बॉलीवुड के इन अभिनेताओं की दुल्हन बन चुकी है आलिया भट्ट, अब रणबीर संग रचाएंगी शादी

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की चर्चा जोरों शोरों पर है। हर कोई इस कपल की शादी का बड़ी ही बेसब्री इंतजार कर रहे हैं। वही आलिया भट्ट के फैंस उन्हें जल्द ही दुल्हन के रूप में देखना चाहते हैं। हालांकि ये कोई पहली बार नहीं होगा जब आलिया भट्ट दुल्हन के रूप में नजर आएगी। वह इससे पहले भी कई बार दुल्हन के रूप में महफिल लूट चुकी है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं आलिया भट्ट की रील लाइफ के कुछ वेडिंग लुक्स के बारे में जो काफी सुर्खियों में रहे..
अर्जुन कपूर की दुल्हन
बता दें, आलिया भट्ट पहली बार अभिनेता अर्जुन कपूर की दुल्हन बनी थी। दरअसल, इन दोनों कलाकारों ने फिल्म ‘2-स्टेट्स’ में काम किया था। ऐसे में आलिया इस फिल्म में साउथ इंडियन दुल्हन के किरदार में दिखाई दी थी और वह बहुत ही खूबसूरत लग रही थी। इस दौरान आलिया भट्ट ने ऑरेंज साड़ी के साथ गोल्ड चोकर ज्वेलरी पहनी हुई थी और वह सिंपल दुल्हन लुक में नजर आई थी।
हम्टी शर्मा की दुल्हनिया
फिल्म ‘हम्टी शर्मा की दुल्हनिया’ में आलिया भट्ट अभिनेता वरुण धवन की दुल्हन बनी थी। इस दौरान उन्होंने मनीष मल्होत्रा द्वारा डिजाइन किया गोल्ड फुशिया लहंगा पहना हुआ था जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगी थी।
कलंक में बनी दुल्हन
आलिया भट्ट फिल्म ‘कलंक’ में भी दुल्हन के रूप में नजर आ चुकी है। इस फिल्म में उन्होंने मशहूर डिजाइनर अभिषेक वर्मन द्वारा तैयार किया गया लहंगा कैरी किया था जिसमें उन्होंने मांग टीका, चांदबाली चोकोर, रानी हार जैसी हैवी ज्वेलरी पहनी थी जिसमें उनका लुक काफी स्टनिंग लग रहा था।
राजी में बनी दुल्हन
ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘राजी’ में भी आलिया भट्ट ने दुल्हन लुक को कैरी किया था। इस दौरान उन्होंने रिच बनारसी ब्रोकेड कुर्ता शरारा पहना हुआ था जिसमें वह बेहद ही खूबसूरत लगी थी। इसके साथ ही उन्होंने ब्लू कलर का दुपट्टा भी कैरी किया था।
टीवी ऐड में बन चुकी है दुल्हन
गौरतलब है कि आलिया भट्ट कई ऐड कर चुकी है। इसमें उन्होंने कई ज्वेलरी के भी ऐड किए हैं जिसमें वह दुल्हन के रूप में नजर आ चुकी है। एक एड में आलिया भट्ट गाढ़े मेहरून रंग के गोल्डन जरदोजी वर्क लहंगे में नजर आई थी। इस दौरान उन्होंने एमराल्ड चोकर पहना हुआ था जो उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा था। इस एडवर्टाइज में आलिया भट्ट दुल्हन के रूप में चलते नजर आई थीं।
पर्क के ऐड में बनी दुल्हन
बता दे चॉकलेट पर्क के विज्ञापन में भी आलिया भट्ट दुल्हन बनी थी। इस टीवी ऐड में उन्होंने पिंक मेहरून फ्लोरल लहंगा पहना हुआ था। इसके साथ ही उन्होंने नेट का दुपट्टा कैरी किया था जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही थी। इसके अलावा उन्होंने मांग टीके के साथ गोल्ड चोकर पहना हुआ था जो उनके दुल्हन लुक को कंपलीट कर रहा था। अब देखना ये होगा कि, रियल लाइफ में आलिया का दुल्हन लुक कैसा होगा?