धार्मिक

राशिफल 9 अप्रैल: शनि कृपा से इन 3 राशियों का दिन रहेगा खुशियों से भरपूर, मिलेगी खूब सफलता

आज हम आपको शनिवार 9 अप्रैल का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 9 अप्रैल 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज आर्थिक मुनाफा मिलने के प्रबल योग बन रहे हैं। सुख-सुविधाओं पर थोड़ा धन खर्च कर सकते हैं लेकिन आपकी आमदनी अच्छी रहेगी, जिससे सब कुछ संतुलित हो जाएगा। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। आज आप किसी नई प्रॉपर्टी तथा अचल संपत्ति की खरीद कर सकते हैं। परिवार के सभी सदस्य जरूरत पड़ने पर आपका पूरा सहयोग देंगे। पति-पत्नी एक-दूसरे की भावनाओं को समझेंगे। मानसिक चिंता दूर होगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। किसी पुरानी बीमारी से छुटकारा मिल सकता है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आप अपने कामकाज में लगातार सफलता हासिल करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मान-सम्मान मिलेगा। आप अपने भविष्य की योजनाओं पर सोच विचार कर सकते हैं। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। इसका आपको आगे चलकर अच्छा लाभ मिल सकता है। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में सुख प्राप्त होगा। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं। विदेश में काम करने वाले लोग मन मुताबिक लाभ प्राप्त करने में सफल रहेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को सोच-समझकर कोई डील करनी चाहिए अन्यथा परेशानी हो सकती है। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखनी होगी। आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य पूरा हो सकता है, जिससे मन को खुशी मिलेगी। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। ससुराल पक्ष से अगर अनबन चल रही है, तो वह खत्म हो सकती है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। सामाजिक लोकप्रियता बढ़ेगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको अपने गुप्त शत्रुओं से थोड़ा संभल कर रहना होगा क्योंकि यह आपके कामकाज में बाधाएं उत्पन्न कर सकते हैं। विषम परिस्थितियों में आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। महत्वपूर्ण फैसले लेते वक्त सोच विचार जरूर करें। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। आपको अपनी मेहनत का उचित लाभ प्राप्त होगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। बेरोजगार लोगों को किसी अच्छी कंपनी से इंटरव्यू के लिए बुलावा आ सकता है। सरकारी कामकाज में सफलता हासिल होगी। दोस्तों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप सबसे आगे रहेंगे। पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता मिल सकती है। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों का समाधान निकल सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर नजर आ रहा है। इसलिए बाहर के भोजन से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज कारोबार से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आपके मन में नए-नए विचार आएंगे। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी। घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपकी पुरानी समस्याएं खत्म होने की संभावना है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने की संभावना है। परिवार के साथ समय बिताने से पारिवारिक रिश्तो में मजबूती आएगी। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज किस्मत आपका पूरा साथ देगी। जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। आज आप कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने में सक्षम रहेंगे। समाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। किसी नए विषय की पढ़ाई शुरू करने के लिए आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप अपने सामने आने वाली सभी चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज बेरोजगार लोगों को रोजगार के अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिससे मन बेहद खुश होगा। सामाजिक कार्यों में रुचि ले सकते हैं। कार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी आपके कामों की तारीफ करेंगे। सहकर्मियों की मदद से अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिल सकती है, जिससे आप बेहद खुश होंगे। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा करना ठीक नहीं है। व्यापार अच्छा चलेगा। लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। आपका व्यक्तित्व सभी को अपनी ओर आकर्षित करेगा। आप अपने सभी कार्य जोश के साथ पूरा करेंगे। कठिन परिस्थितियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे। ऑफिस में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। कामकाज में की गई मेहनत का आपको अच्छा परिणाम मिलेगा। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। आर्थिक स्थिति में जबरदस्त सुधार होने के प्रबल योग हैं। बिगड़े काम बनेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा। वाहन सुख की प्राप्ति हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक सफलता मिलेगी। माता जी की सेहत पर थोड़ा ध्यान दीजिए। आप विचारों को विकसित करने के लिए अवसरों की खोज में समय और ऊर्जा का निवेश कर सकते हैं। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिल सकता है। परिवार के बड़े-बुजुर्गों की मदद से आपको अपने किसी काम में अच्छा लाभ प्राप्त होगा। भविष्य की योजनाओं पर सोच-विचार करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। भाई बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में चल रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन आर्थिक दृष्टि से बेहद अच्छा रहेगा। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। व्यापार में लाभदायक समझौता हो सकता है। जीवन खुशियों से भरा रहेगा। घर का माहौल सुख-शांति पूर्वक रहेगा। इस राशि की महिलाएं घरेलू कामकाज में थोड़ा व्यस्त हो सकती हैं। आपको अपनी सेहत पर भी ध्यान देने की जरूरत है। घर के छोटे बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय व्यतीत करेंगे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। आज आपके जीवन की परिस्थितियां बेहतर होती हुई नजर आ रही है। आप अपने लक्ष्य की प्राप्ति करेंगे।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाकर रखें, इससे आपको फायदा मिलेगा। घर के छोटे सदस्य के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उनको कोई अच्छा अवसर मिलता हुआ नजर आ रहा है। कारोबार में वृद्धि होगी। घर के सदस्यों के साथ कहीं बाहर खाने की योजना बना सकते हैं लेकिन आप अधिक तेल-मसाले वाली चीजों का सेवन ना करें। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे परंतु यह सफल नहीं हो पाएंगे।

Related Articles

Back to top button