मनोरंजन

भारती सिंह के बेटे की पहली तस्वीर वायरल? देखने को बेताब फैंस ने दिखाया अपना हुनर :Fact Check

“लाफ्टर क्वीन” भारती सिंह और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को शादी के 5 साल बाद माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ है। 3 अप्रैल को भारती सिंह ने बेटे को जन्म दिया। कपल ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपने बेटे के जन्म की खुशखबरी फैंस के साथ शेयर की थी। जैसे ही यह खबर सामने आई, उसके बाद से ही फैंस समेत कई सेलेब्स उन्हें लगातार बधाइयां दे रहे हैं।

भारती और हर्ष लिंबाचिया के बेटे के जन्म की गुड न्यूज़ सामने आने के बाद से ही फैंस भारती के बेटे को देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे। इंस्टाग्राम पर बधाइयों के अलावा फैंस कमेंट कर भारती सिंह से उनके बेटे की तस्वीर दिखाने की गुजारिश भी करते हुए नजर आ रहे। इसी बीच भारती सिंह और उनके बेटे की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह अपने बच्चे के साथ दिखाई दे रही हैं।

तस्वीर हॉस्पिटल के बेड से आई सामने!

जैसा कि आप लोग इस तस्वीर को देख रहे हैं, यह हॉस्पिटल के बेड से भारती की तस्वीर सामने आई है, जो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि भारती सिंह मेकअप किए हुए हॉस्पिटल के बेड पर बेबी को पकड़ी हुई दिखाई दे रही हैं। वह कैमरे की तरफ देखते हुए स्माइलिंग जेस्चर देते हुए दिखाई दे रही हैं। आप सभी लोग इस तस्वीर में भारती सिंह के हाथ में ड्रिप्स चिपके हुए भी देख सकते हैं।

फोटो में न्यूबॉर्न बेबी को गोद में लिए बैठी नजर आईं भारती!

अगर आप दूसरी तस्वीर पर नजर डालेंगे, तो इस फोटो में भारती सिंह एक न्यूबॉर्न बेबी को गोद में लिए हुए बैठी दिखाई दे रही हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि भारती सिंह की गर्दन के पास से जरा हिला हुआ है, जिसे देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि यह तस्वीर फेक है।

जानिए वायरल तस्वीर की सच्चाई

सोशल मीडिया पर भारती सिंह की जो दो तस्वीरें बच्चे के साथ वायरल हो रही हैं वह फेक हैं। फैंस में भारती की दोनों ही तस्वीर पर काफी मेहनत की है। फिलहाल, कई फैंस तो ऐसे हैं जो भारती की इन फेक तस्वीरों पर भी उन्हें बधाइयां दे रहे हैं। लेकिन आपको यह बता दे कि यह दोनों ही तस्वीरें फेक हैं।

डिलीवरी से एक दिन पहले तक काम करती रहीं भारती

कॉमेडियन भारती सिंह ने डिलीवरी से एक दिन पहले तक शूटिंग की थी। सेट से उनका वीडियो भी खूब वायरल हुआ था। फिलहाल भारती सिंह घर पर आराम कर रही हैं। भारती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया अपने क्यूट बेबी बॉय के साथ हर पल को इंजॉय कर रहे हैं।

आपको बता दें कि भारती सिंह ने साल 2017 में राइटर हर्ष लिंबाचिया से शादी की थी। भारती सिंह, हर्ष से उम्र में 7 साल बड़ी हैं। दोनों ने लगभग साल 7 साल तक एक दूसरे को डेट किया, जिसके बाद दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया। आखिर में इन दोनों को शादी के 5 साल के बाद माता-पिता बनने का सुख प्राप्त हुआ है।

Related Articles

Back to top button