कपूर खानदान की 8 बहुएं जो ग्लैमर दुनिया से रहती है कोसों दूर, कैमरे के सामने आना भी नहीं पसंद

कपूर खानदान वो परिवार है जिसके बिना बॉलीवुड अधूरा माना जाता है, क्योंकि इस परिवार से हर एक शख्स बॉलीवुड इंडस्ट्री से जुड़ा हुआ है और हर किसी ने हिंदी सिनेमा में एक बड़ा मुकाम हासिल किया। पृथ्वीराज कपूर से लेकर शम्मी कपूर, शशि कपूर, रणधीर कपूर और ऋषि कपूर हर किसी ने बॉलीवुड इंडस्ट्री में अपना नाम कमाया। इस परिवार की बहुएं भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हुई है। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने कई फिल्मों में काम किया।
अब कपूर खानदान की बहू बनने जा रही आलिया भट्ट को भी भला कौन नहीं जानता। लेकिन इस परिवार में कुछ बहुएं हैं जो लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करती। जी हां.. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कपूर खानदान की उन्हीं बहुओं के बारे में जो आलीशान जिंदगी जीती है लेकिन कैमरे के सामने आने से कतराती है। आइए जानते हैं कौन है ये बहुएं?
जेनिफर केंडल
कपूर खानदान के मशहूर अभिनेता शशि कपूर ने जेनिफर केंडल से शादी रचाई थी। जेनिफर केंडल एक विदेशी मूल की महिला थी।. कपूर खानदान से जुड़ने के बावजूद जेनिफर केंडल लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करती। शशि कपूर और जेनिफर कैंडल तीन बच्चों के माता-पिता थे। उनके बच्चों का नाम करण कपूर, कुणाल कपूर और बेटी संजना कपूर है।
प्रीति कपूर
शम्मी कपूर के बेटे आदित्य राज कपूर की पत्नी प्रीति कपूर भी ग्लैमरस दुनिया से दूर रहती है और ना ही उन्हें फिल्मी दुनिया में आना पसंद है। इतना ही नहीं बल्कि उन्हें कभी भी किसी पार्टी या किसी इवेंट में भी स्पॉट नहीं किया गया।
लारा टार्लिंग
अभिनेता शशि कपूर और जेनिफर कैंडल के बेटे करण कपूर की पत्नी लारा टार्लिंग भी कभी लाइमलाइट में नहीं आई। कपूर खानदान से जुड़े हर सदस्य को लाइमलाइट में रहना पसंद है लेकिन लारा इन सब चीजों से अलग रहती है।
आरती सभरवाल
बता दें, राज कपूर के बेटे राजीव कपूर की पत्नी आरती सभरवाल भी कैमरे के सामने आना पसंद नहीं करती। राजीव कपूर और आरती की शादी 2003 में हुई थी लेकिन 2 साल बाद ही इनका रिश्ता टूट गया, हालांकि इसके बाद आरती सभरवाल कभी भी लाइमलाइट में नहीं आई।
कृष्णा मल्होत्रा कपूर
राज कपूर की पत्नी कृष्ण मल्होत्रा कपूर भी इस लिस्ट में शामिल है। इतने बड़े खानदान की बहू होने के बावजूद कृष्णा मल्होत्रा कपूर को लाइमलाइट में आने का कोई शौक नहीं रहा। बता दे साल 2019 में कृष्णा कपूर इस दुनिया को छोड़ कर चली गई।
शीना सिप्पी
मशहूर अभिनेता शशि कपूर के छोटे बेटे कुणाल कपूर की पत्नी शीना शिप्पी भी लाइमलाइट में नहीं रहती। दिलचस्प बात यह है कि, शीना सिप्पी के पिता रमेश सिप्पी एक मशहूर डायरेक्टर है लेकिन उनकी बेटी कपूर खानदान की बहू होने के बावजूद लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं करती।
रामसरनी मेहरा कपूर
लीजेंड अभिनेता राज कपूर की मां और पृथ्वीराज कपूर की पत्नी रामसरनी मेहरा कपूर भी लाइमलाइट में नहीं रही। जहां उनके बेटे और पति फिल्म दुनिया का बड़ा नाम है तो वहीं रामसरनी मेहरा इन सब चीजों से हमेशा दूर रही। साल 1923 में पृथ्वीराज के साथ शादी के बंधन में बंधी रामसरनी ने कभी खुद को लाइमलाइट में नहीं रखा।
नीला देवी कपूर
बता दें, शम्मी कपूर ने पहली शादी अभिनेत्री गीता बाली के साथ की थी। हालाँकि उनकी पहली पत्नी की मौत हो गई थी। इसके बाद उन्होंने दूसरी शादी नीला देवी के साथ रचाई थी। बता दे नीला देवी भी कपूर खानदान की एक ऐसी बहु थी जिन्हें लाइमलाइट में रहना पसंद नहीं था।