राशिफल 10 अप्रैल: ग्रह-नक्षत्र बना रहे शुभ योग, इन 4 राशियों पर होगी हर तरफ से खुशियों की बरसात

आज हम आपको रविवार 10 अप्रैल का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।
आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 10 अप्रैल 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज आपको काम के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आपके द्वारा की गई यात्रा सुखद रहेगी। परिवार में खुशियों का वातावरण बना रहेगा। विषम परिस्थितियों से छुटकारा मिलेगा। आप अपने सामने आने वाली हर चुनौतियों का डटकर सामना करेंगे। आपके अच्छे स्वभाव से आसपास के लोग काफी खुश रहेंगे। बड़ी मात्रा में धन लाभ हाथ लग सकता है, जिससे घर की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। रोजगार की तलाश में जो लोग काफी लंबे समय से दर-दर भटक रहे थे, उनको बहुत ही जल्द अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपके द्वारा लिया गया महत्वपूर्ण फैसला बेहतर साबित होगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। परिवार वालों के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को धन लाभ मिलने की उम्मीद है। आपको अपनी मेहनत का उचित परिणाम हासिल होगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। कम मेहनत में अधिक लाभ मिलने की उम्मीद है। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक नजर आ रहा है। अनुभवी लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। कैरियर में नए मौके मिल सकते हैं।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। पूजा-पाठ में अधिक मन लगेगा। धार्मिक कार्यों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका नजर आ रही है। गुप्त शत्रु आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश करेंगे इसलिए सतर्क रहना होगा। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। अचानक किसी पुराने मित्र से मुलाकात करके आपका मन हर्षित होगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन में उतार-चढ़ाव की स्थिति नजर आ रही है।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन बेहतर परिणाम लेकर आया है। दूर संचार माध्यम से बहुत अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिसका आप काफी लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। प्रेम जीवन में जो समस्या चली आ रही हैं, वह दूर होने वाली है। आप घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। घर के किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह किसी काम में फायदेमंद साबित होगी। कमाई के स्रोत बढ़ेंगे। जरूरतमंदों की मदद करने के लिए आप हमेशा तैयार रहेंगे। आपके व्यक्तित्व में निखार आएगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आप कोई भी महत्वपूर्ण फैसला जल्दीबाजी में मत लीजिए।
सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आपका दिन काफी हद तक ठीक रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की योजना बना सकते हैं, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने जरूरी कामों की योजनाओं पर ध्यान दीजिए अन्यथा कोई महत्वपूर्ण कार्य विलंब हो सकता है। मन में तरह-तरह के विचार उत्पन्न होंगे, जिसकी वजह से आप काफी चिंतित होंगे। आप अपनी सोच सकारात्मक बनाए रखें। ऑफिस के काम से यात्रा करनी पड़ेगी। यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। आज पैसों का उधार लेन-देन मत कीजिए अन्यथा हानि हो सकती है। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिलेंगे।
कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज नौकरी करने वाले लोगों का दिन बहुत ही अच्छा नजर आ रहा है। कार्यस्थल में बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। बिगड़े हुए काम बनेंगे। आपके अच्छे स्वभाव से आसपास के लोग काफी खुश रहेंगे। कामकाज में कम मेहनत में अधिक सफलता मिलने की उम्मीद है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों का सहयोग मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी।
तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपके जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। मानसिक चिंता खत्म होगी। कामकाज की योजनाओं पर ध्यान केंद्रित कर सकते हैं। कार्यस्थल में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। बड़े अधिकारी आपसे खुश होंगे। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। किसी जमीन की खरीद की योजना बन सकती है। अनुभवी लोगों के मार्गदर्शन से आप अपने करियर में आगे बढ़ेंगे। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते है, जिससे मानसिक शांति मिलेगी।
वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बेहद शानदार रहेगा। आप किसी नए व्यापार में पैसा लगाने की सोच सकते हैं, जिसका भविष्य में भारी मुनाफा मिलने के योग हैं। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। माता-पिता के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। प्रेम जीवन में सुधार आएगा। काफी लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलने की पूरी उम्मीद है। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी।
धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज आपको नौकरी के क्षेत्र में अपार सफलता मिलने के योग हैं। मेहनत रंग लाएगी। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके हौसले बुलंद रहेंगे। कारोबार में बरकत होगी। लाभ कमाने के मौके मिल सकते हैं। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता मिल सकती है। विदेश में काम करने वाले लोगों का दिन सामान्य नजर आ रहा है।
मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज किसी रिश्तेदार से खुशखबरी मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। पिताजी की सेहत में सुधार आएगा। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियां खत्म हो सकती हैं। वाहन चलाते समय लापरवाही ना करें अन्यथा चोट व् दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन ठीक रहेगा। भूमि और प्रॉपर्टी से जुड़े हुए कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। परिवार के लोग भी मददगार हो सकते हैं। आप अपनी मेहनत के दम पर कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे करेंगे।
कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज जीवनसाथी से मधुर संबंध बने रहेंगे। संतान पक्ष से सुख की प्राप्ति होगी। आज कुछ नया काम करने का विचार आ सकता है। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। घर की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने में आपकी भूमिका अहम रहने वाली है। कार्यालय में सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बना कर चलें। अगर आपने पहले पैसा निवेश किया है, तो उसका अच्छा मुनाफा मिलता हुआ नजर आ रहा है। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। आसपास के लोग आपके अच्छे स्वभाव की तारीफ करेंगे।
मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। गुप्त शत्रु आपके काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं इसलिए सतर्क रहना होगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को यही सलाह दी जाती है कि आप अपने व्यापार में किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें अन्यथा मुनाफा कम हो सकता है। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलेगा। आप समय का सदुपयोग कीजिए। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं।