पुलिसवाले की इंसानियत को सलाम, बंदर की जान बचाने के लिए कर रहा था ऐसा काम

गर्मी के आते ही सबसे पहले किसी चीज की कमी लगने लगती हैं तो वह हैं पानी। ऐसे में हम इंसान तो अपने लिए पानी की पूर्ति किसी तरह कर लेते हैं। लेकिन बेचारे बेजुबान जानवरों का हाल इस मौसम में बेहाल हो जाता हैं। गर्मियों में जंगलों मे भी पानी की कमी होने लगती हैं। जिसके कारण कई सारे जानवर तो अपनी जान तक गवां बैठते हैं।
ऐसे में पानी की खोज करते करते अक्सर ही जानवर जंगलों से बाहर सड़कों पर भी दिख जाते हैं। ऐसा ही एक कुछ इस वीडियो में भी देखा जा रहा हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी वायरल हो रहा हैं। इस वीडियो में एक पुलिस वाला गर्मी में एक प्यासे बंदर को पानी पिलाते हुए दिखाई दे रहा हैं।
प्यासे बंदर को पिलाया पानी
इस वीडियो को देख कर लोग इस पुलिसवाले के अंदर बसी इंसानियत को काफी सलाम कर रहे हैं। आपने भी सोशल मीडिया पर कई दफा ऐसे वीडियो देखे ही होंगेे जिसमें बेजुबान जानवरों के साथ इंसानों का बूरा रवैया दिखाया जाता हैं। ऐसे में इंसानियत की मिसाल पेश करता ये वीडियो अब लोगों के दिलों में छाने लगा हैं। इसी तरह ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हैं।
जानकारी के मुताबिक यह वीडियो मुंबई-अहमदाबाद रोड का बताया जा रहा हैं। इस वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि एक पुलिस कांस्टेबल इस प्यास से मर रहे बंदर को पानी पिला कर उसकी जान बचा रहे हैं। कहा जा रहा हैं कि वीडियो मुंबई अहमदाबाद रोड़ पर मालशेज घाट का हैं।
IFS अफसर ने किया ट्वीट
इस वीडियो में आप भी देख सकते हैं कि एक पुलिस कांस्टेबल ने एक बंदर को पानी पिलाने के लिए एक बोतल पकड़ी हुई हैं। इस बोतल को बंदर ने भी अपने एक हाथ से पकड़ कर रखा हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए आईएफएस अधिकारी सुशांत नंदा ने लिखा है कि जहां भी संभव हो दयालु रहें।
Be kind wherever possible 💕💕
This video of constable Sanjay Ghude is circulating in SM for all the good reasons 🙏🙏 pic.twitter.com/oEWFC2c5Kx— Susanta Nanda IFS (@susantananda3) April 3, 2022
सोशल मीडिया पर लोग कर रहे कमेंट
अफसर ने आगे अपने ट्वीट में लिखा कि कांस्टेबल संजय घुडे का यह वीडियो सभी अच्छे कारणों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को देखने के बाद लोग इस पुलिस कांस्टेबल काो सलाम कर रहे हैं। लोग वीडियो पर लाइक कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया में इनकी तारीफ कर रहे हैं।