बॉलीवुड

पत्नी की वजह से बची थी जितेंद्र की जान, जिस फ्लाइट से जाना था वो फ्लाइट हो गयी थी क्रैश

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता जितेंद्र अपने समय में अपनी डांसिंग स्टाइल को लेकर बहुत मशहूर हुआ करते थे। जितेंद्र ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं और लोग आज भी उनके अभिनय की तारीफ करते हुए नहीं थकते हैं। उस समय के दौरान जितेंद्र की महिला फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए पागल रहती थीं।

जितेंद्र ने अपने समय में बॉलीवुड की कई बड़ी-बड़ी अभिनेत्रियों के साथ काम किया है, जिनके साथ उनकी जोड़ी को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया। जितेंद्र बॉलीवुड के “जंपिंग जैक” हैं। उन्होंने 1960 से लेकर 90 के दशक में कई शानदार फिल्में दी।

जितेंद्र ने अपने फिल्मी करियर में 200 से अधिक फिल्मों में काम किया और उनकी लगभग ज्यादातर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया है। जितेंद्र का फिल्मी करियर बेहद शानदार रहा है। फिल्मों के अलावा जितेंद्र अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी काफी सुर्खियों में रहते हैं।

आपको बता दें कि अभिनेता जितेंद्र ने साल 1974 में शोभा कपूर से शादी की थी, जिसके बाद से ही दोनों हर सुख-दुख में एक दूसरे का साथ निभाते आ रहे हैं। लेकिन क्या आपको यह बात मालूम है कि एक बार करवा चौथ वाले दिन पत्नी शोभा की वजह से ही जितेंद्र की जान बच पाई थी। जी हां, खुद अभिनेता ने इसका खुलासा किया था।

पत्नी की वजह से बची थी जितेंद्र की जान

हाल ही में जितेंद्र ने खुद इस बारे में बताया। दरअसल, जितेंद्र कुछ दिनों पहले “द कपिल शर्मा शो” में पहुंचे थे। यह किस्सा खुद एक्टर ने कपिल के शो में बताया था, जो 1976 की घटना है। उन्होंने बताया था कि वह जिस फ्लाइट में जाने वाले थे वह क्रैश हो गया था। यह वही मुंबई से चेन्नई जाने वाली इंडियन एयरलाइंस की फ्लाइट नंबर 171 थी जिससे जितेंद्र को सफर करना था। वह दुर्घटनाग्रस्त हो चुकी थी, जिसमें करीबन 96 लोगों की जान चली गई थी।

जितेंद्र ने बताया कि यह बात 1976 की है। वह इसी फ्लाइट में सफर करने वाले थे लेकिन पत्नी शोभा का करवा चौथ व्रत, जिसकी वजह से उनकी यह फ्लाइट छूट गई थी और यह फ्लाइट बाद में उनकी आंखों के सामने ही क्रैश हो गई थी। जितेंद्र ने बताया कि हमारी 7:00 बजे की फ्लाइट थी लेकिन उन्हें पता चला कि फ्लाइट करीब 2 घंटे लेट हो गई थी।

जितेंद्र आगे बताते हैं कि “उस दिन करवा चौथ भी था, तो शोभा का व्रत भी था। मैंने सोचा कि फ्लाइट 2 घंटे लेट है। इतनी देर में तो चांद भी निकल आएगा, तो क्यों ना मैं घर जाकर शोभा का व्रत खोलने में मदद कर दूँ।” जितेंद्र आगे बताते हैं कि “मैंने फिर शोभा को कॉल किया। मैंने कहा फ्लाइट लेट है। अब यह 8:30-9:00 बजे तक जाएगी। चांद निकल रहा है कि नहीं। निकल रहा है तो देख लो खत्म कर लेते हैं किस्सा।”

जितेंद्र ने आगे बताया कि “वह घर पहुंचे लेकिन चांद नहीं निकला था। शोभा भी भी चांद का इंतजार कर रही थी। इसलिए वह दोबारा एयरपोर्ट भी नहीं जा पाए। इसी बीच जब वह अपने घर की बालकनी में गए, तो उन्हें आसमान में एक आग का गोला दिखाई दिया। बाद में पता चला कि वह चेन्नई जाने वाली फ्लाइट थी जो क्रैश हो गई।”

Related Articles

Back to top button