रईसी में अंबानी को भी फेल करता है साउथ का ये सुपरस्टार,350 से ज्यादा महंगी गाड़ियों का है मालिक

अगर कभी भी अमीर व्यक्तियों की चर्चा होती है, तो उसमें मुकेश अंबानी का नाम जरूर आता है। मुकेश अंबानी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। मौजूदा समय में मुकेश अंबानी के पास धन-दौलत की कोई भी कमी नहीं है। पूरी अंबानी फैमिली ही अपनी जिंदगी शानदार और आलीशान तरीके से व्यतीत करती है। मुकेश अंबानी आज उस जगह पर खड़े हैं, जहां से वह दुनिया की कोई भी चीज हासिल करने में वह सक्षम हैं।
अक्सर मुकेश अंबानी और उनका परिवार अपनी लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में छाया रहता है परंतु आज हम आपको एक ऐसे सुपरस्टार के बारे में बताने वाले हैं, जिसके ठाट-बाट अंबानी से बिल्कुल भी कम नहीं है। यह सुपरस्टार आज के समय में इतनी गाड़ियों का मालिक है कि उतनी गाड़ियां तो अंबानी के पास भी नहीं होगी। इसी वजह से इन दिनों इस सुपरस्टार की खूब मीडिया में चर्चा हो रही है।
अंबानी से कम नहीं है इस सुपरस्टार के ठाठ-बाट
दरअसल, आज हम आपको जिस सुपरस्टार के बारे में बता रहे हैं वह कोई और नहीं बल्कि मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार माने जाने वाले अभिनेता ममूटी (mammootty) हैं। इन्होंने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। उन्होंने शीर्ष अभिनेता के रूप में 380 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है।
बता दें कभी ममूटी वकालत में अपना करियर बनाना चाहते थे। उन्होंने एर्नाकुलम लॉ कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई की। इसके बाद 2 साल तक प्रैक्टिस भी किया। लेकिन किस्मत को शायद कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने वकालत छोड़ एक्टिंग में अपना करियर तलाशा। ममूटी एकमात्र मलयालम अभिनेता हैं। जिन्हें तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया जा चुका है।
सुपरस्टार ममूटी के पास मौजूदा समय में किसी भी चीज की कमी नहीं है। वह वर्तमान समय में अरबों की संपत्ति के मालिक हैं, जिसके चलते वह अपनी जिंदगी राजाओं की तरह व्यतीत करते हैं। ममूटी को महंगी और कीमती गाड़ियों का भी बेहद शौक है। वर्तमान समय में ममूटी के पास 350 से भी अधिक महंगी और बेशकीमती गाड़ियां मौजूद हैं, जिसके चलते अक्सर वह सुर्खियों में छाए रहते हैं। उनकी गाड़ियों की कीमत अरबों रुपए में बताई जाती है।
ममूटी के पास है अंबानी से भी ज्यादा कीमती गाड़ियां
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ममूटी के पास अंबानी से भी ज्यादा कीमती गाड़ियां मौजूद हैं। उन्हें लेकर ऐसा कहा जाता है कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री के वह पहले सुपरस्टार अभिनेता हैं, जिन्होंने ऑडी कार खरीदी थी। ममूटी के कार कलेक्शन में टोयोटा लैंड क्रूज़र LC 200, फरारी, मर्सडीज और ऑडी के कई मॉडल, पोर्श, टोयोटा फॉर्च्यूनर, Mini Cooper S, F10 BMW 530d और 525d, BMW M3, Mitsubishi Pajero Sport, फॉक्सवैगन पैसेट X2 के अलावा ऑडी और जगुआर भी हैं। ममूटी के पास आयशर की एक कैरावैन भी है, जिसे उन्होंने मॉडिफाई कराया है।
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार वर्तमान समय में ममूटी के पास 350 से अधिक कीमती गाड़ियां हैं जिनकी कीमत करोड़ों में नहीं बल्कि अरबों में बताई जाती है। इसके अलावा ममूटी जिस बंगले में रहते हैं उसकी कीमत 4 करोड़ रुपए से भी अधिक बताई जाती है। उनका यह आलीशान घर कोच्चि में केसी जोसेफ रोड पर स्थित है जिसे उन्होंने 2012 में खरीदा था।