धार्मिक

राशिफल 11 अप्रैल: आज महादेव की कृपा से इन 5 राशियों को होगी शुभ फल की प्राप्ति, मेहनत लाएगी रंग

आज हम आपको सोमवार 11 अप्रैल का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।

आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 11 अप्रैल 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

आज दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। पति-पत्नी के बीच अच्छे संबंध बने रहेंगे। घर का माहौल खुशहाल बनेगा। अगर आप साझेदारी में कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा, आगे चलकर आपको इसका बेहतरीन फायदा मिल सकता है। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिलने की पूरी उम्मीद नजर आ रही है। बड़े अधिकारियों की कृपा दृष्टि बनी रहेगी। अधूरे काम पूरे होंगे। महत्वपूर्ण मामलों में फैसला लेने में सक्षम हो सकते हैं। जरूरतमंदों की मदद करने का मौका मिलेगा। आप अपने सोचे हुए कामों को समय पर पूर्ण कर पाएंगे।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आपको अपनी वाणी पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। किसी से भी बातचीत करते समय शब्दों पर ध्यान दीजिए अन्यथा वाद-विवाद हो सकता है। ऑफिस के काम से लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ेगा, यात्रा के दौरान वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें अन्यथा दुर्घटना होने की आशंका बन रही है। अगर आप कोई महत्वपूर्ण फैसला ले रहे हैं, तो सोच-विचार जरूर करें। आज आप खुद को अकेला पाएंगे और सही-गलत का निर्णय करने में असमर्थ महसूस करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। परिवार वालों के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं। ईश्वर की भक्ति से मन की शांति मिलेगी। जीवनसाथी आपका पूरा सहयोग करेगा।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

आज आपका दिन बेहतरीन साबित होगा। आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी होने की संभावना है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। व्यापार में मन मुताबिक लाभ कमाने में सफल रहेंगे। कारोबार में बरकत होगी। आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। घर का माहौल खुशहाल बना रहेगा। माता-पिता की सेहत में सुधार आएगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। आपके वेतन में वृद्धि होने की संभावना बन रही है। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी में शिक्षकों की मदद मिलेगी।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

आज आपको सफलता के नए-नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं, जिन्हें पहचान कर लाभ उठाना चाहिए। अगर आप कोई निवेश करना चाहते हैं, तो आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने सभी कार्यों को योजनाओं के तहत पूरा करेंगे, जिससे आपको अच्छा लाभ भी प्राप्त होगा। किसी रिश्तेदार से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है, जिससे घर का माहौल खुशहाल बनेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छी जगह घूमने की योजना बना सकते हैं। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। विवाह योग्य लोगों को अच्छे रिश्ते मिल सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

आज आपका दिन काफी संघर्षपूर्ण रहेगा। कार्य क्षेत्र में किसी जरूरी काम को पूरा करने में अधिक समय लग सकता है। बड़े अधिकारियों की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। आप अपनी कीमती चीजों को संभाल कर रखें। अगर आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा रहे हैं, तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य नरम-गरम रहेगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। आज पैसों का उधार लेन-देन करने से बचना होगा। गुप्त शत्रु आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे, इसलिए सतर्क रहें।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज आपका दिन पहले से बेहतर नजर आ रहा है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आप अपनी मेहनत से अधूरे कामों को पूरा कर सकते हैं। विद्यार्थियों को किसी प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी, तभी आपको सफलता मिल सकती है। आप किसी भी महत्वपूर्ण मामले में जल्दीबाजी से फैसला ना लें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार वालों के साथ हंसी-खुशी समय व्यतीत करेंगे। अचानक दूर संचार माध्यम से खुशखबरी मिलने की उम्मीद है।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

आज आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लगेगा। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को लाभदायक समझौते हाथ लग सकते हैं। अगर आप किसी महत्वपूर्ण दस्तावेज पर हस्ताक्षर कर रहे हैं, तो ठीक प्रकार से पढ़ लीजिए ताकि भविष्य में परेशानी का सामना ना करना पड़े। प्रेम जीवन की स्थिति अच्छी नजर आ रही है। आप अपने साथी के साथ रोमांटिक पल व्यतीत करेंगे। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वाहन सुख की प्राप्ति होगी। आपको अपनी आमदनी के अनुसार घरेलू खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा भविष्य में आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

आज व्यापार से जुड़े हुए लोगों का दिन अच्छा नजर आ रहा है। आप सफलता के मार्ग पर तेजी से आगे बढ़ेंगे। जो लोग काफी लंबे समय से नौकरी की तलाश में दर-दर भटक रहे थे, उन्हें कोई अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। अगर आप कोई बड़ा निवेश करना चाहते हैं, तो सोच विचार जरूर करें। घर का माहौल ठीक रहेगा। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। जीवनसाथी का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। कमाई के जरिए बढ़ेंगे। आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। घर के किसी सदस्य की तरक्की की खुशखबरी मिलने की उम्मीद है।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

आज कार्य क्षेत्र में कुछ बदलाव हो सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। अगर आपने पहले कोई निवेश किया है, तो उसका अच्छा फायदा मिलता हुआ नजर आ रहा है। दांपत्य जीवन में सुख मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। परिवार वालों के साथ कहीं जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी इसलिए फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखना होगा। आपके कुछ जरूरी काम बनते बनते अधूरे रह सकते हैं, जो आपकी चिंता का कारण बनेंगे। दोस्तों की पूरी मदद मिलेगी। अचानक बच्चों की तरफ से तरक्की की खुशखबरी मिलने की उम्मीद है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। प्यार के मामले में आप भाग्यशाली साबित होंगे। बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। आप अपनी मेहनत से कठिन से कठिन कार्य आसानी से पूरे कर सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट प्राप्त हो सकता है। परिवार में धार्मिक आयोजन होंगे। कोर्ट-कचहरी से संबंधित कामों में आपको सफलता हासिल होगी। धार्मिक यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिलेगा। व्यापार में मन मुताबिक लाभ मिल सकता है। छोटे-मोटे व्यापारियों के ग्राहकों में बढ़ोतरी होगी।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आप अपने सभी कामों को कम समय में पूर्ण करेंगे। रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। छात्रों का पढ़ाई के प्रति ध्यान बढ़ेगा। आपके कमीशन में बढ़ोतरी होगी। व्यापार में मुनाफा प्राप्त करने में सफल रहेंगे। नौकरी करने वाले लोगों को पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। आप आत्मविश्वास से मजबूत नजर आ रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में लोकप्रियता बढ़ेगी।

Related Articles

Back to top button