धार्मिक

जल्द मिथुन राशि में शुक्र करेंगे प्रवेश, जाने किन राशियों की बढ़ेंगीं मुसीबतें, किनको मिलेगा शुभफल

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि कोई ग्रह किसी राशि में अपनी चाल बदलता है तो इसकी वजह से सभी 12 राशियों पर अच्छा और बुरा प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें 01 अगस्त 2020 को शुक्र ग्रह मिथुन राशि में गोचर होने वाले हैं। यह ग्रह 1 सितंबर 2020 तक इसी राशि में विराजमान रहेगा। शुक्र को कला और सौंदर्य का कारक माना जाता है। शुक्र की राशि परिवर्तन की वजह से सभी राशियों पर अलग-अलग प्रभाव पड़ेगा। आखिर यह परिवर्तन आपके जीवन में कैसा बदलाव लेकर आएगा? किन राशियों के लोगों को शुभ-अशुभ फल की प्राप्ति होगी? इसकी जानकारी आप अपनी राशि अनुसार जानिए।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन इनके साहस और पराक्रम में बढ़ोतरी कर सकता है। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। रचनात्मक कार्यों में आपको सफलता हासिल हो सकती है। आप किसी नए कार्य की तरफ आकर्षित होंगे। आपके द्वारा बनाई गई योजनाएं पूरी हो सकती है। आप अपने मनपसंद के स्थान पर घूमने की योजना बनाएंगे। प्रेम-संबंधों में मजबूती आएगी। घर-परिवार का वातावरण शांतिपूर्ण रहने वाला है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों के लिए शुक्र का गोचर होना आपके परिवार और धन को प्रभावित करेगा। घर-परिवार की परेशानियों से राहत मिलेगी। कामकाज में आपका पूरा ध्यान लगेगा। अचानक आपको धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने परिवार के लोगों के साथ कहीं घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आपके विचार सकारात्मक रहेंगे। प्रेम संबंधित मामलों में आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। आपकी वाणी में मिठास बनी रहेगी, जिससे आसपास के लोग काफी आकर्षित होंगे।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा सहयोग मिलने वाला है। आप अपने कामकाज के तरीकों में कुछ नई तकनीकी का इस्तेमाल करेंगें। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद रहने वाला है। इस राशि वाले लोग अपने प्रेम संबंधित मामलों में अच्छा खासा सुधार देखेंगे। कार्यस्थल में आपको कामयाबी मिलने के योग बन रहें हैं। घरेलू सुख-साधनों में अधिक धन खर्च हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से समय ठीक-ठाक रहेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर होना, हानिकारक साबित रहने वाला है। किसी यात्रा के दौरान दुर्घटना होने की संभावना बन रही है। माता-पिता की सेहत खराब हो सकती है। व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव करते समय आपको सोच-विचार करने की जरूरत है। आप इस अवधि के दौरान कोई भी बड़ा निवेश करने से बचे। बच्चों की तरफ से परेशानियां बढ़ सकती है। जीवन साथी से मनमुटाव होने की संभावना बन रही है। आपको अपने गुस्से और वाणी पर कंट्रोल रखना होगा।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन काफी हद तक ठीक-ठाक रहेगा। आप किसी महत्वपूर्ण कार्य में अधिक मेहनत करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके कामकाज की तारीफ हो सकती है। आपके द्वारा की गई मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। अचानक किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। परिवार के लोगों का पूरा सहयोग मिलेगा। सामाजिक क्षेत्र में नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। प्रेम संबंधित मामलों के लिए यह समय मिलाजुला रहेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन नौकरी, व्यवसाय को प्रभावित करेगा। आपको अपने भाग्य के बलबूते हर क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। आप इस समय के दौरान अगर कोई काम शुरू करते हैं तो यह आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। मित्रों का कदम-कदम पर साथ मिलेगा। जीवन में सुख-सुविधाएं बढ़ सकती हैं। आपका व्यवसाय अच्छा चलेगा। व्यापार को नई दिशा मिलने की संभावना बन रही है। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन सामान्य रहने वाला है। आपको अपने दुश्मनों से सतर्क रहना होगा। आपको अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। आप अपने मित्रों के साथ मिलकर कोई नई योजना बना सकते हैं। आपको अपनी गलतियों से कुछ नया सीखने की आवश्यकता है। आपका व्यवहार अच्छा रहेगा। पारिवारिक माहौल में सकारात्मकता आएगी। प्रेम संबंधित मामलों में आपको शुभ नतीजे मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए शुक्र का राशि परिवर्तन जीवन में बहुत सी बाधाएं उत्पन्न कर सकता है। आपको अपने शत्रुओं से संभल कर रहने की जरूरत है। पैतृक संपत्ति से आपको हानी होने की संभावना बन रही है। आप वाहन के प्रयोग में लापरवाही ना करें। आपको कार्य क्षेत्र में संभल कर अपने कामकाज पूरे करने होंगे। साथ काम करने वाले लोगों से मतभेद हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में परेशानियां उत्पन्न होंगी। मानसिक तनाव अधिक रहेगा। आप जल्दी बाजी में कोई भी फैसला ना लें।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर होना, पारिवारिक जीवन में सकारात्मक बदलाव लेकर आएगा। घर-परिवार के सदस्यों के बीच चल रही अनबन दूर हो सकती है। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। आप सामाजिक स्तर पर अच्छा प्रदर्शन करेंगे। नए लोगों से जान पहचान बढ़ सकती है। पुराने मित्रों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है। आपको अपनी पुरानी योजनाओं का लाभ मिलेगा। बच्चों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। खानपान में रुचि बढ़ सकती है। व्यापार में आपको भारी फायदा मिलेगा।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर होना अशुभ रहेगा। आपको शारीरिक कष्टों से गुजरना पड़ सकता है। आपके मन में नकारात्मक विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी बेचैन रहेंगे। कारोबार में आपको हानि का सामना करना पड़ेगा। प्रेम संबंधित मामलों में दिक्कत उत्पन्न हो सकती है। आप छोटी-छोटी बात को लेकर अधिक गुस्सा हो सकते हैं। आपको किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा देने से बचना होगा। आप अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। कम बोलने में ही भलाई है। कार्यस्थल में सहकर्मियों के साथ आप अच्छे तालमेल बनाकर चले। बुरी संगति से आपके मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर होना, प्रेम संबंधित मामलों में शुभ फल देगा। आप अपना घरेलू जीवन अच्छा व्यतीत करेंगे। परिवार के लोगों के बीच तालमेल बेहतर होंगे। मन की सभी परेशानियां दूर हो सकती है। आप अपने भविष्य को लेकर नई योजना बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति में सुधार आने के योग बन रहे हैं। माता-पिता की सलाह आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगी। अविवाहित लोगों को विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। इस राशि वाले लोगों को संतान सुख की प्राप्ति होने की संभावना बन रही है। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलेगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले लोगों के लिए शुक्र का गोचर होना लाभदायक रहेगा। आप मानसिक रूप से शांत रहेंगे। कामकाज की योजनाओं पर आप ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। सामाजिक स्तर में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। आपके व्यापार में विस्तार हो सकता है। परंतु इस राशि वाले लोगों को जल्दी बाजी में कोई भी फैसला लेने से बचना होगा। यदि आप अपनी वर्तमान नौकरी बदलने का सोच विचार कर रहे हैं तो जल्दी बाजी मत कीजिए। प्रेम संबंधित मामलों में कुछ परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। जीवनसाथी का व्यवहार आपके मन को काफी दुखी करेगा।

Related Articles

Back to top button