धार्मिक

राशिफल 8 अप्रैल: आज माता रानी की कृपा से खुलेगी इन 4 राशियों की तकदीर, मिलेगा जबरदस्त धन लाभ

आज हम आपको शुक्रवार 8 अप्रैल का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 8 अप्रैल 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज दांपत्य जीवन में सुख में वृद्धि होगी। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई-लिखाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन काफी खुश होगा। आज आपको अपनी प्रतिभाओं के लिए पुरस्कार मिल सकता है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए दिन शुभ नजर आ रहा है। आप अपने साथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। अधूरे काम पूरे होंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आपकी भूमिका अहम रहेगी।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप किसी को भी पैसा उधार मत दीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। ऑफिस में कार्यभार अधिक होने की वजह से शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस होगी। आप बाहर के खानपान से परहेज करें अन्यथा पेट से संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आप अपने ऊपर मानसिक तनाव को हावी मत होने दीजिए। किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आपको अपनी किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलने वाला है। मनचाही नौकरी और धन लाभ के योग बन रहे हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आसपास के लोग आपके अच्छे स्वभाव से खुश रहेंगे। जरूरतमंदों की मदद कर सकते हैं। आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिलेगा। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। बिजनेस करने वालों को उन्नति मिलने के योग हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज व्यापार में आपको सफलता हासिल होगी। यात्रा में आप अपने सामान पर ध्यान दीजिए। दोस्तों की मदद से आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है। मानसिक चिंता दूर होगी। घर-परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। पति-पत्नी के बीच अगर कोई गलतफहमी से विवाद चल रहा है, तो वह खत्म होगा। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन ठीक रहेगा। सामाजिक मेलजोल बढ़ेगा। कामकाज की बाधाएं दूर होंगी। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों को प्रभावित करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बिजनेस में धन लाभ के योग बन रहे हैं। विद्यार्थी किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा रिजल्ट प्राप्त कर सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा इसलिए सेहत के प्रति लापरवाही करना ठीक नहीं है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन सुख-शांति पूर्वक व्यतीत होने वाला है। भौतिक सुखों में बढ़ोतरी होगी। करियर से जुड़ी हुई कोई खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने सामने आने वाली चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। बुद्धिमानी के बल पर अधूरे काम पूर्ण कर सकते हैं। खास लोगों के मार्गदर्शन से करियर में आगे बढ़ेंगे। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। परीक्षा, साक्षात्कार व करियर संबंधित कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। सामाजिक क्षेत्र में आप अपनी अलग पहचान बनाने में सफल रहेंगे।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका दिन खुशियों से भरपूर रहेगा। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की मदद से अटके काम पूरे हो सकते हैं। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता मिलेगी। आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं, जो भविष्य में लाभदायक साबित होगा। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। परिवार के सदस्यों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने की योजना बन सकती है। विदेश में काम करने वाले लोगों का दिन फायदेमंद साबित होगा। ससुराल पक्ष से धन लाभ मिलने की उम्मीद है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज आपका दिन काफी बेहतर नजर आ रहा है। किसी खास काम के लिए आज आपको ऑफर मिल सकता है। घर के किसी बड़े बुजुर्गों की मदद से आपको अपने किसी काम में अच्छा फायदा मिल सकता है। कार्यस्थल में आपके कामों की तारीफ होगी। बड़े अधिकारी आपसे बेहद खुश रहेंगे। आपके प्रयास सफल होंगे। नए लोगों से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य के लिए लाभदायक साबित होंगे। आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर नजर आ रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। अगर किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलता है, तो जरूर करें। जीवनसाथी से आप अपने दिल की बात शेयर कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन अच्छा साबित होगा। आप खुद को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। आप कठिन से कठिन कार्य मेहनत के दम पर पूरा कर सकते हैं। संतान की तरफ से चिंता दूर होगी। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा। किसी पुराने कर्ज की भरपाई करने में सफल रहेंगे। मित्रों की संख्या में इजाफा होगा। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं, जिससे मन की शांति प्राप्त होगी। आपको अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिल सकता है। परिवारिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सकारात्मक परिणाम लाया है। रचनात्मक कार्यों में सफलता हासिल होगी। संगीत इत्यादि में रुचि बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आपके प्रिय रिश्तो की अहमियत को समझने लगेंगे। दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। परिवार वालों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। आप अपनी पारिवारिक जिम्मेदारियों को बखूबी निभाएंगे।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन काफी भाग्यशाली साबित होगा। कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति कर सकते हैं। मेडिकल से जुड़े हुए व्यापारी थोड़े परेशान हो सकते हैं। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेगी। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। आपके अच्छे स्वभाव की सब तारीफ करेंगे। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता मिलने के योग हैं। व्यवसाय में विस्तार संबंधित योजना बन सकती है। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियां दूर होंगी। परिवार के सभी सदस्य जरूरत पड़ने पर आपका पूरा सहयोग देंगे। अगर आप कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं, तो माता-पिता का आशीर्वाद लेकर करें इससे आपको सफलता जरूर हासिल होगी। प्रेम जीवन में सुधार आएगा, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे को उपहार दे सकते हैं इससे आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे। काफी लंबे समय से रुका हुआ पैसा वापस मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Back to top button