सीता बनी ऐश्वर्या की बेटी आराध्या, रावण ने पकड़ा तो यूं हाथ छुड़ाते आई नजर, सामने आई अनदेखी फोटो

बॉलीवुड में बच्चन परिवार को कौन नहीं जनता है। ये फैमिली बड़ी फेमस जो है। इस परिवार का हर सदस्य एक्टिंग से जुड़ा हुआ है। फिर वह अमिताभ-जया बच्चन हो या अभिषेक-ऐश्वर्या राय। इसी परिवार में एक नन्हीं सदस्या भी है आराध्या बच्चन। 10 साल की आराध्या अभी से बहुत पॉपुलर है। उनकी गिनती सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में होती है। वे जब भी घर से बाहर निकलती हैं तो उनकी तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं।
सीता के अवतार में दिखी आराध्या
आराध्या मुंबई के धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ती हैं। वे अक्सर स्कूल में होने वाले फंक्शन में भाग लेती रहती हैं। उनकी स्कूल में डांस करते हुए कई तस्वीरें और वीडियो पहले वायरल हो चुके हैं। लेकिन आज हम आपको आराध्या के स्कूल की एक ऐसी थ्रोबेक फोटो दिखाने जा रहे हैं, जो आप ने आज से पहले कभी नहीं देखी होगी।
इस तस्वीर में आराध्या बहुत ही छोटी, मासूम और प्यारी लग रही हैं। यह फोटो स्कूल के एनुअल फंक्शन का लग रहा है। इसमें आराध्या सीता माता के अवतार में दिखाई दे रही हैं। सीता के रोल में आराध्या बड़ी ही क्यूट लग रही है। उनका यह रूप फैंस को बड़ा पसंद आ रहा है। उन्हें रामनवमी के पहले ही इस नन्हीं सीता को देखने का अवसर मिल गया।
फैंस बोले- कितनी प्यारी लग रही है
आराध्या की इस तस्वीर पर फैंस बहुत कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा “आराध्या सीता के रोल में बहुत प्यारी दिख रही है।” फिर दूसरे ने कहा “जैसी माँ, वैसी बेटी। आराध्या भी बड़ी होकर ऐश्वर्या की तरह बेहतरीन अदाकारा बनेगी।” फिर एक कमेन्ट आता है “आराध्या को बचपन से बहुत अच्छे संस्कार और हुनर मिल रहे हैं। भगवान उसे सारी खुशियां दे।”
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऐश्वर्या ने आराध्या को 16 नवंबर 2011 को मुंबई के सेवन हिल्स हॉस्पिटल में जन्म दिया था। जन्म के बाद से ही आराध्या सोशल मीडिया पर छाई हुई है। उन्हें अक्सर मम्मी ऐश्वर्या का हाथ थामे पब्लिक प्लेस में स्पॉट किया जाता है। हालांकि इस कारण कई बार ऐश्वर्या को लोग ओवर प्रोटेक्टिव मदर होने के लिए ट्रोल भी करते हैं।
फिलहाल ऐश्वर्या 10 साल से ऊपर की हो गई हैं। ऐसे में फैंस को उनके छोटे भाई या बहन का इंतजार है। हालांकि अभी ये क्लियर नहीं है कि ऐश्वर्या कब दूसरी प्रेग्नेंसी प्लान कर रही हैं।