राशिफल 7 अप्रैल: श्रीविष्णु की कृपा से फायदेमंद रहेगा 5 राशियों का दिन, खुलेंगे सफलता के रास्ते

आज हम आपको गुरुवार 7 अप्रैल का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।
आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 7 अप्रैल 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। परिवारजनों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। विषम परिस्थितियां खत्म होंगी। आप अपने जरूरी कामों की योजनाओं में सफलता हासिल करेंगे। अचानक बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत बनेगी। पुराने कर्ज से छुटकारा प्राप्त होगा। आपका मन खुश रहेगा। मानसिक तनाव खत्म होगा। रिश्तो में प्रेम बढ़ेगा।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपका दिन बहुत महत्वपूर्ण नजर आ रहा है। नौकरी के क्षेत्र में पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की संभावना नजर आ रही है। आप अपने कामकाज में मन मुताबिक सफलता हासिल करेंगे। व्यापार में धन लाभ मिल सकता है। कारोबार में बरकत होगी। विदेश में काम करने वाले लोगों को फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा रिजल्ट मिल सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज आपको अपने करियर में आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। आप अपने अधूरे काम पूरे करेंगे। आपके अच्छे स्वभाव से आसपास के लोग काफी खुश रहेंगे। कार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। अधीनस्थ कर्मचारियों से अगर कोई विवाद चल रहा है, तो वह खत्म होगा। अचानक दूर संचार माध्यम से शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। विवाह योग्य लोगों को अच्छे प्रस्ताव मिलेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन सामान्य रहेगा। शरीर में थकान महसूस हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बहुत अच्छा नजर आ रहा है। आप जिस अच्छी खबर का काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे आज वह मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। प्रेम जीवन में जो समस्या लंबे समय से चली आ रही है, वह दूर होने वाली है। आप कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों का दिल जीतने में सफल रहेंगे। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा नुकसान हो सकता है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की आवश्यकता है।
सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखना होगा। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो उस दौरान वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। नए-नए लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। किसी जरूरी काम में सफलता पाने के लिए आपको कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। आप अपने जीवनसाथी से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। व्यापार में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है।
कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन काफी फेरबदल वाला रहेगा। किसी नए काम को करने का विचार कर सकते हैं। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। अगर आप अपनी वर्तमान नौकरी को बदलने का सोच-विचार कर रहे हैं, तो कुछ समय के लिए रुक जाना बेहतर रहेगा। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। आपको बाहर के खानपान से परहेज करना होगा अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। अचानक संतान की तरफ से तरक्की की खुशखबरी सुनने को मिलेगी, जिससे आपका मन हर्षित होगा। शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए छात्रों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता पाने के लिए कठिन मेहनत करने की जरूरत है।
तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका जीवन खुशहाल रहेगा। घर परिवार में चल रही परेशानियां दूर हो सकती हैं। आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में भटक रहे थे उनको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। व्यवसाय में सफलता और उन्नति की संभावना बन रही है।
वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपको कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा अन्यथा नुकसान उठाना पड़ सकता है। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू करेंगे, जो आगे चलकर आपको अच्छा फायदा देगा। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का प्रभाव बढ़ सकता है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में सहकर्मी साथ देंगे। परिवार में कोई मांगलिक कार्य संभव है।
धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज आपका दिन सफलतादायक रहेगा। आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपका हौसला बुलंद रहेगा। कारोबार में बरकत होगी। व्यापार में मन मुताबिक लाभ पाने में सफल रहेंगे। आप अपने शत्रुओं को परास्त करेंगे। अगर कोई पुराना वाद-विवाद चल रहा है तो वह खत्म हो सकता है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। विदेश में काम करने वाले लोगों का दिन मिलाजुला रहेगा।
मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज आप अपने परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत करने की कोशिश कर सकते हैं। पिताजी की सेहत को लेकर आप चिंतित रहेंगे। बेहतर होगा आप लापरवाही ना करें और किसी अच्छे चिकित्सक से तुरंत सलाह लें। आप किसी भी महत्वपूर्ण मामले में फैसला लेते वक्त सोच-विचार जरूर करें। भूमि और प्रॉपर्टी से जुड़े हुए कामों में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। भाई-बहनों की मदद से अधूरे काम पूरे होंगे।
कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर रहेंगे। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज आप कुछ नया काम करने का विचार कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर बनेगी। नौकरी के क्षेत्र का वातावरण सकारात्मक रहेगा। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। आपको पैसा कमाने के अच्छे मौके मिल सकते हैं। ससुराल पक्ष से पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में सुधार होने की पूरी संभावना है। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।
मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। आज कोई भी बड़ा निवेश करने से बचना होगा। व्यापार में कुछ दिक्कतें खड़ी हो सकती हैं, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखना होगा। अगर आप बुद्धिमानी का प्रयोग कर समस्याओं का समाधान निकालते हैं, तो आपको सफलता जरूर मिलेगी। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। घर-परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।