समाचार

घर में काम करने वाले राजमिस्त्री को दिल दे बैठी महिला, पति को मिला पत्नी का आपत्तिजनक Video

राज मिस्त्री के प्यार में पड़ी 3 बच्चों की मां, पति बोला-वो कहती थी सिर्फ मेरी है, पर उसने मिस्त्री संग भी..

जब व्यक्ति किसी से सच्चा प्यार करता है तो वह सामने वाले का रंग-रूप, कद काठी और औदा नहीं देखता। एक ऐसा ही मामला बिहार की राजधानी पटना जिले के मसूढ़ी इलाके से आया है, जहां पर मकान निर्माण करने वाले राजमिस्त्री के साथ महिला प्यार में पड़ गई। तीन बच्चों की मां होने के बावजूद महिला को दो बच्चों के पिता राजमिस्त्री से इश्क हो गया और दोनों एक दूसरे से मिलने जुलने लगे। जब ये बात महिला के पति को मालूम हुई तो वह दंग रह गया। यह मामला उस इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है। वही बात पुलिस तक पहुंच गई है। आइए जानते हैं इस पूरी घटना के बारे में

ऐसे शुरू हुई महिला और राजमिस्त्र की प्रेम कहानी
दरअसल, पटना जिला के मसूढ़ी इलाके के एक शख्स ने अपने मकान में निर्माण का काम शुरू कराया। इस दौरान उसने एक राज मिस्त्री को भी अपने यहां बुलाया जिसका लगातार आना जाना होने लगा। रिपोर्ट की मानें तो मिस्त्री करीब 3 साल से शख्स के मकान का निर्माण कर रहा था। इसी बीच राजमिस्त्री और मकान मालिक की पत्नी के बीच प्यार हो गया। इतना ही नहीं बल्कि दोनों के बीच प्यार इस हद तक पहुंच गया कि दोनों ने शारीरिक संबंध बना लिए और फिर धीरे-धीरे यह दोनों लोगों की नजरों में भी आने लगे।

आपत्तिजनक हालत में दोनों का वीडियो
जब लोगों के इस प्रेमी जुड़े के प्यार की भनक लगी तो हर कोई इन पर नजर रखने लगा। इसी बीच दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया और एक शख्स ने दोनों का वीडियो बना लिया और उस मकान मालिक यानी कि महिला के पति तक इस वीडियो को पहुंचा दिया। जैसे ही शख्स ने पत्नी का इस तरह का वीडियो देखा तो वह हैरान रह गया।

रिपोर्ट की मानें तो महिला का प्रेमी भी दो बच्चों का बाप है। दोनों का वीडियो वायरल होने के बाद गांव के लोग काफी गुस्से में है। इतना ही नहीं बल्कि कुछ लोगों ने तो राजमिस्त्री को पकड़कर पिटाई भी कर दी और इसके बाद उसे बंधक बना लिया गया। ‌

गुनाह करने के बावजूद महिला को नहीं छोड़ना चाहता पति
इसी बीच मामला पुलिस तक पहुंच गया और पुलिस महिला और उसके प्रेमी को थाने लेकर आ गई। यहीं पर प्रेमी ने खुलासा किया कि, वह करीब 2 से 3 साल तक शख्स के घर में काम कर रहा था। इसी दौरान उसकी मकान मालिक की पत्नी से मुलाकात हुई और मामला आगे बढ़ा।

सारी सच्चाई जानने के बाद महिला के पति ने कहा कि, “वो कहती थी सिर्फ मेरी है, लेकिन उसने तो मिस्त्री के साथ ही संबंध बना लिए, अब मैं क्या करूं।” हालाँकि इतना कुछ हो जाने के बाद भी शख्स केस करने के लिए तैयार नहीं है। बस वह अपनी पत्नी को थाने से छोड़ देने का आग्रह कर रहा है। वहीं पुलिस ने अभी मामले की पूरी तरह जाँच करने की बात कही है।

Related Articles

Back to top button