समाचार

28 साल पहले दरिंदे ने लूटी थी 12 साल के मां की इज्जत, बेटे ने बड़ा होकर ऐसे लिया बदला

मां पर बहुत जुल्म हुए। बेटा मां से बिछड़ गया। बड़ा हुआ तो मां को खोजा। जिसने मां पर जुल्म किए थे उनसे बदला भी लिया। ये बातें आपको किसी फिल्म की कहानी जैसी लग रही होगी। लेकिन ये कहानी नहीं बल्कि हकीकत है। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के लखनऊ (Lucknow) एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है।

सालों पहले मां से हुआ था रेप

कहानी की शुरुआत करीब 28 साल पहले होती है। 1994 की बात है। तब पीड़ित महिला कुसुम (बदला हुआ नाम) की उम्र 12 साल थी। वह सदर बाजार थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले में रहती थी। यह उसका घर नहीं था। वह अपनी दीदी और जीजा संग रहती थी। उसकी दीदी एक प्राइवेट स्कूल में टीचर थी। वहीं जीजा भी सरकारी नौकरी करते थे। मतलब दोनों जॉब के सिलसिले में अक्सर बाहर रहते थे।

एक दिन जब कुसुम घर में अकेली थी तो मोहल्ले का ही रहने वाला लड़का नकी हसन घर में आ घुसा। उसने कुसुम संग जबरन रेप किया और चला गया। अगले दिन नकी हसन का भाई गुड्डू भी आ गया। उसने भी कुसुम से बलात्कार किया। इस घटना के चलते कुसुम प्रेग्नेंट हो गई। उसने बेटे को जन्म दिया। हालांकि इस बेटे को हरदोई के रहने वाले एक दंपति ने गोद ले लिया।

बेटे ने बड़े होकर लिया बदला

उधर कुसुम की शादी गाजीपुर के रहने वाले एक शख्स से कर दी। शादी को लगभग दस साल हो गए। जब उसके पति को बीवी के साथ हुई रेप की घटना पता चली तो उसने उसे छोड़ दिया। इधर कुसुम का बेटा धीरे-धीरे बड़ा हुआ। उसे पता चला कि उसकी असली मां कोई और है। उसने मां को ढूंढना शुरू किया। जब वह मां से मिला तो पता चला वह पहले से बहुत दुखी है।

बेटे ने मां पर हुए जुल्म की दास्तान सुनी तो उसका खून खौल उठा। उसने मां को इंसाफ दिलाने की कसम खा ली। वह मां को थाने ले गया। यहां उसने शिकायत कर कोर्ट से अपने बाप का पता लगाने की विनती की। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रेप करने वाले दोनों आरोपी का डीएनए टेस्ट किया। नकी हसन से कुसुम के बेटे का डीएनए मैच हो गया। मतलब वही असली बाप और गुनहगार था।

डीएनए टेस्ट के बाद पुलिस ने एक स्पेशल टीम का गठन किया। फिर कुसुम के बलात्कारी नकी हसन को गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि महिला ने बेटे के कहने पर 4 मार्च 2021 को लखनऊ के सदर बाजार थाने में 28 साल पहले हुए रेप की शिकायत दर्ज की थी। अब बेटे को उम्मीद है कि उसकी मां को इतने सालों बाद न्याय मिल सकेगा।

Related Articles

Back to top button