धार्मिक

आज बना शिव योग, किन राशियों का बदलेगा भाग्य? किसके जीवन में आएगी मुसीबतें? जानिए अपना हाल

मनुष्य अक्सर अपने जीवन की परिस्थितियों को लेकर काफी सोच-विचार में डूबा रहता है। हर मनुष्य यही चाहता है कि उसका समय हमेशा ठीक हो, परंतु ऐसा संभव नहीं हो सकता। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों में रोजाना छोटे-बड़े बदलाव होते रहते हैं। जिसके अनुसार व्यक्ति का जीवन प्रभावित होता है। ग्रहों की अच्छी और बुरी स्थिति के अनुसार ही व्यक्ति को अपने जीवन में फल की प्राप्ति होती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज शिव योग बन रहा है, इसके साथ ही दोपहर को यमघण्ट योग भी रहेगा। इस योग का आपकी राशियों पर कैसा प्रभाव पड़ेगा? किसको शुभ फल की प्राप्ति होगी और किसको मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है? आज हम आपको इसकी जानकारी देने जा रहे हैं।

मेष राशि (Aries, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ)

मेष राशि वाले जातकों को अपने कर्मों पर विश्वास रखना होगा। यदि आप अपने कामकाज मेहनत और लगन से करेंगे तो आपको सफलता अवश्य प्राप्त होगी। कार्यस्थल में कुछ लोग आपके कामकाज को नोटिस कर सकते हैं। प्रियजनों के साथ आप छोटी-मोटी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आप परिवार के लोगों के साथ धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। नौकरी के क्षेत्र में आपको अच्छा फायदा मिल सकता है। प्यार के मामले में आपका समय मिलाजुला रहेगा। आप अपने रिश्ते को मजबूत बनाने की कोशिश कीजिए। अचानक बच्चों की तरफ से शुभ सूचना मिल सकती है।

वृषभ राशि (Taurus, ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

वृषभ राशि वाले जातकों को लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। जिस कार्य में आप लंबे समय से कोशिश करते आ रहे हैं, उस काम में आपको सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी छवि में सुधार आएगा। आपको मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। प्रेम संबंधों में आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं। जीवन शैली में बदलाव आ सकता है, जो आपके लिए उपयुक्त रहेगा। खास लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। आप उत्तम भोजन का आनंद लेंगे। अचानक धन लाभ मिलने के योग बन रहे हैं।

मिथुन राशि (Gemini, का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)

मिथुन राशि वाले जातकों को अपने कामकाज में समझदारी दिखाने की जरूरत है। आप अपना कोई भी कार्य अधूरा ना छोड़े। आपको अपने लक्ष्यों को समझने की जरूरत है। अचानक किसी प्रिय व्यक्ति से वाद-विवाद हो सकता है, जिसकी वजह से आप काफी हताश रहेंगे। आपको अपने गुस्से पर काबू रखने की जरूरत है। बाहर के खानपान से दूर रहे। आपके मन में एक साथ बहुत से विचार उत्पन्न हो सकते हैं, जिसको लेकर आप काफी बेचैनी महसूस करेंगे। करियर में आपको विभिन्न अवसर प्राप्त होंगे, लेकिन आप थोड़ा उलझन महसूस करेंगे।

कर्क राशि (Cancer, ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

कर्क राशि वाले जातकों को अपने स्वभाव पर काबू रखने की जरूरत है। दोस्तों के साथ आप बेहतर तालमेल बनाए रखें। आपको प्यार पाने के लिए थोड़ा नम्र बनना पड़ेगा। जीवनसाथी का पूरा सहयोग मिल सकता है। घर-परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। आप अपने कामकाज की योजनाओं को ठीक प्रकार से समझने की कोशिश करेंगे। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। आर्थिक क्षेत्र में किए गए प्रयास काफी हद तक सिद्ध हो सकते हैं।

सिंह राशि (Leo, मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

सिंह राशि वाले जातकों का समय उत्तम रहेगा। आप अपने अच्छे स्वभाव से दूसरों को प्रभावित करेंगे। आपकी अधूरी इच्छाएं पूरी हो सकती है। आप मजबूत और पक्के फैसले ले पाएंगे। नए कार्य की शुरुआत करने के लिए समय ठीक रहेगा। आप अपने पुराने कर्ज को चुका सकते हैं। अविवाहित लोगों को शीघ्र ही विवाह का अच्छा रिश्ता मिल सकता है। आप अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की नई योजनाएं बनाएंगे। भागीदारों का पूरा सहयोग मिलेगा। किसी विशेष कार्य में की गई मेहनत रंग लाएगी। मानसिक परेशानियां कम होगी।

कन्या राशि (Virgo, ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

कन्या राशि वाले जातकों का समय अच्छा रहने वाला है। नए लोगों से दोस्ती हो सकती है, जो आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होंगे। आप हमेशा की तरह अपने आपमें यकीन बनाए रखें। आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करेंगे। भविष्य की योजनाएं बन सकती हैं। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। स्वास्थ्य संबंधित परेशानियों से राहत मिलेगी। परिवार के लोगों के साथ आप अच्छा वक्त व्यतीत करेंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। आप अपने प्रिय को घरवालों से मिलवा सकते हैं। पुरानी विलंब योजनाएं पूरी हो सकती है, जिससे आपके मन को खुशी मिलेगी। आपकी कार्यप्रणाली में सुधार आएगा।

तुला राशि (Libra, रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

तुला राशि वाले जातक सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। आपका मन कामकाज में लगेगा। बच्चों की तरफ से बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों को अच्छा फायदा मिलेगा। आपके थोड़े प्रयास से अधिक लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। जीवन शैली में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। प्रभावशाली लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। कार्यस्थल में सहकर्मियों के सहयोग से आपके कार्य समय पर पूरे होंगे। कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी आपका आत्मविश्वास मजबूत रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio, तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

वृश्चिक राशि वाले जातकों को अप्रत्याशित बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। आपकी कोई महत्वपूर्ण योजना रुक सकती है, जिसके कारण आप काफी परेशान रहेंगे। घर-परिवार में किसी बात को लेकर तनाव उत्पन्न हो सकता है। आपके खर्चों में बढ़ोतरी होगी। नकारात्मक विचारों की वजह से कामकाज में ध्यान केंद्रित करना काफी कठिन रहेगा। मनोरंजन के क्रियाकलापों में भाग लेने का मौका मिल सकता है। आपको किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचना होगा। आप सफलतापूर्वक अपने रचनात्मक कार्यों को खत्म करने में सक्षम होंगे।

धनु राशि (Sagittarius, ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

धनु राशि वाले जातकों का समय बेहतर रहेगा। किस्मत के सहारे आपको सफलता के कई मौके मिल सकते हैं। मुश्किल परिस्थितियों का समाधान बुद्धिमानी से करेंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत बनेंगे। आप कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता कर सकते हैं। पारिवारिक जिम्मेदारियों को आप ठीक प्रकार से पूरा करेंगे। खानपान में रुचि बढ़ेगी। लव पार्टनर के साथ घूमने फिरने की योजना बन सकती है। आप पराक्रम और आत्मविश्वास से भरपूर रहेंगे। कार्यक्षेत्र में उत्पन्न हो रही बाधाएं दूर होंगी। बड़े अधिकारी आपका पूरा सपोर्ट करेंगे।

मकर राशि (Capricorn, भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

मकर राशि वाले जातकों के घर परिवार का वातावरण अच्छा रहेगा। आप परिवार के साथ रहकर अपनी खुशियां बांट सकते हैं। आप अपने जीवन की परेशानियों का समाधान निकालने में सफल रहेंगे। वाहन के प्रयोग में आप लापरवाही ना करें अन्यथा दुर्घटना होने की संभावना बन रही है। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहना होगा। कार्यस्थल में आप कुछ नया करने की कोशिश करेंगे। आप अपने करियर और नौकरी के मुद्दों में काफी व्यस्त रहेंगें।

कुंभ राशि (Aquarius, गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

कुंभ राशि वाले जातकों को अपने गुप्त शत्रुओं से बच कर रहना होगा। यह आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपने परिवारिक आर्थिक स्थिति पर ध्यान देने की जरूरत है। माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपनी भावनाओं पर काबू रखना होगा। काफी लंबे समय से रुके हुए कार्य पूरे करने की कोशिश करेंगे। अचानक आपको अपने किसी मित्र से उपहार मिल सकता है। पुराने खास लोगों से मेल-मिलाप हो सकता है। प्रेम संबंधों में मिठास बनी रहेगी। प्रभावशाली लोगों के मार्गदर्शन से आपको अच्छा लाभ प्राप्त होगा।

मीन राशि (Pisces, दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

मीन राशि वाले जातकों को अपने वैवाहिक जीवन में ढेरों खुशियां प्राप्त होंगी। आपकी अच्छी सेहत रहेगी। आपको सफलता के कुछ सुनहरे अवसर हाथ लग सकते हैं। आप अपने दिल की बात अपने प्रिय से कहेंगे, जिससे आपका मन हल्का होगा। घर-परिवार के लिए जरूरी चीजों की खरीदारी हो सकती है। आप अपने कामकाज के प्रति पूरी तरह से ईमानदार रहेंगे। नौकरी के क्षेत्र में तरक्की मिलने के योग बन रहे हैं। आपको वित्तीय लाभ प्राप्त होगा।

Related Articles

Back to top button