राशिफल 12 अप्रैल: इन 7 राशियों के लिए खुशियां लाया है दिन, बजरंगबली का रहेगा विशेष आशीर्वाद

आज हम आपको मंगलवार 12 अप्रैल का राशिफल बताने वाले हैं। राशिफल का हमारे जीवन में बहुत महत्व माना गया है। राशिफल के माध्यम से हम भविष्य में होने वाली घटनाओं का पहले से अनुमान लगा सकते हैं। राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है।
आज के राशिफल में आपके लिए परिवार, नौकरी, व्यापार, लेन-देन और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी दैनिक योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब हो सकते हैं। तो पढ़िए राशिफल 12 अप्रैल 2022 और जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा।
मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी मत कीजिए अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। आपको यही सलाह दी जाती है कि आप अपने सभी कार्य योजनाओं के तहत पूरा करें इससे आपको अच्छा लाभ मिलेगा। विद्यार्थियों को कठिन विषयों पर फोकस करने की आवश्यकता है। किसी विषय में आ रही समस्या शिक्षकों की मदद से दूर हो जाएगी। घर में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद आपके साथ रहेगा। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे।
वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज आपका दिन बेहद उत्तम नजर आ रहा है। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। माता-पिता की सेहत अच्छी रहेगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से लाभ उठा सकते हैं। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। आप अपनी कड़ी मेहनत से अधूरे कामों को पूरा करेंगे। शादीशुदा जिंदगी में खुशियां बनी रहेंगी। बेरोजगारों को नौकरी मिल सकती है। पैतृक संपत्ति से लाभ मिलने की उम्मीद है। नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज आपकी कोई अधूरी इच्छा पूरी हो सकती है। जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होंगी। ईश्वर की भक्ति में आपका अधिक मन लगेगा। माता-पिता के साथ किसी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। आपको बाहर के खानपान से परहेज करने की आवश्यकता है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं। बच्चों की तरफ से खुशखबरी मिलेगी। अगर आपने पहले किसी को पैसा उधार दिया है, तो वह वापस मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में थोड़ी मेहनत में अधिक फल की प्राप्ति होगी। बड़े अधिकारी आपके कामों से बेहद खुश रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई विवाद चल रहा है, तो शुभ समाचार मिल सकता है।
कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज आपका दिन पहले से अच्छा रहेगा। परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को मन मुताबिक सफलता मिल सकती है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। नौकरी के क्षेत्र में सहकर्मियों की मदद से आपके अधूरे काम पूरे हो सकते हैं। बड़े अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल बने रहेंगे। रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। विदेश में काम करने वाले लोगों को अच्छा लाभ मिलेगा। अगर आप कहीं पैसा निवेश करना चाहते हैं, तो आज का दिन अच्छा नजर आ रहा है इसका आगे चलकर आपको बेहतरीन फायदा मिलेगा। भाई-बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।
सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज आर्थिक दृष्टि से आपका दिन ठीक नजर आ रहा है। धन कमाने के मौके हाथ लग सकते हैं, जिन्हें पहचान कर फायदा उठाएं। आपके अच्छे व्यवहार की लोग तारीफ करेंगे। नौकरी के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। अचानक व्यापार के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, आपके द्वारा की गई यात्रा सफल रहेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन ठीक नहीं है। किसी पुरानी बीमारी को लेकर आप थोड़े परेशान हो सकते हैं।
कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। घर-परिवार का माहौल ठीक रहेगा। जरूरत पड़ने पर परिवार के सदस्य आपका पूरा साथ देंगे। आपको अपने लक्ष्य पर फोकस करने की आवश्यकता है। नौकरी के क्षेत्र में कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आप अपनी वाणी की मधुरता बनाए रखें। खास लोगों से जान पहचान हो सकती है, जिसका आगे चलकर आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बना सकते हैं।
तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आपका दिन थोड़ा कठिन नजर आ रहा है। किसी महत्वपूर्ण कार्य में कोई बाधा उत्पन्न हो सकती है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे। जीवनसाथी से किसी बात को लेकर कहासुनी हो सकती है। आपको अपनी वाणी और गुस्से पर कंट्रोल रखने की आवश्यकता है। जो लोग नौकरी की तलाश में इधर-उधर भटक रहे हैं, उनको थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। आप अपनी कोशिश जारी रखें, आपको सफलता जरूर मिलेगी। आप किसी भी प्रकार के वाद विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। अचानक आर्थिक फायदा होने के योग बन रहे हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज आपका दिन बेहद उत्तम रहेगा। कामकाज में लगातार तरक्की मिलेगी। कार्यों में आ रही बाधा खत्म हो सकती है। आपकी सोच सकारात्मक रहेगी। कार्य क्षेत्र में आप अपने विरोधियों को परास्त करेंगे। पदोन्नति के साथ वेतन में वृद्धि होने की खुशखबरी मिल सकती है। रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल रहेंगे। विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में अच्छा नतीजा मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से छुटकारा मिलेगा। घर की आर्थिक स्थिति मजबूत बनाने में आप सफल रहेंगे।
धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज अगर आप कोई साझेदारी में व्यापार शुरू करना चाहते हैं, तो दिन अच्छा है इसका आपको अच्छा फायदा मिलेगा। किस्मत का भरपूर साथ मिलने वाला है। आप अपनी मधुर वाणी से दूसरों का दिल जीत सकते हैं। पति-पत्नी के बीच चल रहे तनाव खत्म होंगे। अचानक कमाई के जरिए बढ़ सकते हैं। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। बच्चों की तरफ से टेंशन दूर होगी। घरेलू जरूरतों की पूर्ति होगी। परिवार के सदस्यों के साथ किसी अच्छी जगह घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में सुधार आएगा।
मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज आपका दिन बेहतर परिणाम लेकर आया है। कारोबार को आगे बढ़ाने की नई योजनाएं बना सकते हैं। अचानक घर में मेहमानों का आगमन होगा, जिससे घर में चहल-पहल बनी रहेगी। विषम परिस्थितियों का आप डटकर सामना करेंगे। आत्मविश्वास मजबूत नजर आ रहा है। परिवार के किसी सदस्य से खुशखबरी मिल सकती है। प्रेम जीवन में बेहतर तालमेल बने रहेंगे। रहन-सहन में बदलाव हो सकते हैं। मित्रों के सहयोग से अधूरे काम पूरे होंगे। विदेश में काम करने वाले लोगों को शुभ फल की प्राप्ति होगी।
कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज आपका दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आपको फालतू के खर्चों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। आज आप कोई भी बड़ा निवेश मत कीजिए अन्यथा नुकसान झेलना पड़ सकता है। प्यार के मामले में आप बेहद भाग्यशाली साबित होंगे, बहुत ही जल्द आपका प्रेम विवाह हो सकता है। आज नौकरी के क्षेत्र में कामकाज का दबाव अधिक रहेगा, जिससे शारीरिक थकान और कमजोरी महसूस हो सकती है। सहकर्मियों की मदद मिलेगी। पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। अगर कोर्ट कचहरी से जुड़ा हुआ कोई मामला चल रहा है, तो फैसला आपके पक्ष में आएगा।
मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज आर्थिक मोर्चे पर समय बहुत जबरदस्त नजर आ रहा है। काफी लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। पूजा-पाठ में अधिक मन लगेगा। किसी पुराने नुकसान की भरपाई कर सकते हैं। आप अपनी कड़ी मेहनत से अधूरे कामों को पूरा करेंगे। सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप किसी भी अजनबी पर आंखें मूंदकर भरोसा मत कीजिए अन्यथा धोखा मिल सकता है। मौसम में परिवर्तन होने की वजह से स्वास्थ्य थोड़ा नरम-गरम रहेगा।