मनोरंजन

21 की उम्र में टूट चुकी है रश्मिका मंदाना की सगाई, ज़िंदगी में हुई नए प्यार की एंट्री

रश्मिका मंदाना साउथ सिनेमा का बड़ा नाम हैं और यह आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। अभिनेत्री रश्मिका मंदाना देश के उन अभिनेत्रियों में से एक हैं जिन्होंने अपनी खूबसूरती और अदाओं से करोड़ों लोगों को अपना दीवाना बनाया हुआ है। उनकी फैन फॉलोइंग देश में ही नहीं बल्कि विदेशों तक फैली हुई है। रश्मिका मंदाना के प्रति उनके फैंस की दीवानगी ऐसी है कि वह रश्मिका मंदाना को “नेशनल क्रश” कहते हैं।

पुष्पा की सफलता के बाद रश्मिका मंदाना की लोकप्रियता में काफी ज्यादा इजाफा हुआ है। यह अपने खुशमिजाज अंदाज से लोगों का दिल जीतती आई हैं। रश्मिका मंदाना की हर एक अदा पर फैंस दिल हार जाते हैं। 5 अप्रैल 1996 को कर्नाटक के विराजपेट में जन्मी रश्मिका मंदाना 26 साल की हो गई हैं। उन्होंने इस उम्र में ही बहुत अधिक लोकप्रियता हासिल की है। आज हम आपको रश्मिका मंदाना से जुड़ी हुई कुछ बातें बताने जा रहे हैं।

पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद रखा एक्टिंग की दुनिया में कदम

मूल रूप से कर्नाटका में जन्मीं रश्मिका मंदाना ने अपनी स्कूली शिक्षा कुर्ग पब्लिक स्कूल से पूरी की। इसके बाद रश्मिका मंदाना ने रमैया कॉलेज ऑफ़ आर्ट्स एंड साइंस में एडमिशन लिया। रश्मिका मंदाना ने इंग्लिश लिट्रेचर और जर्नलिज्म में डिग्री कोर्स किया। पत्रकारिता की पढ़ाई के बाद उन्होंने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा।

रश्मिका मंदाना काफी लंबे समय से फिल्मी दुनिया में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2016 में फिल्म “किरिक पार्टी” से की थी। यह एक कन्नड़ फिल्म थी। इसके बाद साल 2017 में अंजनी पुत्र, चमक और साल 2018 में “चलो” में काम करने के बाद इसी साल “गीता गोविंदम” नाम की फिल्म में उन्होंने काम किया। यह फिल्म सुपरहिट साबित हुई थी, जिसके बाद उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा।

रश्मिका मंदाना ने “गीता गोविंदम” फिल्म में साउथ सुपरस्टार विजय देवरकोंडा के साथ काम किया था और इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। ये फिल्म तेलुगू सिनेमा में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हो गई थी।

रिश्ता टूटने का दर्द झेल चुकी हैं रश्मिका मंदाना

आपको बता दें कि रश्मिका मंदाना अपने जीवन में रिश्ता टूटने का दर्द झेल चुकी हैं। दरअसल अभिनेत्री की डेब्यु फिल्म “किरिक पार्टी” के दौरान रश्मिका मंदाना की मुलाकात अभिनेता रक्षित शेट्टी से हुई थी। ऐसा बताया जाता है कि उनका अफेयर फिल्म के सेट से ही शुरू हो गया था। पहले इन दोनों में दोस्ती हुई और फिर दोनों की दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई थी। एक्टर रक्षित शेट्टी और रश्मिका मंदाना की डेटिंग की खबरें भी सामने आई थीं।

रश्मिका मंदाना और रक्षित शेट्टी ने साल 2017 में सगाई कर ली थी। लेकिन सगाई के बाद इनके रिश्ते में दिक्कतें उत्पन्न होने लगीं। आखिर में परेशान होकर दोनों ने ही अपनी सगाई को तोड़कर अलग अलग होना उचित समझा। सगाई के महज एक साल बाद साल 2018 में ही दोनों का रिश्ता टूट गया था।

रश्मिका मंदाना के जीवन में हो चुकी है नए प्यार की एंट्री

आपको बता दें कि अब “पुष्पा” स्टार रश्मिका मंदाना की जिंदगी में नए प्यार की एंट्री हो चुकी है। जी हां, रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा रिलेशनशिप में हैं। इन दोनों की जोड़ी को सभी पसंद कर रहे हैं।

अक्सर इन दोनों को एक साथ देखा जा चुका है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा बहुत ही जल्द शादी कर सकते हैं, जिसकी खबरें जोरों पर हैं।

Related Articles

Back to top button