दुनिया के सामने प्रपोज करने से भी पीछे नहीं हटी आलिया भट्ट, शर्म से लाल हो गए थे रणबीर कपूर

इन दिनों बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और एक्ट्रेस आलिया भट्ट की शादी की खबरें काफी चर्चा में हैं। दावा किया जा रहा हैं कि दोनों ही इसी महीने में शादी करने वाले हैं। इसके साथ ही मीडिया में दोनों की ओर से बुलाए जाने वाले गेस्ट से लेकर शादी के वेन्यू तक की खबरें सामने आ रही हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इनकी शादी के लिए काफी एक्साइटेड नजर आ रहे हैं।
फैंस को दोनों की शादी का बेसब्री से इंतजार हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर दोनों एक पुराना वीडियो काफी वायरल हो रहा हैैं। इस वीडियो को देखने के बाद हर कोई यहीं कह सकता हैं कि दोनों ही एक दूसरे के प्यार के किस कदर खो चुके हैं। इस वीडियो के बारे में बताने से पहले आपको बता दें कि रणबीर कपूर और आलिया के रिश्ते की खबरें लंबे समय से मीडिया में हो रही हैं। हालांकि इस पर दोनों एक्टर या फिर इनकी फैमिली ने अभी कोई कंर्फिमेशन नहीं दिया हैं।
2018 से कर रहे डेट
आपको याद हो कि फिल्म ब्राम्हास्त्र की शूटिंग के दौरान से ही दोनों के एक दूसरे को डेट करने की खबरें सामने आ रही हैं। फिल्म की शूटिंग साल 2018 से हो रही हैं। ऐसे में इस फिल्म के दौरान ही दोनों की नजदीकियां बढ़ी। और दोनों को कई बार एक साथ कई पार्टिज और फैमिली फंक्शन में भी साथ देखा गया हैं। अब आपको सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के बारे में बता देते हैं।
दरअसल इस वीडियो में रणबीर कपूर को आलिया भट्ट भरी महफिल में प्रपोज करती हुई नजर आ रही हैं। स्टेज पर जाकर आलिया जैसे ही रणबीर को आई लव यू कहती हैं, वो शर्म से लाल हो जाते हैं। जबकि इस वीडियो में कैटरीना कैफ भी उन्हें एकटक देखती हुई दिखाई दे रही हैं। इतना ही नहीं वीडियो में दीपिका पादुकोण का भी रिएक्शन देखने को मिल रहा है।
थैंक्यू स्पीच देते हुए कर दिया प्रपोज
आपको मालूम ही होगी कि दीपिका पादुकोण और कैटरीना कैफ दोनों ही रणबीर कपूर की एक्स गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। यह बात उस समय की हैं जब आलिया भट्ट को उनकी फिल्म राजी के लिए अवॉर्ड मिला था। इस अवार्ड को लेते हुए आलिया ने स्टेज पर सबको थैंक्यू बोलते हुए अपने दिल की बात भी रख दी थी।
थैंक्यू स्पीच के दौरान उन्होंने रणबीर कपूर को भी प्रपोज कर दिया था। जिसे देख और सुनकर हर कोई हक्का-बक्का रह गया। इस दौरान रणबीर कपूर भी शर्म से लाल हो गए थे। हालांकि इस प्रपोजल को उनकी थैंक्यू स्पीच का हिस्सा माना गया था।