मनोरंजन

भारती सिंह के घर आया नन्हा मेहमान, लेकिन मां बनने के बाद भी अधूरी रह गई भारती की ये ख्वाहिश

लाफ्टर क्वीन कही जाने वाली भारती सिंह कई सालों से लोगों के चेहरे पर हंसी लाने का काम कर रही हैं। भारती सिंह कॉमेडी जगत में एक जाना-माना नाम हैं। लेकिन अब यह मां बनकर काफी खुश हैं। मां बनने के बाद भारती सिंह अपने जीवन के नए फेज का भरपूर आनंद ले रही हैं। वहीं भारती सिंह के पति हर्ष लिंबाचिया तो पापा बनाने के बाद खुशी से झूम रहे हैं।

आपको बता दें कि 3 अप्रैल 2022 को भारती के पति हर्ष लिंबाचिया ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल से फैंस के साथ बेटे के जन्म की खुशखबरी साझा की थी। उन्होंने अपने मैटरनिटी शूट से एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें कपल को सफेद आउटफिट में एक टोकरी पकड़े हुए देखा जा सकता है। तस्वीर को शेयर करते हुए हर्ष लिंबाचिया ने “लड़का हुआ है” लिखा था।

भारती सिंह पूरी प्रेगनेंसी के दौरान काम करती रहीं। डिलीवरी के आखिरी दिन तक भारती ने शूटिंग की। शनिवार को उन्होंने अपना आखिरी शूट किया था। प्रेगनेंसी में काम करते हुए भारती सिंह के कई वीडियोस भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए, जिसे देखने के बाद फैंस उनकी हिम्मत की सराहना कर रहे थे।

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया माता-पिता बनने के बाद काफी खुश नजर आ रहे हैं परंतु क्या आपको यह मालूम है कि भारती बेटे की मां तो बन गईं लेकिन बच्चे को लेकर उनकी एक ख्वाहिश अधूरी रह गई।

भारती सिंह की अधूरी रह गई ख्वाहिश

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Instant Bollywood (@instantbollywood)

अब आपके मन में यह सवाल जरूर आ रहा होगा कि भारती सिंह बेटे की मां बन चुकी हैं। उनके घर प्यारा सा नन्हा मेहमान आ गया है, ऐसे में भला कौन सी वह ख्वाहिश है जो अधूरी रह गई है? तो आपको बता दें कि भारती सिंह बेटे की मां बनी हैं। लेकिन शायद ही किसी को इस बात का पता होगा की भारती को बेटा नहीं बल्कि बेटी चाहिए थी।

जी हां, इसका खुलासा खुद भारती सिंह ने पैपराजी से बातचीत करते हुए किया था। सोशल मीडिया पर भारती सिंह का यह वीडियो भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती सिंह से पैपराजी ने “लड़का चाहिए या लड़की?” पूछा।

बेटी होने के फायदे भारती सिंह ने बताए

वीडियो में देखा जा सकता है कि भारती सिंह जवाब देते हुए यह कहती हैं कि “लड़की चाहिए, मेरी जैसी मेहनती लड़की चाहिए। आप जैसा नहीं, जो एक लड़की को रोककर इंटरव्यू ले रहा है।” भारती सिंह इस वीडियो में लड़की होने के फायदे बताते हुए कह रही हैं कि “लड़की चाहिए ताकि शूट से घर पहुंचते वक्त बोलो कि बेटा चाय बना दो, मामा पहुंच रही है तो चाय बना कर रखे।

बेटे को फोन करके बोलेंगे तो कहेगा मैं क्रिकेट खेल रहा हूं। लड़कियां बेस्ट होती हैं। मुझे लड़की ही चाहिए। आप सभी लोग वीडियो में देख सकते हैं कि किस प्रकार से भारती सिंह ने साफ शब्दों में लड़की होने की इच्छा जताई है।

खैर जो भी हो, भारती सिंह ने अपने Vlog में यह कहा था कि वह एक ही बच्चा चाहती हैं। ऐसे में बेटी को लेकर भारती की ख्वाहिश शायद ही पूरी हो। भले ही भारती बेटे की मां बनी हैं लेकिन लड़का होने पर भारती अपने बेटे के साथ भी काफी खुश हैं। फिलहाल में फैंस भारती के बेटे की पहली झलक का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button