धार्मिक

शिवजी इन 4 राशियों पर हुए दयालु, समय और भाग्य का मिलेगा पूरा साथ, नौकरी में मिलेगी तरक्की

मनुष्य को अपने जीवन, व्यापार, नौकरी में कैसा फल मिलेगा? यह सब ग्रहों की चाल पर आधारित होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की चाल में निरंतर परिवर्तन होने की वजह से मनुष्य का जीवन समय के अनुसार प्रभावित होता है। कभी व्यक्ति को शुभ परिणाम मिलते हैं तो कभी नकारात्मक परिस्थितियों से भी गुजरना पड़ता है। ग्रह-नक्षत्रों की बदलती चाल बहुत से शुभ योग का निर्माण करती है। जिसका सभी राशियों पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ता है। ज्योतिष के जानकारों के अनुसार आज से कुछ राशियों के लोग ऐसे हैं, जिनके ऊपर भगवान शिव जी प्रसन्न रहेंगे और इन राशियों के लोगों को समय और भाग्य का पूरा साथ मिलने वाला है। नौकरी के क्षेत्र में यह लगातार तरक्की हासिल करने वाले हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातको को अपनी जिंदगी में बहुत से बदलाव देखने को मिलेंगे। आपको सफलता के नए अवसर हाथ लग सकते हैं। शिव जी की कृपा से सामाजिक क्षेत्र में आपकी पकड़ मजबूत रहेगी। आपके द्वारा किसी महत्वपूर्ण कार्य में लिया गया फैसला लाभकारी सिद्ध होगा। आप अपने परिवार के लोगों के साथ आनंद दायक समय व्यतीत करेंगे। खानपान में रूचि बढ़ सकती है. शारीरिक समस्याओं से राहत मिलेगी। विवाह योग्य लोगों को विवाह का अच्छा प्रस्ताव मिल सकता है। मन की सभी चिंताएं दूर होंगी। आप अपने परिवार वालों की उम्मीदों पर खरा उतरने वाले हैं।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को अपनी जिम्मेदारियों पर ध्यान देने की जरूरत है। कार्यस्थल में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बड़े अधिकारियों के साथ किसी महत्वपूर्ण मुद्दे पर बातचीत होने की संभावना बन रही है। आप कोई भी निर्णय जल्दी बाजी में ना करें। आपकी सेहत में गिरावट आ सकती है। काम के सिलसिले में आपको किसी यात्रा पर जाना पड़ेगा। काफी लंबे समय से जिस कार्य में आप मेहनत कर रहे थे, उसमें आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपना नजरिया सकारात्मक रखें। आपको नकारात्मक विचारों से दूर रहने की जरूरत है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को अचानक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। शिव जी के आशीर्वाद से कार्य क्षेत्र में आपके कामकाज की प्रशंसा होगी। अचानक आपके घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है। जिससे घर परिवार की खुशियां बढ़ेंगीं। कार्यस्थल में आपको महत्वपूर्ण कार्य मिल सकता है। जिसको आप बेहतर तरीके से पूरा करने वाले हैं। दांपत्य जीवन की परेशानियां दूर होंगी। बच्चों की तरफ से आपको खुशी मिल सकती है। धर्म-कर्म के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अधिक सक्रिय रहेंगे। लव पार्टनर के व्यवहार से आप काफी खुश रहने वाले हैं।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों का समय कठिन रहेगा। आप अपने कामकाज से संतुष्ट नहीं रहेंगे। आपको कार्य क्षेत्र में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। काम के साथ-साथ आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है। इस राशि के लोग किसी नई योजना की तरफ आकर्षित हो सकते हैं. यदि आप कहीं धन निवेश करना चाहते हैं तो घर परिवार के बड़े बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति की वजह से आपको अपने कामकाज में मुश्किल वक्त से गुजरना पड़ सकता है। कठिन परिस्थितियों में आपको समझदारी से काम लेना होगा। जीवन साथी से छोटी-छोटी बात को लेकर बहस बाजी होने की संभावना बन रही है।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को प्रेम संबंधित मामलों में सफलता हासिल होगी। आपके द्वारा बनाए गए पुराने संपर्क फायदेमंद साबित होने वाले हैं। शिव जी की कृपा दृष्टि आपके ऊपर बनी रहेगी। कार्य क्षेत्र में आपका दबदबा कायम रहेगा। बड़े अधिकारी आपके कामकाज से काफी प्रभावित होंगे। माता-पिता की सेहत में सुधार आने के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी वर्ग के लोग शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। किस्मत के सहारे आपको ज्यादातर मामलों में अच्छा लाभ मिल सकता है। आपका प्रेम जीवन खुशहाल रहेगा। आप अपने पार्टनर से कोई उपहार प्राप्त कर सकते हैं। घरेलू सुख-साधन बढ़ेंगे।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को अपनी खानपान की आदतों पर ध्यान देने की जरूरत है अन्यथा पेट से संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। कुछ अनुभवी लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है। आप अपने पुराने कार्य निपटाने की कोशिश करेंगे। मित्रों का सहयोग मिल सकता है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को किसी भी प्रकार के वाद-विवाद से दूर रहना होगा। आपका कोई कार्य अधूरा रहने की वजह से आपका मूड खराब हो सकता है। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इस राशि के लोग पारिवारिक मामलों में कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। कार्यस्थल में आपको अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती है। जिनको पूरा करने में आपको अधिक समय लगेगा। साथ काम करने वाले लोगों से अच्छे तालमेल बने रहेंगे। पुराने रिश्तेदारों से मिलना जुलना हो सकता है। आप अपनी कामकाज की योजनाओं को सही दिशा में ले जाने की कोशिश करेंगे। आप किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचे। फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों का आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आप अपने हर कार्य सकारात्मक रूप से पूरा करेंगे। मुश्किल परिस्थितियों का सामना करने में आप सक्षम हो सकते हैं। घर परिवार में कोई बड़ी खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। आप कठिन से कठिन कार्य भी अपनी बुद्धिमानी के इस्तेमाल से पूरा करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान मिलेगा। आपकी किस्मत आपका पूरा सहयोग देने वाली है। शिव जी की कृपा से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा प्राप्त होगा। आप अपना सुखी वैवाहिक जीवन व्यतीत करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को अपनी इच्छाओं पर कंट्रोल रखने की जरूरत है। आपका मन इधर उधर भटक सकता है। अचानक आपको किसी कार्य में फैसला लेना पड़ेगा। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिल सकता है, परंतु आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का परिवर्तन ना करें। इस राशि वाले लोगों को बुरी संगति से दूर रहने की जरूरत है अन्यथा आपके मान-सम्मान को ठेस पहुंच सकती है। धन के लेनदेन में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। आप अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कीजिए।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों का समय आनंददायक रहने वाला है। सगे-संबंधियों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। आप अपने किसी पुराने मित्र से फोन पर बातचीत कर सकते हैं, जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी। सामाजिक क्षेत्र में आपकी छवि में सुधार आएगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी शादी समारोह या धार्मिक आयोजन में भाग ले सकते हैं। कामकाज की परेशानियां दूर होंगी। आप आत्मविश्वास और पराक्रम से लबरेज रहेंगे। प्रेमियों के लिए समय उत्तम रहने वाला है। आपके प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। बच्चों के उज्जवल भविष्य के लिए आप कुछ योजनाएं बना सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का समय अच्छा रहेगा। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव आने के योग बन रहे हैं। आप कार्य क्षेत्र की हर परिस्थितियों का सामना करेंगे। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे। आपके द्वारा की गई कोशिश का अच्छा लाभ मिलेगा। शिव जी की कृपा से दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपको अपनी पुरानी योजनाओं का अच्छा फल प्राप्त होगा। आप अपने शत्रु पर विजय हासिल करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को अपने कामकाज पर गंभीरता से सोच विचार करने की जरूरत है अन्यथा आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है। कुछ प्रिय व्यक्तियों से मतभेद होने की संभावना बन रही है। आप अपने दिल की बात अपने जीवनसाथी से शेयर करेंगे। आपको अपने मित्रों से उपहार मिल सकता है। घर-परिवार का वातावरण ठीक-ठाक रहेगा। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों के सपोर्ट से आप अपने कामकाज समय पर पूरे करेंगे। इस राशि वाले लोगों को किसी भी मामले में अति उत्सुक होना ठीक नहीं है। आपको कहीं भी निवेश करने से बचना होगा।

Related Articles

Back to top button