बॉलीवुडमनोरंजन

क्या मां बन गई हैं मुनमुन दत्ता? गोद में बेबी गर्ल के साथ खिंचाई खूबसूरत तस्वीर 

सब टीवी पर आने वाले कॉमेडी शो तारक मेहता के हर किरदार ने अपनी एक अलग ही पहचान बना ली हैं। सालों से टीवी पर आने वाले इस कॉमेडी शो के कलाकार किसी बड़े फिल्म स्टार से कम नहीं हैं। लोगों के बीच इनकी पॉप्युलरीटी काफी ज्यादा ही हैं।

इस शो के शुरुआत से शो का हिस्सा रही मुनमुन दत्ता जो कि शो में बबिता जी का किरदार निभाती हैं, लोगों के बीच अपनी खूबसूरती और दिलकश अंदाज को लेकर काफी फेमस हैं।

मुनमुन दत्ता की सोशल मीडिया पर अच्छी खासी फैन फॉलोइंग हैं। ऐसे में अपने फैंस के लिए मुनमुन दत्ता भी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इसी बीच मुनमुन दत्ता ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसे फोटोज शेयर किए हैं। जिसे देखकर अब उनके फैंस काफी चौंक गए हैं।

गोद में बच्चे के साथ खिंचवाई फोटो

इस फोटो की बात करें तो मुनमुन दत्ता ने इस फोटो में अपनी गोद में बच्चे को प्यार से उठाया हुआ है। जैसे ही ये तस्वीरें बबीता जी ने शेयर की तो सोशल मीडिया पर छाने में इसे देर नहीं लगी। लोग अब सवाल करने लगे हैं कि आखिर ये बच्चा हैं किसका जिसे मुनमुन दत्ता ने अपनी गोद में ले रखा हैं।

आपको मालूम हो कि हाल ही में देबीना बनर्जी और गुरमीत चौधरी बेटी के माता पिता बने हैं। ऐसे में आपको बता दें कि मुनमुन देबिना और गुरमीत दोनों की ही काफी करीबी दोस्त हैं। इसी के चलते वे अपने करीबी दोस्त की इस खुशी का हिस्सा बनने के लिए उनकी नन्हीं परी से मिलने के लिए पहुंची हैं।

4 अप्रैल को हुआ बेटी का जन्म

इस फोटो में भी आप देख सकते हैं कि मुनमुन अपनी गोद में लाडली को प्यार से उठाए हुए हैं। इस फोटो में उनकी खुशी को भी साफ तौर पर देखा जा सकता हैैं। आपको बता दें कि इसी महीने 4 अप्रैल को ही देबीना बनर्जी ने बेटी को जन्म दिया था। इसके बाद वे 5 अप्रैल को अस्पताल से डिस्चार्ज होकर बेटी के साथ घर आई है।

Related Articles

Back to top button