बॉलीवुड

Video: सड़क पर गन्ने का रस निकालते दिखे सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- काम धंधा ठप्प पड़ गया क्या?

गुत्थी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी जैसे किरदार निभाने वाले कॉमेडियन सुनील ग्रोवर हर किसी के फेवरेट हैं। सुनील में लोगों को हंसाने का गजब का टेलेंट है। वे जब भी स्क्रीन पर आते हैं तो चेहरे पर मुस्कान अपने आप ही आ जाती है। कुछ समय पहले सुनील ग्रोवर अपनी हार्ट सर्जरी को लेकर चर्चा में आए थे। हालांकि ट्रीटमेंट और इलाज के बाद वे पूरी तरह ठीक हो गए हैं।

इस बीच सुनील का एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। इस वीडियो में सुनील सड़क किनारे गन्ने का रस निकालते दिखाई दे रहे हैं। एक मशहूर कॉमेडियन को इस तरह सड़क पर गन्ने का रस निकालता देख फैंस भी हैरान हैं। लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि कहीं कॉमेडी छोड़ सुनील ने नया धंधा तो शुरू नहीं कर दिया? तो चलिए जानते हैं कि सी वीडियो की सच्चाई क्या है।

सड़क किनारे गन्ने का रस निकालते दिखे सुनील

दरअसल इस वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स सुनल ग्रोवर ही हैं। बल्कि उन्होंने खुद इस वीडियो को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा किया है। हुआ ये कि सुनील का मन गन्ने का रस पीने को हुआ। ऐसे में उन्होंने सड़क किनारे एक दुकान से गन्ने का रस पिया। अब इस बीच उनके खुरपाती दिमाग में कुछ शरारत सूझी। ऐसे में उसने दुकानदार से गन्ना लिया और खुद ही मशीन से रस निकालने लगे।

गन्ने का रस निकालते समय सुनील के चेहरे के हावभाव देखने लायक होते हैं। वे बड़े ही मजेदार एक्सप्रेशन्स देते हैं। उनके वीडियो में बैकग्राउंट में जेम्स बॉन्ड थीम का म्यूजिक भी बजता है। यह इस वीडियो को और भी फनी बना देता है। फैंस को सुनील का यह अंदाज बड़ा पसंद आ रहा है। वे इस वीडियो पर मजेदार कमेन्ट कर रहे हैं।

वीडियो देख लोटपोट हो गए फैंस

एक यूजर ने लिखा “भाई साहब आप ये किस लाइन में आ गए?” फिर दूसरे ने कहा “यार ये बंदा कितना क्यूट है।” फिर एक कमेन्ट आता है “सर आप हमेशा हमे खूब हंसाते हो। आप बेस्ट कॉमेडियन हो।” बस इसी तरह और भी कई अच्छे कमेंट्स आने लगे। फैंस के अलावा कई सेलेब्स ने भी उनके इस वीडियो को लाइक किया।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Sunil Grover (@whosunilgrover)

काम की बात करें तो सुनील जल्द ही जून में रिलीज होने वाली फिल्म ‘निकम्मा’ में नजर आएंगे। इसके पहले उन्हें सलमान खान के साथ ‘राधे’ फिल्म में भी देखा गया था। सुनील वैसे तो कई कॉमेडी शोज कर चुके हैं, लेकिन उन्हें असली लोकप्रियता कपिल शर्मा के शो में गुत्थी, रिंकू भाभी और डॉक्टर मशहूर गुलाटी जैसे किरदार निभाकर मिली थी। हालांकि कपिल से विवाद होने की वजह से उन्होंने शो छोड़ दिया था।

Related Articles

Back to top button