धार्मिक

आज विशेष योग पर इन 4 राशियों पर बरसेगी देवी गौरी दुर्गा की कृपा, कार्यो में मिलेगी जबरदस्त सफलता

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों की स्थिति समय के अनुसार बदलती रहती है। जिसकी वजह से ब्रह्मांड में कई शुभ योग का निर्माण होता है और यह शुभ योग सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ प्रभाव डालते हैं। आपको बता दें कि सावन के महीने में पड़ने वाले मंगलवार को भौम व्रत किया जाता है और इस दिन देवी गौरी दुर्गा की विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना होती है। आज वज्र योग के साथ पुष्य नक्षत्र रहेगा। इस विशेष योग की वजह से कुछ राशियों को माता रानी की कृपा प्राप्त होगी और अपने कामकाज में लगातार सफलता मिलने के योग बन रहें हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों का समय आरामदायक व्यतीत होने वाला है। आप अपनी सभी महत्वपूर्ण योजनाओं पर गंभीरता से सोच विचार करेंगे। आपके द्वारा किए गए प्रयास सार्थक होंगे। घर-परिवार से जुड़ी हुई परेशानियों का हल निकल सकता है। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा प्रदर्शन करने वाले हैं। बड़े अधिकारी आपसे काफी खुश रहेंगे। मुश्किल से मुश्किल परिस्थितियों का भी आप डटकर सामना करेंगे। व्यापार में आपको भारी मुनाफा मिलने के योग बन रहें हैं। अचानक आपका रुका हुआ पैसा वापस मिलेगा। आप उत्तम भोजन का आनंद ले सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से मेलजोल बढ़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को अपने कामकाजी जिंदगी में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। आप अपने जरूरी कामकाज को लेकर चिंतित हो सकते हैं। आपके ऊपर नकारात्मक विचार हावी रहेंगे। इस राशि वाले लोगों को बेवजह का तनाव लेने से बचना होगा। पिता के सहयोग से आप अपने जरूरी काम पूरे कर सकते हैं। घर-परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। प्रेम संबंधित मामलों में आपको मिलाजुला नतीजा मिल सकता है। आपकी आमदनी अच्छी रहेगी। आप आर्थिक योजनाओं पर कार्य कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति की वजह से अपनी पुरानी योजनाओं का अच्छा परिणाम मिलेगा। काफी लंबे समय से रुके हुए कार्य प्रगति पर आएंगे। मानसिक रूप से आप शांत महसूस करेंगे। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। वाहन मकान की खरीदारी की योजना बना सकते हैं। आपको अपने लव पार्टनर से कीमती उपहार मिलने का योग बन रहा है। आप कार्यक्षेत्र में अपने काम से बड़े अधिकारियों का दिल जीत सकते हैं। जीवन साथी के साथ आपके रिश्ते मजबूत बनेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को इस विशेष योग की वजह से किसी यात्रा के दौरान अच्छा लाभ मिल सकता है। आप अपने कामकाज समय पर पूरे करेंगे। इस राशि के लोग कहीं लंबी अवधि का निवेश करने की योजना बना सकते हैं, जिसका भविष्य में अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपनी गलतियों से कुछ ना कुछ नया सीखेंगे। वित्तीय संकट दूर होंगे। आर्थिक रूप से आप सुरक्षित रहने वाले हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का समय मिला-जुला रहेगा। बच्चों की तरफ से परेशानियां कम हो सकती है। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने में सबसे आगे रहेंगे। आपकी वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी। बैंक से संबंधित लेनदेन में आपको फायदा मिल सकता है। नए लोगों से परिचय होने की संभावना बन रही है। जिनकी मदद से आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा। सामाजिक स्तर में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। माता-पिता की सेहत में सुधार आ सकता है। आप अपनी परियोजनाओं की अच्छी शुरुआत करेंगे। घर-परिवार के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद और सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को अपनी निजी और व्यवसायिक जिंदगी में संतुलन बना कर चलना होगा। आपके कामकाज में कुछ बाधाएं उत्पन्न हो सकतीं हैं। आप अपने कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें। परिजनों की मदद से आपका कोई अधूरा काम पूरा हो सकता है। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। खानपान में सुधार करने की जरूरत है, अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती है। आप मानसिक रूप से हल्का महसूस करेंगे। प्रेम संबंधित मामलों में आपको सकारात्मक नतीजे मिल सकते हैं।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को अपने गुस्से पर काबू रखना होगा अन्यथा बना बनाया काम बिगड़ सकता है। आपके पास अच्छी संचार कुशलता है, जिसका आप लाभ उठाएं। अधिक तनाव लेने से बचना होगा। घर परिवार के किसी सदस्य से आपको खुशखबरी मिल सकती है। आप अपने व्यापार को सही दिशा में ले जाने की योजना बना सकते हैं। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरी पेशा वाले लोगों का समय मिलाजुला रहने वाला है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को इस विशेष योग का अच्छा परिणाम मिलेगा। देवी गौरी दुर्गा की कृपा से आपको पुराने निवेश का अच्छा फायदा मिल सकता है। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। आप अपने अच्छे स्वभाव से लोगों को काफी प्रभावित करेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। धन संबंधित योजनाओं में आपको बेहतर रिजल्ट मिलने के योग बन रहे हैं। कार्यस्थल में आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन प्राप्त हो सकता है। आप अपने प्रेम संबंधों को लेकर काफी गंभीर रहेंगे। लव पार्टनर के साथ आप कहीं अच्छी जगह घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातको के अटके हुए कार्य पूरे होने की उम्मीद है। कार्य क्षेत्र में आपको अच्छी खासी शारीरिक मेहनत करनी पड़ सकती है। सामाजिक और वित्तीय दृष्टि से आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। घर-परिवार में चल रहे मतभेद दूर होंगे। आपका दृष्टिकोण सकारात्मक रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आप किसी समारोह में भाग ले सकते हैं। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली साबित रहेंगे। करियर में आगे बढ़ने के अच्छे मौके मिलने के योग बन रहे हैं। आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होगी।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातक अपने व्यापार में कुछ बदलाव करने की कोशिश करेंगे। आपकी वित्तीय स्थिति अच्छी रहेगी। आप अपने परिवार के लोगों के साथ मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। आपको अपने रिश्तेदारों से कोई उपहार मिल सकता है। ससुराल पक्ष से संबंध बेहतर होंगे। बड़े-बुजुर्गों की सलाह आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। कारोबार में आपको भारी मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों का समय सर्वोत्तम रहने वाला है। देवी गौरी दुर्गा की कृपा से आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। कठिन से कठिन कार्य भी आप करने में सक्षम रहेंगे। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। परिवार के लोगों के बीच आपसी तालमेल बेहतर बने रहेंगे। आप अपने कामकाज के प्रति पूरे जोश में नजर आने वाले हैं। आपके विचारों से लोग काफी प्रभावित होंगे। प्रभावशाली लोगों की मदद मिल सकती है। अचानक घर में मेहमानों का आगमन हो सकता है, जिससे खुशियां बढ़ेंगीं।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को अपनी वर्तमान आर्थिक स्थिति को देख कर चलना होगा। आप अपनी फिजूलखर्ची पर लगाम रखें। आपको अपनी योजनाओं को ध्यान में रखकर कार्य करने होंगे। आप एक समय में एक ही कार्य करें अन्यथा आपका कार्य बिगड़ सकता है। जिस मौके का आप लंबे समय से इंतजार कर रहे थे, वह मौका आपको बहुत ही जल्द मिल सकता है। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। बच्चों की तरफ से उन्नति की खुशखबरी मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button