इतना बड़ा हैं आलिया का परिवार, इमरान हाशमी से लेकर मोहित सूरी तक हैं खास रिश्तेदार

सोशल मीडिया पर इन दिनों रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की शादी की खबरें काफी चल रही हैं। जल्द ही आलिया भट्ट और रणबीर कपूर शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। हालांकि इस बात पर एक्टर या उनके परिवार से कोई खबर नहीं आई हैं। लेकिन मीडिया सुत्रों की माने तो आलिया और रणबीर कपूर इसी महीने में शादी करने वाले हैं।
ऐसे में आपको अब आलिया के परिवार को लेकर भी कुछ ऐसी बाते बता ही देते हैं जो कि आपको शायद ही पता हो। आपको ये बात तो पता ही हैं कि साल 1993 में 15 मार्च को आलिया भट्ट का जन्म फिल्म निर्देशक महेश भट्ट और सोनी राजदान के घर हुआ था।
ये हैं आलिया भट्ट का परिवार
आपको बता दें कि महेश भट्ट और सोनी राजदान दोनों ही फिल्मी दुनिया से ताल्लुक रखते हैं। एक ओर जहां महेश भट्ट गुजराती ब्राह्मण हैं। वहीं सोनी राजदान जर्मन मूल की भारतीय कश्मीरी हैं।
ऐसे में आपको बता दें कि महेश भट्ट ने सोनी राजदान से पहले किरण भट्ट से शादी की थी। किरण और महेश के दो बच्चे भी थे। पूजा भट्ट और राहुल भट्ट। इसके बाद सोनी राजदान और महेश भट्ट की भी दो बेटियां हुई। जो कि शाहीन भट्ट और आलिया भट्ट हैं।
इमरान हाशमी से हैं गहरा रिश्ता
ये सब तो फिर भी आपको पता होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि आलिया भट्ट का इमरान हाशमी से भी बेहद गहरा नाता है। आपको बता दें कि इमरान हाशमी मुकेश भट्ट और महेश भट्ट के भतीजे हैं। इसलिये रिश्ते से इमरान हाशमी आलिया भट्ट के कजिन हुए।
मोहित सूरी भई रिश्ते में लगते हैं भाई
सिर्फ यहीं नहीं मोहित सूरी और उदिता गोस्वामी से भी आलिया का रिश्ता भाई भाभी का ही हैं। इमरान हाशमी की तरह मोहित सूरी भी महेश भट्ट के भतीजे हैं, जिनकी शादी बॉलीवुड एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी से हुई है।
आपको बता दें कि महेश भट्ट के एक भाई भी हैं जिनका नाम मुकेश भट्ट हैं। जो रिश्ते में आलिया के चाचा लगते हैं।