कार एक्सीडेंट के बाद सारा काम छोड़कर मलाइका को देखने पहुंचे अर्जुन कपूर, ये सितारे भी आए नजर

बॉलीवुड इंडस्ट्री में उस वक्त तहलका मच गया जब मॉडल मलाइका अरोड़ा एक दुर्घटना का शिकार हो गई। दरअसल, 2 अप्रैल शनिवार को मलाइका अरोड़ा पुणे के एक फैशन शो में शामिल होने पहुंची थी लेकिन लौटने के दौरान उनका एक्सीडेंट हो गया जिसके चलते उन्हें आंखों और सिर में चोटें आई थी जिसके बाद उन्हें तुरंत अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जैसे ही फैंस को मलाइका अरोड़ा के एक्सीडेंट की खबर मिली तो सोशल मीडिया पर भी हलचल पैदा हो गई और लगातार फैंस उनके ठीक होने की दुआ कर रहे थे। हालांकि रविवार को मेडिकल ट्रीटमेंट के बाद मलाइका को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और वह अपने घर पर आराम फरमा रही है।
ऐसे में मलाइका के दोस्त के साथ-साथ बॉलीवुड इंडस्ट्री के सितारे भी उनका हालचाल पूछने जा रहे हैं। वही उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी अपना सारा काम छोड़ कर उनका हालचाल पूछने के लिए आए।
बता दें, मलाइका अरोड़ा 2 अप्रैल शनिवार दोपहर एक इवेंट में शामिल हुई। यहां से उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें भी साझा की जिन पर फैंस ने खूब प्यार लुटाया। कुछ देर बाद ही मलाइका इवेंट से लौट रही थी लेकिन अचानक ही उनका बीच में एक्सीडेंट हो गया। ऐसे में उनकी यह खबर आग की तरह फैल गई।
View this post on Instagram
वही मलाइका की बहन और एक्ट्रेस अमृता अरोड़ा ने बताया कि मलाइका अब पहले से अच्छी है और उनकी हालत में सुधार आया है लेकिन उन्हें टांके आए हैं जिसके चलते उन्हें थोड़े आराम की जरूरत है।
बता दे मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा अपने पति शकील और बेटे के साथ उनके घर पहुंची जहां पर उन्होंने मलाइका की देख-रेख की। इसके अलावा अर्जुन कपूर को जैसे ही मलाइका के एक्सीडेंट की खबर हुई तो वह भी अपना सारा काम काज छोड़कर अपनी लवलेडी के पास आ पहुंचे। अर्जुन की एक तस्वीर भी सामने आई है जिसमें वह कार से निकलते हुए नजर आ रहे हैं। अर्जुन कपूर को मलाइका के रेजिडेंस में स्पॉट किया गया था। इसके अलावा मशहूर सिंगर गायिका चौधरी भी मलाइका से मिलने पहुंची थी।
इसके अलावा मलाइका की बेस्ट फ्रेंड और बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर खान भी उनका हालचाल लेने पहुंची थी। व्हाइट शर्ट और ब्लैक पेंट पहने हुए नजर आ रही करीना कपूर ने काला चश्मा भी लगाया हुआ था जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थीं। बता दे इसी दौरान करीना कपूर की कार पैपराजी के पैर भी पर भी चढ़ गई थी जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहा था। हालांकि उन्होंने इस हरकत पर ड्राइवर को डांट भी लगाई थी।
View this post on Instagram
वहीं मलाइका के फैंस उनके ठीक होने की दुआएं कर रहे हैं। बता दे एक्सीडेंट मामले में खोपोली पुलिस स्टेशन के पुलिस निरीक्षक शिरीष पवार ने बताया कि, “दुर्घटना मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर 38 किमी के बिंदु पर हुई, जो एक दुर्घटना संभावित क्षेत्र है। तीन वाहन आपस में टकरा गए और तीनों वाहनों को नुकसान पहुंचा है। दुर्घटना के तुरंत बाद मोटर चालक वहां से भाग गए और इसलिए किस तरह की चोटें आई हैं यह स्पष्ट नहीं है। हमें बताया गया है कि सभी को बहुत मामूली चोटें आई हैं।”