बॉलीवुड

40 साल के हुए पुष्पा के अल्लू अर्जुन, बीवी है बला की सुंदर, शादी को तैयार नहीं थे ससुरजी

अल्लू अर्जुन को ससुर ने कर दिया था रिजेक्ट, फिर ऐसे पुष्पा ने दिखाई फायर और ब्याह ले गए बेटी

‘अल्लू अर्जुन (Allu Arjun)’ ये नाम आज सिर्फ साउथ इंडस्ट्री में ही नहीं बल्कि नॉर्थ इंडिया में भी काफी फेमस है। अल्लू अर्जुन साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार हैं। हैप्पी, वेसमुडुरू, शंकरदादा जिंदाबाद, आर्या, बन्नी, परुगु, आर्या 2, वैंकुंठपुरमल्लू, सराईनोडू, वरुडु, वेदम, ब्रदीनाथ, रुद्रमादेवी, रेस गुर्रम कुछ ऐसी फिल्में हैं जिसने उन्होंने सफलता के नए मुकाम पर पहुंचा दिया।

अल्लू अर्जुन को पूरी दुनिया में लोकप्रियता अपनी फिल्म ‘पुष्पा’ के जरिए मिली। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर लगभग 365 करोड़ की ताबड़तोड़ कमाई की। फिल्म के हिंदी वर्जन ने तो बॉलीवुड की कई फिल्मों को धूल चटा दी थी। अब फैंस को पुष्पा 2 का बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म 2023 में रिलीज होगी। फिल्म की शूटिंग इसी साल जून-जुलाई से शुरू हो जाएगी।

गजब की सुंदर है अल्लू अर्जुन की बीवी

ये तो हो गई अल्लू अर्जुन की प्रोफेशनल लाइफ की बात। चलिए अब उनकी निजी जिंदगी पर भी एक नजर डाल लेते हैं। अल्लू अर्जुन 8 अप्रैल, 1982 को चेन्नई में पैदा हुए थे। आज वे अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके बर्थडे के मौके पर हम आपको उनकी खूबसूरत बीवी स्नेहा रेड्डी (Sneha Reddy) से मिलाने जा रहे हैं।

स्नेहा 6 अप्रैल 2011 को अल्लू अर्जुन की बीवी बनी थी। वह दिखने में इतनी सुंदर हैं कि बॉलीवुड और साउथ की हसीनाएं भी उनके आगे पानी कम लगे। स्नेहा के पिता एक जानेमाने बिजनेसमैन हैं। आपको जान हैरानी होगी कि स्नेहा के पिता नहीं चाहते थे कि उनकी अल्लू अर्जुन उनके घर के दामाद बने। वह इस शादी के सख्त खिलाफ थे। हालांकि अल्लू अर्जुन ने उन्हें अपने अच्छे रवैये और गुड पर्सनलिटी से मना लिया था।

ऐसे हुई थी पहली मुलाकात

अल्लू अर्जुन और स्नेहा पहली दफा एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। यह एक शादी समारोह था। इसमें अल्लू और स्नेहा दोनों आए थे। यहीं दोनों की दोस्ती हो गई थी। दोनों ने अपना नंबर भी एक्सचेंज कर लिया था। फिर कुछ समय तक इनकी बातचीत का सिलसिला चलता रहा। जल्द दोनों को प्यार हो गया।

उन दिनों स्नेहा अमेरिका में रहकर मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रही थी। जब वे भारत आई तो अल्लू अर्जुन पहले से स्टार थे। इसलिए वह उन्हें अच्छे से जानती थी। जब दोनों ने शादी की बात परिवार वालों से छेड़ी तो अल्लू के घरवाले तो आसानी से मान गए लेकिन स्नेहा के पिता को मनाने के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़े।

शादी के लिए राजी नहीं थे ससुर

अल्लू अर्जुन हर हाल में स्नेहा से शादी करना चाहते थे। इसलिए उन्होंने अपने होने वाले ससुर को मनाने के लिए हर पैतरा आजमा लिया। अंत में अर्जुन का स्नेह के प्रति गहरा प्यार और अच्छा व्यक्तित्व देख उनके पिता शादी को राजी हो गए। फिर अल्लू अर्जुन और स्नेहा ने धूमधाम से शादी रचाई। इस शादी से उन्हें दो बच्चे बेटा अल्लू अयान और बेटी अल्लू अरहा हुए। बेटी अरहा तो जल्द ही एक फिल्म में पापा अल्लू संग डेब्यू भी करने वाली है।

Related Articles

Back to top button