धार्मिक

नवरात्रि में बोए जाने वाले जौ का रंग देता है भविष्य का संकेत, जानिये कौन सा रंग है सब से शुभ

हिंदू धर्म में नवरात्रि के त्यौहार का बहुत महत्व है। नवरात्रि का त्यौहार मां दुर्गा को समर्पित होता है। इन पवित्र दिनों में भक्त 9 दिनों तक मां दुर्गा के अलग-अलग नौ रूपों की पूजा-आराधना करते हैं। नवरात्रि से भक्तों की आस्था और उम्मीदें जुड़ी होती हैं। लोग माता की आराधना करके अपने जीवन के दुख परेशानियों को दूर करने की प्रार्थना करते हैं।

ऐसी मान्यता है कि अगर विधि विधान पूर्वक नवरात्रि में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना और उपासना की जाए तो इससे जीवन के कष्ट दूर हो जाते हैं और सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। ज्योतिष शास्त्र में नवरात्रि में मां दुर्गा को प्रसन्न करने के कई उपाय और विधियां बताई गई हैं।

वहीँ नवरात्रि में ना सिर्फ देवी मां की पूजा की जाती है बल्कि उपासना कलश या घट स्थापना भी करते हैं और नवरात्रि में जौ बोने का भी काफी महत्व है। जौ को ब्रह्मा का स्वरूप माना गया है। लेकिन क्या आप लोग इस बात को जानते हैं कि जौ का रंग, लंबाई के माध्यम से आपके भविष्य के बारे में जानकारियां प्राप्त की जा सकती हैं।

जी हां, कलश स्थापना के साथ-साथ मिट्टी के बर्तनों में जो जौ बोया जाता है वह भविष्य का संकेत देता है। तो चलिए जानते हैं किस प्रकार से आपके द्वारा बोए जाने वाले जौ आपके आने वाले समय का संकेत देता है…

शुभ और अशुभ का संकेत देते हैं जौ

1. आपको बता दें कि जौ को ज्वार भी कहा जाता है। जौ नवरात्रि के दौरान मंदिरों, घरों और पूजा पंडालों में मिट्टी के बर्तनों में बोया जाता है। उन्हें नियमित रूप से पानी दिया जाता है और धीरे-धीरे अंकुरित होकर बढ़ते हैं और हरी फसल की तरह नजर आते हैं। नवरात्रि के समापन में उन्हें बहते पानी में विसर्जित कर दिया जाता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अगर बोए गए जौ का रंग ऊपर की ओर से आधा पीला और नीचे की तरफ से आधे हरे रंग का है, तो यह खास संकेत देता है। इसका अर्थ होता है कि आपके साल की शुरुआत बेहतर होगी परंतु आपको कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

2. अगर नवरात्रि में बोए गए जौ का रंग हरा या सफेद है, तो ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यह बहुत ही शुभ संकेत माना जाता है। इसका मतलब होता है कि मां दुर्गा आपकी पूजा से काफी प्रसन्न हैं और उनकी कृपा आप पर बहुत ही जल्द बरसने वाली है। अगर ऐसा होता है तो यह बहुत खुशी की बात होती है।

3. अगर जौ नीचे से आधे पीले और ऊपर से आधे हरे रंग में उगता है तो इसका अर्थ होता है कि आपके लिए आधा साल कुछ परेशानियां खड़ी कर सकता है लेकिन उसके बाद आप के जितने भी बिगड़े काम हैं, वह बनने लग जाएंगे।

4. ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, अगर नवरात्रि में बोए गए जौ पीले रंग के अंकुरित होते हैं और सूखकर झड़ने लगते हैं तो यह आपके लिए अशुभ संकेत माना जाता है। ऐसी स्थिति में आपको सभी संकट से बचने के लिए पूरी श्रद्धा भाव से मां अंबे से अपनी सलामती और कष्टों से छुटकारा पाने के लिए प्रार्थना करनी चाहिए।

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक मां दुर्गा की कृपा प्राप्त करने के लिए आप नवमी तिथि को नवग्रह हवन में 108 बार आहुति दीजिए।

Related Articles

Back to top button