जवानी के दिनों में ऐसी दिखती थी ऐश्वर्या, पहले नहीं देखी होगी ये 10 दुर्लभ तस्वीरें

‘ऐश्वर्या राय’ यह सिर्फ नाम नहीं बल्कि एक ब्रांड है। ब्रांड वो भी सुंदरता का। जब भी सुंदरता की मिसाल दी जाती है तो ऐश्वर्या का नाम सबसे ज्यादा लिया जाता है। वैसे ऐश्वर्या ये सब डीजर्व भी करती हैं। उनकी सुंदरता सच में कमाल की है। इसी सुंदरता के दम पर उन्होंने 1994 में मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम किया था। तब वे महज 21 साल की थी। आज हम आपको यंग ऐश्वर्या की कुछ दुर्लभ तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं।
1. ब्यूटी विथ ब्रेन
लोग ऐश्वर्या को ब्यूटी विथ ब्रेन भी कहते हैं। मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता के दौरान ऐश्वर्या ने अपनी खूबसूरती के साथ-साथ दिमाग का भी इस्तेमाल किया। उन्होंने अपने शानदार जवाबों से जज को इंप्रेस कर ताज अपने नाम किया था।
2. मिलियन डॉलर स्माइल
ऐश्वर्या जब 1994 में मिस वर्ल्ड बनी थी तो इसके बाद उन्हें 1996 में एक प्रतियोगिता की जज बनने का ऑफर मिला था। ये तस्वीर तभी की है। तब उनके साथ आमिर खान और क्रिकेटर सनथ जयसूर्या भी जज थे।
3. पहला विज्ञापन
ऐश्वर्या ने कम उम्र में ही विज्ञापन करना शुरू कर दिया था। ये तस्वीर तब की है जब वह 9वीं क्लास में थी। तब उन्होंने एक पेंसिल ब्रांड का एड किया था। तब वे बहुत मासूम दिखती थी।
4. मॉडलिंग क्वीन
फिल्म लाइन में आने से पहले ऐश्वर्या मॉडलिंग किया करती थी। तब उन्होंने बहुत संघर्ष किए थे। उन दिनों वे बेहद प्यारी और क्यूट लगती थी।
5. सुंदरता की मिसाल
मिस वर्ल्ड बनने के बाद ऐश्वर्या को फिल्मों में काम तो मिल गया था। लेकिन उनकी कुछ फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थी। ऐसे में उन्होंने हिम्मत से काम लिया और हार नहीं मानी। उनकी मेहनत रंग लाई और बाद में वह हिट हो गई।
6. परफेक्ट फिगर
ऐश्वर्या ने शुरुआत से ही अपने गिफ्ट को अच्छे से मेंटेन कर के रखा हुआ है। उनकी स्लिम ट्रिम शरीर हर किसी का ध्यान आकर्षित करता है।
7. नीली परी
ऐश्वर्या की सुंदरता ऐसी लगती थी मानो वह कोई जन्नत की परी हो। इस तस्वीर में वह नीली ड्रेस पहने हुए है। इसमें भी वह किसी परी से कम नहीं लग रही हैं।
8. शानदार ड्रेसिंग सेंस
ऐश्वर्या का ड्रेसिंग स्टाइल हमेशा से काफी अच्छा रहा है। वह अक्सर आकर्षक आउटफिट में नजर आती है। इस लाल ड्रेस में वे बला की सुंदर लग रही हैं।
9. माँ की लाड़ली
ऐश्वर्या की माँ का नाम ब्रिन्दया राय है। वह ऐश्वर्या के करियर के शुरुआती दौर में हर जगह बेटी के साथ नजर आती थी।
10. खुशहाल परिवार
इस तस्वीर में ऐश्वर्या फिर अपनी माँ के साथ नजर आ रही है। उनके चेहरे की मुस्कान बता रही है कि उनका परिवार काफी खुशहाल है।