मनोरंजन

फिल्मों में आने से पहले काफी अलग दिखते थे आपके पसंदीदा Star Kids, तस्वीरें देखकर खा जाएंगे धोखा

बॉलीवुड इंडस्ट्री में बेहतरीन कलाकारों की कोई कमी नहीं है। इस इंडस्ट्री में एक से बढ़कर एक कलाकार मौजूद है। अगर हम स्टार किड्स के बारे में बात करें तो, फिल्म इंडस्ट्री के अंदर डेब्यू कर चुके इन स्टार किड्स के फैंस इनके बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं। आखिर फिल्मों में कदम रखने से पहले यह स्टार किड्स कैसे दिखते थे? इनका लुक पहले से कितना बदल गया? इसी तरह की बहुत सी बातें हैं जो फैंस जानने के लिए बेताब रहते हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे सितारों की पुरानी तस्वीरें दिखाने जा रहे हैं, जिनका लुक पहले कुछ और था और फिल्मों में आने के बाद इनका लुक काफी बदल गया।

आलिया भट्ट

जैसा कि आप सभी लोग इस तस्वीर को देख रहे हैं। इस तस्वीर के अंदर सोनी राजदान के साथ अभिनेत्री आलिया भट्ट हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपने कदम रखने से पहले आलिया भट्ट कुछ इस तरह दिखाई देती थी।

सारा अली खान

अभिनेत्री सारा अली खान ने फिल्म “केदारनाथ” से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। बॉलीवुड इंडस्ट्री के नवाब कहे जाने वाले अभिनेता सैफ अली खान और 80 के दशक की अभिनेत्री अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान ने फिल्मों में कदम रखने से पहले अपना वजन काफी कम किया था। यह पहले काफी अलग नजर आतीं थीं, लेकिन फिल्मों में एंट्री करने के बाद इनका लुक बिल्कुल बदल गया है।

सोनाक्षी सिन्हा

अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा को कौन नहीं जानता? इन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अच्छा खासा नाम कमाया है। इनकी बेहतरीन एक्टिंग और खूबसूरती के लाखों दीवाने हैं। जैसा कि आप लोग अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की ये पुरानी तस्वीर देख रहें हैं। इस तस्वीर में इनको पहचानना काफी मुश्किल है। फिल्म “दबंग” के बाद इनका लुक काफी बदल गया है। सोनाक्षी सिन्हा पहले वजन में कुछ ज्यादा ही थीं।

सुहाना खान

सुहाना खान फिल्मों में जल्द ही अपने कदम रखने वालीं हैं। बॉलीवुड इंडस्ट्री के किंग खान कहे जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान की यह तस्वीर कुछ साल पुरानी है। अगर हम पहले की तुलना में अब की बात करें तो, अब इनका लुक काफी बदल गया है। यह पहले से ज्यादा खूबसूरत दिखाई देतीं हैं।

सोनम कपूर

अभिनेत्री सोनम कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और यह खूबसूरत और बेहतरीन अभिनेत्री की श्रेणी में आतीं हैं। सोनम कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहतीं हैं। इस अभिनेत्री का लुक पहले से काफी बदल चुका है।

जान्हवी कपूर

जान्हवी कपूर बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री श्रीदेवी की बड़ी बेटी हैंm और इनके पिता का नाम बोनी कपूर है, जो कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं। फिल्मों में अपने कदम रखने से पहले अभिनेत्री जान्हवी कपूर का लुक कुछ ऐसा था और फिल्मों में एंट्री करने के बाद इनका लुक पूरी तरह से बदल गया। शायद आप लोगों को इस तस्वीर में इनको पहचाना काफी मुश्किल होगा।

उपरोक्त आपको आपके पसंदीदा स्टार किड्स फिल्मों में एंट्री करने से पहले कैसे दिखाई देते थे, इसकी जानकारी बताई गई है। आपका इनमें से कौन सा पसंदीदा स्टार है? हमको कमेंट में जरूर बताएं।

Related Articles

Back to top button