मनोरंजन

Video: दूल्हे की साली ने लूट ली महफल, किया ऐसा धमाकेदार डांस, 10-12 रिश्ते तो पक्का आ गए होंगे

इन दिनों चारों तरफ शादी-ब्याह का सीजन चल रहा है। ऐसे में जगह-जगह ढोल, नगाड़ों और शहनाइयों की गूंज सुनाई दे रही है। भारत में शादी किसी बड़े त्योहार से कम नहीं होती है। इसमें खूब नाच गाना, सजावट, स्वादिष्ट पकवान और मौज मस्ती होती है। खासकर जिस घर में शादी होती है, उसके सभी सदस्य इसे लेकर बड़े ही उत्साहित रहते हैं। इनमें दुल्हन की बहन को शादी का सबसे अधिक क्रेज रहता है।

शादी भले बहन की हो, लेकिन ये लड़कियां खुद भी ऐसी शॉपिंग और तैयारियां करती हैं, मानों इन्हीं के हाथ पीले होने जा रहे हैं। बहन की शादी में क्या लहंगा पहनूँगी, कौन सी ज्वेलरी पहन इतराऊँगी, किस गाने पर नाचूँगी, ये सभी बातें दुल्हन की बहन के दिमाग में महीनों पहले ही शुरू हो जाती है।

दूल्हे की साली ने किया जमकर डांस

फिर जब शादी का दिन आता है तो दुल्हन के बाद सबकी नजरें उसकी बहन पर ही होती है। कई बार तो वह दुल्हन बनी अपनी बहन से भी ज्यादा सुंदर दिखती है। खासकर जब वह बहन की शादी में डांस करती है तो उसके 10-12 शादी के रिश्ते तो यूं ही आ जाते हैं। अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही दुल्हन की बहन यानि दूल्हे की इस साली को ही ले लीजिए।

लाइट गोल्डन रंग का लहंगा पहने ये साली जब स्टेज पर आती है तो ‘चकाचक है तू’ बोलने लगती है। दरअसल वह सारा अली की फिल्म ‘अतरंगी रे’ के गाने ‘हाय चकाचक’ पर डांस करती नजर आती है। उसका डांस देख वहाँ मौजूद मेहमान खुशी हो जाते हैं। लड़की की अदाओं पर सीटियाँ बजने लगती है। अपने शानदार डांस से वह समां बांध देती है।

वीडियो देख लोग बोले- एकदम चकाचक

डांस के साथ-साथ लड़की के एक्स्प्रेशन भी कमाल के होते हैं। अब दूल्हे की इस साली का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। जिसने भी ये वीडियो देखा वह डांस की तारीफ करने लगा। एक यूजर ने लिखा “बहुत ही सुंदर डांस प्रस्तुति है।” दूसरा यूजर कहने लगा “जितनी सुंदर लड़की है, उतना ही खूबसूरत डांस है।” फिर एक कमेन्ट आता है “सही कहा, लड़की चकाचक तो है।” बस ऐसे ही और भी कमेंट्स आने लगे।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Vaivahik Wedding (@vaivahik)

वैसे आपको ये डांस कैसा लगा हमे कमेन्ट कर जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button