बॉलीवुड

ऋषि कपूर से लेकर करिश्मा तक, रणबीर-आलिया से पहले देखें ‘कपूर खानदान में हुई शादियों की तस्वीरें

अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी हर तरफ चर्चा में है। कपूर और भट्ट परिवार ने इस कपल की शादी की तमाम तैयारियां कर ली है। ऐसे में जल्द ही भट्ट परिवार की सफल एक्ट्रेस आलिया भट्ट ‘कपूर खानदान’ की बहू बन जाएगी। इसी बीच हम आपको बताने जा रहे हैं इससे पहले ‘कपूर खानदान’ में हुई शादियों की कुछ स्पेशल तस्वीरें…

ऋषि कपूर-नीतू कपूर

सबसे पहले बात करते हैं रणबीर कपूर के माता-पिता ऋषि कपूर और नीतू कपूर के बारे में. बता दे, ऋषि कपूर ने साल 1980 में नीतू कपूर से शादी रचाई थी। इन दोनों की शादी आर के हाउस में बड़े ही धूमधाम से की गई थी जिसकी तस्वीरें उस समय काफी चर्चा में रही थी। बता दें, रणबीर और आलिया भी आरके हाउस में ही शादी रचाने जा रहे हैं।

kapoor family

रणधीर कपूर और बबीता

मशहूर अभिनेता रणबीर कपूर ने जानी मानी अभिनेत्री बबीता कपूर से साल 1971 में शादी रचाई थी। रणबीर और बबीता कपूर की दो बेटियां हैं जिनका नाम करीना कपूर और करिश्मा कपूर है। बता दे शादी के बाद बबीता कपूर ने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली थी।

kapoor family

शम्मी कपूर और गीता बाली

मशहूर अभिनेता शम्मी कपूर ने 1955 में गीता बाली के साथ शादी रचाई थी जिसके बाद उनके घर आदित्य राज और कंचन कपूर का जन्म हुआ। लेकिन इसी बीच गीता बाली का निधन हो गया। इसके बाद उन्होंने साल 1970 को नीला देवी के साथ शादी रचाई।

kapoor family

शशि कपूर और जेनिफर केंडल

मशहूर अभिनेता शशि कपूर ने जेनिफर केंडल से साल 1958 में शादी रचाई थी। इसके बाद इनके घर संजना कपूर, करण कपूर और कुणाल कपूर का जन्म हुआ। इसी बीच जेनिफर इस दुनिया को छोड़ कर चली गई।

kapoor family

राजीव कपूर और आरती सभरवाल

राजीव कपूर और आरती सभरवाल की शादी साल 2001 में हुई थी। हालांकि साल 2003 में इन दोनों का तलाक हो गया। लेकिन राजीव कपूर और आरती सभरवाल की शादी की तस्वीरें काफी चर्चा में रही थी।

kapoor family

रितु नंदा और राजन नंदा

मशहूर अभिनेता राज कपूर की बड़ी बेटी रितु नंदा की शादी राजन नंदा से हुई है। यह दो बच्चों के माता-पिता है। इनके बेटे का नाम निखिल नंदा है और बेटी का नाम नताशा नंदा है। बता दें निखिल की शादी अमिताभ बच्चन की एकलौती बेटी श्वेता बच्चन से हुई है।

kapoor family

रिद्धिमा कपूर और भरत साहनी

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की बेटी और अभिनेता रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर की शादी भरत साहनी के साथ हुई। इन दोनों ने साल 2006 में शादी रचाई थी। बता दे अब रिद्धिमा कपूर एक बेटी की मां भी बन चुकी है। रणबीर अक्सर अपनी भांजी के साथ तस्वीरें शेयर करते रहते हैं।

kapoor family

करिश्मा कपूर और संजय कपूर

बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री और कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर ने साल 2003 में संजय कपूर से शादी रचाई थी। दोनों की शादी आरके हाउस से बड़ी धूमधाम से की गई। हालांकि 11 साल बाद साल 2014 में इन दोनों का तलाक हो गया। अब करिश्मा कपूर अपने दो बच्चों के साथ खुशहाल जीवन जी रही है।

kapoor family

करीना और सैफ

बता दे बॉलीवुड इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री करीना कपूर ने साल 2012 में अभिनेता सैफ अली खान से शादी रचाई थी। यह जोड़ी बॉलीवुड इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर जोड़ी है जो आए दिन सुर्खियों में रहती है।

kapoor family

अनीशा मल्होत्रा और अरमान जैन

रीमा जैन कपूर के बेटे अरमान जैन ने अनीशा मल्होत्रा के साथ शादी रचाई थी। इन दोनों ने साल 2020 में शादी की थी जो काफी चर्चा में रही थी।

kapoor family

Related Articles

Back to top button