अंबानी परिवार की ‘आंखों का तारा’ है पोता पृथ्वी, देखें मां श्लोका मेहता संग अनदेखी तस्वीरें

देश और दुनिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन की लिस्ट में शामिल मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का परिवार आए दिन चर्चा में रहता है। यूं तो मुकेश अंबानी और नीता अंबानी सोशल मीडिया पर कोई खास एक्टिव नहीं रहते हैं लेकिन फिर भी उनके घर से जुड़ी छोटी से छोटी बात फैंस के बीच आ जाती है। तो वही सोशल मीडिया पर इनके परिवार के सदस्यों की तस्वीरें वायरल होती रहती है।
वही जब से मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी आकाश अंबानी का जन्म हुआ तब से उनके घर में खुशियों का माहौल है और आए दिन उनके पोते पृथ्वी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती है। हाल ही में मुकेश अंबानी की एक तस्वीर सामने आई है जिसमें वह अपने पोते पृथ्वी को चूमते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में उनकी मां कोकिलाबेन भी मुस्कुराती हुई दिखाई दे रही है। तो चलिए देखते हैं मुकेश अंबानी के पोते पृथ्वी आकाश अंबानी की कुछ क्यूट और अनदेखी तस्वीरें…
View this post on Instagram
साल 2019 में शादी के बंधन में बंधे थे आकाश और श्लोका मेहता
सबसे पहले तो हम आपको यह बता दे कि मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की शादी साल 2019 में हुई थी। आकाश और श्लोका मेहता की शादी बेहद भव्य तरीके से की गई जिसमें बॉलीवुड दुनिया से जुड़े कई सितारे शामिल हुए थे। इसके अलावा राजनीति दुनिया और दुनिया भर से कई बिजनेसमैन भी शामिल हुए।
शादी के एक साल बाद ही अंबानी परिवार की तरफ से श्लोका मेहता की प्रेगनेंसी की घोषणा हुई थी। इसके बाद 10 दिसंबर साल 2020 में उनके घर पोते पृथ्वी अंबानी का जन्म हुआ। इस दौरान अंबानी परिवार ने स्टेटमेंट जारी कर अपने फैंस के साथ ही खुशखबरी साझा की। उन्होंने पोस्ट में लिखा था कि, “भगवान कृष्ण की कृपा और धीरूभाई अंबानी के आशीर्वाद से, कोकिलाबेन अंबानी हमारे अनमोल बेबी बॉय पृथ्वी आकाश अंबानी के जन्म की घोषणा करते हुए बेहद प्रसन्न हैं।”
इंटरनेट सेंसेशन बन चुके हैं पृथ्वी आकाश अंबानी
बता दें, पृथ्वी अब 1 साल के हो चुके हैं और उनका जन्मदिन भी काफी भव्य तरीके से सेलिब्रेट किया गया था जिसमें बॉलीवुड, राजनीति और व्यवसाय की दुनिया से जुड़े लोग शामिल हुए थे। वही सोशल मीडिया पर भी पृथ्वी की क्यूट सी तस्वीरें वायरल होती रहती है। इतना ही नहीं बल्कि वह इंटरनेट सेंसेशन बन चुके हैं।
हाल ही में एक अनदेखी तस्वीर सामने आई है जिसमें श्लोका मेहता अपने बेटे पृथ्वी के साथ खेलती हुई नजर आई। वायरल हो रही इस तस्वीर में आप देख सकते हैं कि श्लोका अपने बेटे को प्यार से निहारती भी नजर आ रही है, तो वहीं पृथ्वी कुछ खाने में व्यस्त दिखाई दे रहे हैं।
वहीं दूसरी तस्वीर में पृथ्वी नीले रंग के एनिमल प्रिंट जंपर सूट पहने हुए नजर आ रहे हैं जिसमें वह बेहद ही क्यूट लग रहे हैं। इस तस्वीर में उनकी मां यानी कि, श्लोका ने उन्हें गोद में उठाया हुआ है। इस दौरान श्लोका हंसते हुए नजर आ रही है तो वहीं पृथ्वी की नजर कहीं और ही है। सोशल मीडिया पर पृथ्वी के पहले बर्थडे की तस्वीरें भी काफी वायरल हुई थी।
इन्हीं में से एक अनदेखी तस्वीर भी सामने आई है जिसमें श्लोका अपने बेटे पृथ्वी को लिए हुए एक बड़े से केक के साथ खड़ी हुई है। बता दे मुकेश अंबानी ने अपने पोते के जन्मदिन पर एक भव्य पार्टी रखी थी जिसकी तस्वीरें काफी चर्चा में रही। इतना ही नहीं बल्कि मुकेश अंबानी ने पोते के बर्थडे पर इटली से शेफ बुलाए थे, वही नीदरलैंड्स उन्होंने स्पेशल खिलोने मंगवाए थे।
कौन है अंबानी परिवार की बहू श्लोका मेहता?
बता दें, श्लोका मेहता मशहूर डायमंड कंपनी रोजी ब्लू के मालिक रसैल मेहता की बेटी है। वह अपने पिता की कंपनी की डायरेक्टर हैं और उनके बिजनेस को भी बखूबी संभालती है। इसके अलावा वह मेहता कनेक्ट फॉर नामक एक कंपनी की फाउंडर भी है जिसके माध्यम से वह एनजीओ की मदद करती है। श्लोका मेहता ने साल 2009 में नीता अंबानी के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल से अपनी पढ़ाई पूरी की। इसी दौरान उनकी मुलाकात आकाश अंबानी से हुई जिसके बाद इन दोनों के बीच प्यार हुआ और फिर इन्होंने परिवार की रजामंदी के साथ शादी रचा ली।