भारती सिंह के मां बनते ही किसी और अभिनेत्री के प्यार में पड़े हर्ष लिंबाचिया, खुद किया खुलासा

कॉमेडी की क्वीन कही जाने वाली मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह हाल ही में मां बनी है। उन्होंने एक बेटे को जन्म दिया है। ऐसे में उनके घर में खुशियों का माहौल है और हर तरफ से उन्हें बधाइयां मिल रही है। गौरतलब है कि भारती सिंह अपने पति हर्ष लिंबाचिया के साथ ‘खतरा खतरा’ होस्ट कर रही थी लेकिन इसी बीच वह मां बन गई। ऐसे में उन्होंने अपने शो से ब्रेक ले लिया है।
इसी बीच उनके पति हर्ष लिंबाचिया ने एक ऐसा खुलासा किया है जिसे सुनकर हर कोई दंग रह गया। उन्होंने बताया कि वह भारती सिंह के जाते ही एक नई लड़की के चक्कर में पड़ गए हैं। इसके अलावा भी हर्ष लिंबाचिया ने कई खुलासा किए।
खतरा-खतरा शो में मेहमान बन कर आई थी सोनाक्षी सिन्हा
दरअसल, टीवी शो ‘खतरा खतरा’ काफी पॉपुलर है और फैंस भी इसे देखना पसंद करते हैं। बता दें इस शो में बॉलीवुड इंडस्ट्री और टीवी से लेकर कई सेलिब्रिटी शिरकत कर चुके हैं। वहीं भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया इसकी होस्टिंग करते थे, जो लोगों को काफी इंटरटेनमेंट करती थी, लेकिन अब भारती सिंह ने मां बनने के बाद इस शो से ब्रेक ले लिया है।
इसी बीच शो में सोनाक्षी सिन्हा मेहमान बनकर पहुंची। इस दौरान हर्ष वहां पर मौजूद थे। इसी दौरान सोनाक्षी की शादी पर बात छेड़ी जिस पर सोनाक्षी ने कहा कि, मुझे सिंगल देख के खुशी नहीं मिलती? इस पर मजाकिया अंदाज में हर्ष कहते हैं कि, “मेरी शादी भारती से हुई है मगर मैं आपसे एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के बारे में पूछना चाहता हूं।” हर्ष के मुंह इस तरह की बातें सुन सभी ठहाके मारकर हंसने लगे। हालाँकि हर्ष ने ये सिर्फ मजाक के तौर पर कहा था।
हुनरबाज से भी बाहर हुई भारती सिंह
बता दे, भारती सिंह इसके अलावा टीवी शो ‘हुनरबाज: देश की शान’ को भी होस्ट कर रही थी। इस शो में भी वह अपने पति हर्ष के साथ नजर आती थी लेकिन अब इस शो में हर्ष के साथ मशहूर अभिनेत्री सुरभि चंदना दिखाई देंगी। रिपोर्ट की माने तो सुरभि ने शो की शूटिंग भी शुरू कर दी है और हाल ही में उनकी सेट से तस्वीरें भी लीक हुई थी जिसमें वह मशहूर अभिनेता और शो के जज मिथुन चक्रवर्ती के साथ दिखाई दी थी।
पिता बनने के बाद बेहद खुश है हर्ष
बता दें, टीवी शो हुनरबाज में परिणीति चोपड़ा, करण जौहर और मिथुन चक्रवर्ती जज की भूमिका में दिखाई देते हैं। वहीं भारती सिंह अब टीवी दुनिया से थोड़े दिनों के लिए दूर रहेगी, क्योंकि वह अपने बेटे के साथ समय बिताना चाहती है। वही हर्ष लिंबाचिया पिता बनने के बाद काफी खुश है।