको अपने काम के साथ-साथ सेहत पर भी ध्यान देना होगा। बाहर के खानपान से परहेज करें। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। ऑफिस में किसी से वाद-विवाद मत कीजिए। परिवार में धार्मिक के कार्यक्रम के आयोजन पर चर्चा हो सकती है। आज आपको कोई भी जोखिम हाथ में लेने से बचना चाहिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपके सभी कार्य मन मुताबिक पूरे होंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। आपकी कार्य क्षमता में बढ़ोतरी होगी। अगर आपने पहले किसी भी प्रकार का निवेश किया है, तो उसका अच्छा मुनाफा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आर्थिक मामलों के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। व्यापार से जुड़ी हुई नई योजनाएं बना सकते हैं जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगी। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूर्ण हो सकती है। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छी सफलता मिलने की उम्मीद है। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आप मानसिक रूप से शांति महसूस करेंगे। आप अपने जरूरी कामों की योजनाओं पर फोकस कर सकते हैं। कारोबार करने वाले लोगों को उम्मीद के अनुसार परिणाम मिलने की प्रबल संभावना नजर आ रही है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आपको अपने किसी दोस्त से धन लाभ मिलने की उम्मीद है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा। विषम परिस्थितियों का आप डटकर सामना करेंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा। अचानक धन लाभ मिलने की उम्मीद है। अगर आपने किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह पैसा वापस मिल सकता है। पहले किए गए कामों से अच्छा नतीजा मिलेगा। आप अपने दुश्मनों को परास्त करेंगे। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपके जीवन में कुछ छोटे-मोटे बदलाव आ सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। काफी लंबे समय से चल रही मानसिक चिंता दूर हो सकती है। किसी पुराने नुकसान की भरपाई हो सकती है। दांपत्य जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। आज किसी को भी पैसा उधार देने से बचना होगा क्योंकि उधार दिया गया पैसा वापस प्राप्त करने में कठिनाई होगी। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आएगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज प्रेम जीवन जी रहे लोगों का दिन बेहतरीन रहेगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आप कोई संपत्ति खरीद सकते हैं। अगर आप कहीं पूंजी निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। आप किसी लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं। बच्चों की तरफ से टेंशन खत्म होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। नए-नए कामों में रुचि बढ़ेगी। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होने के योग हैं और आपका लाभ बढ़ेगा।

Related Articles

Back to top button