समाचार

अर्णब की गिरफ्तारी पर अमित शाह का बयान, बोले कांग्रेस ने किया है लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर हमला

रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क के editor-in-chief अर्णब गोस्वामी को आज सुबह मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दे कि मुंबई पुलिस के कई अधिकारी सुबह-सुबह ही अर्णब गोस्वामी के घर पहुंचे और उन्हें गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी एक पुराने आत्महत्या के केस में की गई है। अर्णब गोस्वामी के इस तरह गिरफ्तार किए जाने पर बहुत से लोग महाराष्ट्र सरकार और पुलिस पर सवाल उठा रहे हैं।

हाल ही में गृह मंत्री अमित शाह ने भी अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तारी को लेकर महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधते हुए बयान जारी किया है। अमित शाह का कहना है कि कॉन्ग्रेस ने फिर से एक बार डेमोक्रेसी को शर्मसार कर दिया है। अर्णब गोस्वामी की यह गिरफ्तारी सीधे-सीधे लोकतंत्र पर हमला है। बता दें कि अर्णब गोस्वामी की गिरफ्तारी के बाद अमित शाह ने अपने ट्विटर अकाउंट पर ट्वीट करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त की है। अमित शाह के इस ट्वीट के सपोर्ट में कई लोग कॉन्ग्रेस और महाराष्ट्र सरकार का विरोध कर रहे हैं।

राज्य की सत्ता का किया गया है दुरुपयोग

गृहमंत्री अमित शाह ने अपनी ट्वीट में कांग्रेस पर राज्य की सत्ता मिलने का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, कॉन्ग्रेस और उनके सहयोगियों ने एक बार फिर से लोकतंत्र को शर्मसार कर दिया है। कांग्रेस महाराष्ट्र में अपनी सत्ता का दुरुपयोग कर रही हैं। रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क और अर्णब गोस्वामी के खिलाफ यह एक्शन उनकी व्यक्तिगत स्वतंत्रता और लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर एक बहुत बड़ा हमला है। गृह मंत्री ने आगे कहा कि, महाराष्ट्र सरकार की यह करतूत उन्हें आपातकाल की याद दिलाती है। उनका कहना है कि स्वतंत्र प्रेस पर जो हमला किया गया है उसका विरोध होना चाहिए। वे सभी लोग इसका विरोध भी करेंगे। अमित शाह की इस ट्वीट के बाद कई लोग कांग्रेस की इस हरकत की निंदा कर रहे हैं। बता दे कि अर्णब गोस्वामी को 2018 में हुई एक इंटीरियर डिज़ाइनर और उनकी मां की आत्महत्या के केस में गिरफ्तार किया गया है। 

डिजाइनर और उनकी मां ने कर ली थी आत्महत्या

बता दे कि अर्णब गोस्वामी कि आज सुबह हुई गिरफ्तारी की वजह आज से 2 साल पहले एक डिजाइनर और उनकी मां की आत्महत्या है। 53 वर्षीय इंटीरियर डिजाइनर अन्वय नाइक और उनकी मां कुमुद नाइक ने मई 2018 में अलीबाग में आत्महत्या कर ली थी। जब पुलिस ने घटनास्थल की जांच की तो उन्हें वहां से अन्वय नाइक का लिखा हुआ सुसाइड नोट मिला। सुसाइड नोट में लिखा था कि, अर्णब गोस्वामी और दो अन्य लोगों ने उनके 5.40 करोड़ रुपए नहीं दिए हैं। जिसकी वजह से उन्हें कई आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। लेकिन अब वह इसका सामना करने में सक्षम नहीं है इसीलिए उन्हें यह कदम उठाना पड़ रहा है। इसी मामले में आज सुबह मुंबई पुलिस ने अर्णब गोस्वामी के घर धावा बोल दिया। बताया जा रहा है कि अर्णब को अलीबाग ले जाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button