मनोरंजन

दुल्हन का चांद सा मुखड़ा देख अपने होश गवां बैठा दूल्हा, फिर सरेआम किया कुछ ऐसा : Video

भारत में शादियों का सीजन चल रहा है। ऐसे में आए दिन सोशल मीडिया पर शादी के वीडियो और तस्वीरें देखने को मिलती है। कुछ तस्वीरों में दूल्हा-दुल्हन रस्मे निभाते हुए नजर आते हैं तो कुछ वीडियो में वह भावुक होते दिखाई देते हैं। कई बार ऐसा हो जाता है कि दूल्हा अपनी दुल्हन को देखकर थोड़ा भावुक हो जाता है तो वहीं कुछ अपनी दुल्हन को देखकर खुशी से झूम उठते हैं।

एक ऐसा ही इमोशनल वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें एक दूल्हा अपनी दुल्हन को देखकर बेहद इमोशनल हो गया। बता दे सोशल मीडिया पर इस वीडियो को लाखों लोग देख चुके हैं और पसंद कर चुके हैं। इतना ही नहीं बल्कि कई लोग प्यार भरे कमेंट भी कर रहे हैं। तो आइए जानते हैं आखिर इस वीडियो में क्या है?

groom

जैसा की शादी का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। इस दिन उन दो लोगों का मिलन होता है जो एक दूसरे के साथ जिंदगी बिताना चाहते हैं। शादी के दौरान दुल्हन ना तो अपने साजों श्रृंगार में कोई कमी रखती है और ना ही दूल्हा किसी चीज में कॉम्प्रोमाइज करता है। दोनों ही इस खास मौके पर बेहद खूबसूरत देखना चाहते हैं क्योंकि हर किसी की नजर शादी के दिन सिर्फ इन्हीं पर टिकी होती है। ऐसे में इनकी चाहत होती है कि ये सबसे स्पेशल नजर आए।

groom

वायरल हो रहे इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक दूल्हा शादी के दिन अपनी दुल्हन को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार करता है। तभी दुल्हन मेहमानों के बीच से एंट्री लेने ही वाली होती है, लेकिन दूल्हा इंतजार नहीं कर पाता है और वह खुद दुल्हन के पास चला जाता है। वहीं दुल्हन ब्राइडल लुक में अपने कमरे में बैठी हुई थी और दूल्हा उसके पास जाता है तो वह अपने होश गवा बैठता है क्योंकि वह दुल्हन की खूबसूरती पर फिदा हो जाता है।

इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान दूल्हा थोड़ा इमोशनल भी नजर आया और वह दुल्हन को देखकर एकदम शॉक्ड हो गया और उसने अपने दोनों हाथों को मुंह पर रख लिए। वही दुल्हन भी दूल्हे को देख कर खुशी के मारे झूम उठी और दोनों ने तुरंत एक दूसरे को गले लगा लिया। बता दे चंद सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर सुर्खियों में है और कई लोगों को पसंद आ रहा है। यूजर्स कमेंट कर इस वीडियो पर दूल्हे और दुल्हन की तारीफ भी कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button