धार्मिक

विघ्नहर्ता गणेश इन 5 राशियों का संवारेंगे भाग्य, धन प्राप्ति के खुल जाएंगे सारे रास्ते

मनुष्य हमेशा अच्छे जीवन की कामना करता है, परंतु ग्रह-नक्षत्रों की लगातार बदलती चाल मनुष्य के जीवन को काफी प्रभावित करती है। कभी व्यक्ति का जीवन बेहतर तरीके से व्यतीत होता है तो कभी जीवन में कठिनाइयां आने लगती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सभी लोगों की राशियां अलग-अलग है और सभी पर ग्रहों की चाल का अलग प्रभाव पड़ता है। इस संसार में ऐसा कोई भी मनुष्य नहीं होगा, जिसका जीवन एक समान व्यतीत हो। सभी लोग उतार-चढ़ाव से गुजरते हैं। आपको बता दें कि कुछ राशियों के लोगों को ग्रह-नक्षत्रों से शुभ संकेत मिल रहे हैं। विघ्नहर्ता गणेश जी इन राशियों के लोगों के भाग्य में सुधार करेंगे और धन प्राप्ति के बहुत से मार्ग हासिल हो सकते हैं। इन राशियों के लोगों की वित्तीय स्थिति मजबूत बनेगी।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को जीवनसाथी के सहयोग से अच्छा लाभ मिल सकता है। कामकाज में आपको काफी हद तक ठीक-ठाक परिणाम मिलेगा। सरकारी सेवा से जुड़े हुए लोगों को लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। काफी लंबे समय से लंबित कार्य पूरा हो सकता है। लव लाइफ में आपको सफलता हासिल होगी। आप अपने हर कार्य दृढ़ मनोबल के साथ पूरा करने वाले हैं। संगीत और साहित्य के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फल मिलेगा। रचनात्मक कार्यों में कामयाबी मिलने की संभावना बन रही है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को जीवन में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, इसलिए आप हर चुनौती के लिए तैयार रहें। कुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आप अपने सभी कार्य सही समय पर पूरा करें। मानसिक तनाव कम रहेगा। आपकी लव लाइफ शानदार व्यतीत होने वाली है। मौसम परिवर्तन के कारण स्वास्थ्य संबंधित कष्ट उत्पन्न हो सकते हैं, इसलिए सेहत का ध्यान रखना जरूरी है।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को आर्थिक स्तर पर मजबूती हासिल होगी। धन संबंधित योजनाएं पूरी होने की संभावना बन रही है। जीवन साथी के साथ आपके तालमेल अच्छे रहेंगे। आपकी मेहनत और लगन से हर क्षेत्र में कामयाबी मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपने रुके हुए काम-काज पूरे कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र की परेशानियां दूर होंगी। बड़े अधिकारियों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी हो सकती है।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को अपनी आमदनी और खर्चों में वृद्धि का संतुलन बना कर रखना होगा। किसी महत्वपूर्ण काम में आपकी योग्यता और अनुभव काम आ सकती है। सामाजिक क्षेत्र में मान-सम्मान और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। माता-पिता की सेहत में सुधार आने की संभावना बन रही है। छोटे भाई-बहनों के साथ अच्छे संबंध स्थापित होंगे। आप अपने बच्चों के साथ कीमती समय व्यतीत करने वाले हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों को विघ्नहर्ता गणेश जी की कृपा से हर क्षेत्र में अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ मिलकर आप जरूरी योजनाओं पर विचार-विमर्श करेंगे। सब लोग आपकी बातों से सहमत हो सकते हैं। सामाजिक रूप से सम्मान की प्राप्ति होगी। आप किसी नए व्यवसाय की शुरुआत कर सकते हैं, जो आगे चलकर लाभदायक रहने वाला है। संतान से आपको सहयोग मिलेगा। नए लोगों से मुलाकात होने की संभावना बन रही है।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों को अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखना होगा। आपके स्वभाव में तेजी आ सकती है। कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। किसी सरकारी कार्य में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आपको भी अपने खान-पान की आदतों में सुधार करने की जरूरत है। बेरोजगार लोगों की चिंता बहुत ही जल्द समाप्त हो सकती है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातकों को व्यवसाय में लाभ की खुशखबरी मिलने की संभावना बन रही है। आप अपने नए प्रोजेक्ट में सफलता हासिल करेंगे। अनुभवी लोगों की सहायता प्राप्त होगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप परिवार से जुड़ी हुई जिम्मेदारियों को ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। कामकाज के सिलसिले में की गई मेहनत का आपको अच्छा नतीजा मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को संतान की सफलता से काफी खुशी प्राप्त होगी। दांपत्य जीवन में खुशी का अनुभव होगा। आप अपनी योजनाओं को ठीक प्रकार से पूरा कर सकते हैं। शारीरिक रूप से आप तरोताजा महसूस करेंगे। परिवार के लोगों के साथ आप कहीं घूमने फिरने की योजना बना सकते हैं, जिससे आपका मन हल्का रहेगा। नए काम और नए बिजनेस की डील आपको मिल सकती है। आप हर क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करेंगे। आपको अपनी किस्मत का पूरा साथ मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों को आर्थिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। काफी लंबे समय से चली आ रही समस्याओं का हल हो सकता है। सरकारी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को सफलता हासिल होगी। आप अपने किसी सगे-संबंधी से मुलाकात कर सकते हैं। महिला मित्र के सहयोग से आपको अच्छा लाभ मिलेगा। आप लंबी अवधि का निवेश करने का विचार करेंगे, जिसका आपको आने वाले समय में अच्छा फायदा मिल सकता है। पारिवारिक माहौल खुशहाल रहेगा। आप आर्थिक मामलों में लगातार प्रगति हासिल करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों को अपनी मेहनत के अनुसार फल की प्राप्ति होगी। आप संतान के दायित्व की पूर्ति कर पाएंगे। अपने कामकाज से आप काफी हद तक संतुष्ट रहने वाले हैं। विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपके कार्यों से बड़े अधिकारी काफी खुश रहेंगे। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों के मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न हो सकते हैं। आपको अपने विचारों पर नियंत्रण रखना होगा अन्यथा आपका कामकाज प्रभावित हो सकता है। घर-परिवार के बड़े बुजुर्गों के स्वास्थ्य की चिंता लगी रहेगी। आप कोई भी बड़ा काम अपने हाथ में ना लें। धन का लेनदेन करने से आपको बचना होगा। कारोबार में कोई भी बदलाव करने से पहले अनुभवी लोगों की सलाह अवश्य लीजिये।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को काफी सोच-समझकर कदम उठाने की जरूरत है। घर-परिवार में परेशानियां बढ़ सकती है। मौसम परिवर्तन की वजह से आपका स्वास्थ्य प्रभावित होगा। आपको बुरी संगति से दूर रहने की जरूरत है, अन्यथा मान-सम्मान को हानि पहुंच सकती है। आप अपने परिवार के लोगों के साथ किसी मांगलिक कार्य में भाग ले सकते हैं। नौकरी के क्षेत्र में आपका अधिकार बढ़ेगा। भाई-बहनों की मदद मिल सकती है।

Related Articles

Back to top button