8वीं फेल लड़के ने खड़ी कर दी 2000 करोड़ रुपए की कंपनी, बेहद दिलचस्प है त्रिशनित अरोड़ा की कहानी

दुनिया में हर किसी इंसान का यही सपना होता है कि उसका बच्चा पढ़-लिखकर एक कामयाब इंसान बने। माता-पिता अपने बच्चों को अच्छी पढ़ाई-लिखाई कराते हैं, जिससे आगे चलकर उनका बच्चा नई ऊंचाइयों पर पहुंच सके। परंतु माता-पिता को जो उम्मीद होती है कई बार उनका बच्चा उसे पूरा नहीं करता। जब कोई बच्चा स्कूल के दिनों में अच्छा नहीं करता है तो ऐसी स्थिति में मान लेते हैं कि वह भविष्य में भी कुछ खास नहीं कर सकेगा।
वहीं जब स्कूल के दिनों में कोई बच्चा फेल हो जाता है तो ऐसी स्थिति में वह काफी निराश हो जाता है। उसे अपनी जिंदगी बेकार सी लगने लगती है। लेकिन पढ़ाई में सफल ना होने का मतलब यह नहीं है कि आप अपने जीवन में कामयाब नहीं हो सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे लड़के के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने पढ़ाई में कुछ खास नहीं किया। लेकिन इसके बावजूद भी उसने अपने माता-पिता का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया।
दरअसल, आज हम आपको जिस लड़के के बारे में बता रहे हैं उसका नाम त्रिशनित अरोड़ा है। इनका पढ़ाई में बिल्कुल मन नहीं लगता था, जिसके चलते माता-पिता काफी चिंतित रहते थे परंतु उन्होंने महज 23 साल की उम्र में ही एक अलग ही मुकाम हासिल किया।
मध्यम परिवार में जन्मे थे त्रिशनित अरोड़ा
त्रिशनित अरोड़ा का जन्म लुधियाना के मध्यम परिवार में हुआ था। इनका बचपन में पढ़ाई में बिल्कुल भी मन नहीं लगता था, जिसके चलते उनका परिवार परेशान रहता था। भले ही त्रिशनीत का मन बचपन से ही पढ़ाई में नहीं लगता था परंतु इनकी रूचि कंप्यूटर में बहुत अधिक थी, जिसके चलते वह दूसरे विषयों की किताब खोल कर भी नहीं देखा करते थे, जिसके परिणाम स्वरूप आठवीं तक की परीक्षा को भी वह पास ना कर सके।
त्रिशनीत के माता-पिता ने खूब प्रयास किया परंतु वह नहीं माने। फेल होने के बाद त्रिशनीत ने रेगुलर पढ़ाई छोड़ दी और कॉरेस्पॉन्डेंस से इन्होंने 12वीं तक की पढ़ाई की। त्रिशनित ने कंप्यूटर में ही अपना करियर बनाने का निर्णय ले लिया था। जब त्रिशनीत की उम्र महज 19 वर्ष की थी तब उन्हें अपने काम के लिए ₹60000 का चेक मिला था। आगे उन्होंने एथिकल हैकिंग के क्षेत्र में खूब नाम कमाया।
8वीं फेल लड़के ने खड़ी कर दी करोड़ों की कंपनी
त्रिशनीत एक एथिकल हैकर हैं। हैकिंग के जरिए त्रिशनीत ने जितना भी काम किया वह सभी पैसे अपनी कंपनी खड़ी करने में लगा दिया। उन्होंने “टैक सिक्योरिटी” नाम की कंपनी खड़ी की। जी हां, त्रिशनित अरोड़ा साइबर सिक्योरिटी कंपनी “टैक सिक्योरिटी” के सीईओ हैं। आज इनकी कंपनी करोड़ों रुपए का व्यापार करती है।
लिख चुके हैं हैकिंग पर कई किताबें
आपको बता दें कि “टैक सिक्योरिटी” आज देश के कोने कोने में फैली हुई है। यहां तक कि मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस भी इनकी क्लाइंट है। इसके अलावा यह कंपनी बड़ी सरकारी अधिकारियों के लिए भी काम करती है।
8वीं फेल त्रिशनित बताते हैं कि अगर हम किसी चीज को लेकर जुनून रखते हैं और पूरी मेहनत से अपने सपने की तरफ बढ़ते हैं, तो हमें सफल होने से कोई नहीं रोक सकता। त्रिशनित हैकिंग पर “हैकिंग टॉक विद त्रिशनित अरोड़ा”, “दि हैकिंग एरा” जैसी शानदार किताबें भी लिख चुके हैं।