स्वास्थ्य

कैसे खाएं बादाम, छीलकर या बिना छीले? जानिए क्या है खाने का सही तरीका

बादाम का सेवन करना हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण बताया जाता है क्योंकि बादाम का सेवन किया जाए तो इससे हमारे शरीर को कई प्रकार के पोषक तत्व प्राप्त होते हैं। बादाम में मौजूद पोषक तत्व फाइबर, प्रोटीन, विटामिन ई, कैल्शियम और जिंक, हमारे मस्तिष्क, आंखों, हड्डियों और शरीर को पोषण देकर उन्हें हेल्दी बनाते हैं। इतना ही नहीं बल्कि बादाम का सेवन करने से कई स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां दूर हो जाती हैं।

बादाम शुरुआत से ही हमारे पौष्टिक आहार का हिस्सा रहा है। बादाम खाने से एक नहीं बल्कि अनेकों फायदे मिलते हैं। आयुर्वेद के अनुसार, मीठे बादाम खाने से वात दोष शांत होता है। इसके अलावा मांसपेशियां मजबूत रखने के साथ ही त्वचा जवां बनाए रखता है। परंतु क्या आपको इस बात का पता है कि आखिर बादाम खाने का सही तरीका क्या है?

बादाम छीलकर खाना चाहिए या बिना छीले? बहुत से लोग ऐसे हैं, जो बादाम को छीलकर खाते हैं। वहीं बहुत से लोग ऐसे हैं जो दूध या पानी में भिगोकर बादाम का सेवन करते हैं। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से बादाम खाने का सही तरीका क्या है, इस विषय में बताने वाले हैं।

बादाम भिगोकर और छीलकर ही खाना चाहिए

सबसे पहले तो आप यह जान लीजिए कि हमेशा आपको ऑर्गेनिक बादाम ही खरीदने चाहिए क्योंकि बादाम के छिलके को पचाना काफी मुश्किल होता है। इसी वजह से आयुर्वेद में भी यह बताया गया है कि बादाम को भिगोकर और उसके छिलके हटाकर बादाम का सेवन करना चाहिए।

अगर आप बादाम को छीलकर खाते हैं तो यह अच्छी तरह से पच जाता है। इतना ही नहीं बल्कि बादाम को इस प्रकार से खाने से उसमें छिपे हुए सभी पोषक तत्व शरीर को लगते हैं। आपको बता दें कि बादाम विटामिन ई, जिंक, कैल्शियम, मैग्नीशियम और ओमेगा 3 फैटी एसिड का बेहतरीन स्त्रोत होता है।

सूखे बादाम खाने से पित्त की मात्रा बढ़ती है

अगर आप बादाम को बिना भिगोए और बिना छीले खाते हैं तो इससे खून में पित्त की मात्रा बढ़ने लगती है। बादाम का सेवन करने का सबसे बेहतर तरीका यह है कि आप उसे गुनगुने पानी में रात भर भीगने के लिए रख दीजिए और सुबह उठकर आप बादाम को छीलकर इसका सेवन करें।

आप चाहे तो बादाम के साथ किशमिश और खजूर का सेवन भी कर सकते हैं। आपको इस बात का ध्यान रखना होगा कि आप एक दिन में करीब 10 बदाम ही खाएं।

बादाम के छिलके में होता है टैनिन

आपको बता दें कि बादाम के छिलके में टैनिन पाया जाता है, जो पोषक तत्व को अवशोषित होने से रोकने का काम करता है। जब आप बादाम को भिगोकर उसके छिलके निकालने के बाद सेवन करते हैं, तो बादाम के सारे पोषक तत्वों का लाभ आपको प्राप्त होता है।

खाली पेट बादाम का सेवन ना करें

आपको खाली पेट बादाम का सेवन करने से बचना चाहिए क्योंकि खाली पेट बादाम खाने से पित्त बढ़ता है। इतना ही नहीं बल्कि पाचन से संबंधित परेशानियां भी होने की संभावना अधिक रहती हैं। अगर आप खाली पेट हैं, तो ऐसी स्थिति में सब्जियों और फल के साथ बादाम का सेवन करें।

बादाम के फायदे

बादाम में एंटी ऑक्सीडेंट की मात्रा प्रचुर पाई जाती है। अगर आप नियमित तौर पर भीगे हुए बादाम का सेवन करते हैं, तो इससे शरीर का वजन कम करने में सहायता प्राप्त होती है। इतना ही नहीं बल्कि भीगे हुए बादाम में विटामिन B17 और फोलिक एसिड भी मौजूद होता है, जो कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी से हमें सुरक्षित रखने में मदद करता है और यह शरीर में ट्यूमर की वृद्धि रोकने की क्षमता भी रखता है।

Related Articles

Back to top button