अंदर से ऐसा दिखता है अल्लू अर्जुन का 100 करोड़ का घर, 2 एकड़ में है फैला हुआ : Photos

अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) साउथ के सुपरस्टार हैं। पुष्पा फिल्म की सफलता के बाद वे पूरी दुनिया में फेमस हो गए हैं। हाल ही में (8 अप्रैल) अल्लू अर्जुन ने अपना 40वां जन्मदिन मनाया। अल्लू ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। इन फिल्मों से उनकी तगड़ी कमाई भी हुई है। तभी तो वे 100 करोड़ रुपए के आलीशान बंगले में रहते हैं। 2 एकड़ में फैले अल्लू के घर में स्वीमिंग पूल और गार्डन जैसी कई सुविधाएं देखने को मिलती है। तो चलिए इस घर के टूर पर चलते हैं।
अल्लू अर्जुन का आलीशान घर (Allu Arjun luxurious home) हैदराबाद के जुबली हिल्स में स्थित है। इस घर को फेमस आर्किटेक्ट आमिर एंड हामिद असोसिएट के आमिर शर्मा ने डिजाइन किया है। घर में आपको टॉप आर्केटेक्ट और वास्तुशिल्प कृति देखने को मिलेगी। घर का ओवरऑल लुक एण्ड स्टाइल बेहद मिनिमलिज़्म रखा गया है।
2 एकड़ के आलीशान घर में रहते हैं अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन का बंगला बेहद विशाल है। ये 8000 Sq और 2 एकड़ में फैला है। घर के आसपास हरियाली को ध्यान में रखते हुए शानदार बगीचा बनाया गया है। वहीं अल्लू और उनके बच्चों की मौज मस्ती के लिए स्वीमिंग पूल भी बना है। इस घर का डिजाई बेहद भव्य है। वर्तमान में इस घर की कीमत लगभग 100 करोड़ से अधिक है।
घर को दूर से देखने पर वह आपको बॉक्स शैप सा दिखाई देगा। इसे ऐसा जान बूझकर बनाया गया है। वहीं अधिकतर दरवाजे कांच के बनाए गए हैं, ताकि एक सुंदर व्यू हमेशा दिखता रहे।
घर में जैसे ही घुसते हैं तो हमे एक लंबा और खूबसूरत गलियारा दिखाई देता है। वहीं पास में सुंदर सा स्वीमिंग पूल भी बना है। घर के डिजाइन को बनाते समय वास्तु शास्त्र और सुंदरता दोनों का ख्याल रखा गया है।
अंदर से बेहद युनीक दिखता है घर
घर में एक मनोरंजन का रूप भी है। इस एंटरटेंमेंट एरिया में मूवेबल बैंचेंस लगी हैं। इन्हें हम अपने हिसाब से इधर उधर कर सकते हैं। वहीं यहां से पूल एरिया का आनंद भी लिया जा सकता है।
घर की सुंदरता में चार चांद लगाने के लिए यूनिक चीजें लगाई गई हैं। जैसे घर में एक पीले रंग का वेस्पा स्कूटर और एक एयरक्राफ्ट है। ये चीजें देखने में अलग और खूबसूरत दिखती है।
घर के बेस को पूरी तरह से सफेद रखा गया है। इससे एक नीट एंड क्लीन लुक मिलता है। वहीं कांच की बड़ी बड़ी खिड़कियां सुंदरता और वेंटिलेशन दोनों का काम करती हैं।
घर को दिया है सिंपल, लेकिन लग्जरी टच
अल्लू ने अपने दोनों बच्चों के कमरे में कलरफुलर पेंट करवाया है। वहीं लीविंग रूम में रखे काले रंग के बड़े सौफे सफेद दीवारों के साथ अच्छा लुक देते हैं। वैसे यहां लाइटिंग का भी शानदार यूज देखने को मिलता है।
View this post on Instagram
मनोरंजन के लिए घर में एक टेलीविजन रूम भी है। यहां चेयर्स की डिफरेंट सेटिंग्स देखने को मिल जाती है। कमरे को सिंपल लेकिन लग्जरी टच देने की कोशिश की गई है। यहां फ्रेम वाली पैंटिंग्स और संगमरमर का शानदार यूज देखने को मिलता है।
कीचन की बात करें तो इसमें व्हाइट डेकॉर के ऊपर आइवरी कैबिनेट्स लगे हैं। वहीं बच्चों ने फ्रीज पर कार्टून जैसी चीजें चिपकाकर इसे और भी आकर्षक बना दिया है।
View this post on Instagram
फ्री रहने पर बच्चों संग ऐसे इन्जॉय करते हैं अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन जब भी फ्री रहते हैं तो स्वीमिंग पूल एरिया में बच्चों और बीवी संग शानदार समय बिताते हैं। इस स्वीमिंग पूल के ऊपर धूप से बचने के लिए शेड्स भी हैं। वहीं यहां रखे बड़े बड़े गमले स्वीमिंग पूल की शोभा और बढ़ा देते हैं।
अल्लू अर्जुन ने अपना बेडरुम भी काफी खूबसूरत बनाया है। इस बेडरूम में एक सुंदर सा बाथरुम भी अटैच है। बेड व फर्श पर जो कारपेट पीछा है उसे भी डेकोर किया गया है। वहीं दीवार पर परिवार की तस्वीरें टंगी हुई है।
View this post on Instagram
कुल मिलाकर अल्लू अर्जुन का यह बांग्ला किसी ड्रीम हाउस से कम नहीं है। वैसे आपको अल्लू अर्जुन के घर का यह टूर कैसा लगा?